कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, भाजपा का पलटवार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसवार्ता करते हुए राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। बीजेपी नेता आदित्य राज सैनी पर किशोरी के गैंगरेप के बाद हत्या में शामिल होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

Jun 29, 2024 - 05:56
कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, भाजपा का पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसवार्ता करते हुए राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। बीजेपी नेता आदित्य राज सैनी पर किशोरी के गैंगरेप के बाद हत्या में शामिल होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की यह बौखलाहट है, जो इस तरह से अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, कई जगहों पर शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और सरकार अपराध पर कड़ा रुख अपनाए हुए है।