ईडी ने हेमंत सोरेन की जमानत को दी चुनौती, पहुंची सुप्रीम कोर्ट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें कैबिनेट विस्तार के साथ ही बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ईडी का कहना है कि हेमंत सोरेन को जमानत देने का फैसला अवैध था। हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में ईडी की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।