सहकार भारती के दिल्ली राजधानी कार्यालय का उद्घाटन

सहकार भारती के दिल्ली राजधानी कार्यालय का उद्घाटन, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

Oct 24, 2026 - 19:36
सहकार भारती के दिल्ली राजधानी कार्यालय का उद्घाटन
सहकार भारती के दिल्ली राजधानी कार्यालय का उद्घाटन

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026। सहकार भारती के दिल्ली राजधानी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को गोल मार्केट, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय जोशी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दीपक चौरसिया जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पासपोर जी का मार्ग दर्शन में किया गया पूर्व एमडी डॉ. उमाशंकर अवस्थी जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रांत के सह-प्रांत कार्यवाह श्री उत्तम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सहकार भारती, संगठन प्रमुख श्री बलवान गौतम जी के द्वारा संचालित किया गया दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह जी ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों एवं सहकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे। विशेष उपस्थिति में दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्री शिव शंकर जी तथा प्रदेश मंत्री श्री अतुल जैन जी उपस्थित रहे।

दिल्ली राजधानी कार्यालय के निर्माण एवं उसे साकार रूप देने में श्री शिव शंकर जी और श्री अतुल जैन जी के मार्गदर्शन, उल्लेखनीय योगदान तथा निरंतर प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उनके समर्पण एवं संगठनात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप आज दिल्ली में सहकार भारती का यह कार्यालय बनकर तैयार हुआ है। इस उपलब्धि के लिए दोनों पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नेपकॉफ के चेयरमैन श्री इकबाल सिंह जी तथा सहकार भारती, दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिनमें श्री अवधेश त्यागी जी और श्री सुनील खत्री जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे, की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ। इसके पश्चात सत्यनारायण भगवान की कथा आयोजित की गई। तत्पश्चात अतिथियों के उद्बोधन, विचार-विमर्श एवं वरिष्ठजनों के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

नए कार्यालय की स्थापना को दिल्ली में सहकार भारती की संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, सहकारिता के विचार को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने तथा सहकारी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कार्यक्रम का समापन सहकारिता के माध्यम से समाज के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के संकल्प के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को साकार करने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026। सहकार भारती के दिल्ली राजधानी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को गोल मार्केट, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय जोशी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दीपक चौरसिया जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पासपोर जी का मार्ग दर्शन में किया गया पूर्व एमडी डॉ. उमाशंकर अवस्थी जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रांत के सह-प्रांत कार्यवाह श्री उत्तम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सहकार भारती, संगठन प्रमुख श्री बलवान गौतम जी के द्वारा संचालित किया गया दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह जी ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों एवं सहकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे। विशेष उपस्थिति में दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्री शिव शंकर जी तथा प्रदेश मंत्री श्री अतुल जैन जी उपस्थित रहे।

दिल्ली राजधानी कार्यालय के निर्माण एवं उसे साकार रूप देने में श्री शिव शंकर जी और श्री अतुल जैन जी के मार्गदर्शन, उल्लेखनीय योगदान तथा निरंतर प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उनके समर्पण एवं संगठनात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप आज दिल्ली में सहकार भारती का यह कार्यालय बनकर तैयार हुआ है। इस उपलब्धि के लिए दोनों पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नेपकॉफ के चेयरमैन श्री इकबाल सिंह जी तथा सहकार भारती, दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिनमें श्री अवधेश त्यागी जी और श्री सुनील खत्री जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे, की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ। इसके पश्चात सत्यनारायण भगवान की कथा आयोजित की गई। तत्पश्चात अतिथियों के उद्बोधन, विचार-विमर्श एवं वरिष्ठजनों के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

नए कार्यालय की स्थापना को दिल्ली में सहकार भारती की संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, सहकारिता के विचार को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने तथा सहकारी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कार्यक्रम का समापन सहकारिता के माध्यम से समाज के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के संकल्प के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को साकार करने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Suraj Suraj is a Journalist at Bharat Khabar (bhaaratkhabar.com), covering Politics, National Affairs, Entertainment, and Sports.