Bharat Khabar - Digital Desk
सुप्रसिद्ध कवियत्री सुशी सक्सेना इंदौर मध्यप्रदेश द्वारा लिखित एक नई पुस्तक "ऐ साहिब! दिल की गहराइयों से" प्रकाशित हुई है, जिसमें शायरी, प्यार, जिंदगी और प्रेरणा से भरी कविताएं शामिल हैं। यह पुस्तक कवियत्री के दिल की गहराइयों से निकली भावनाओं का एक संग्रह है, जो पाठकों को प्रेरित और प्रभावित करने की क्षमता रखती है। इस पुस्तक में शामिल कविताएं दिल को छू लेने वाली और भावपूर्ण हैं। कवियत्री ने अपने अनुभवों और भावनाओं को शब्दों में पिरोया है, जो पाठकों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करते हैं।
सुशी सक्सेना साहित्य की हर विधा में उतनी ही सहजता से लिखती हैं कि, आप बस उनके शब्दों के पीछे भावनाओं का जो प्रवाह है उसमें बहते चले जाते हैं। यही शक्ति है एक उच्चस्तरीय बहुमुखी व्यक्तित्व की कि अपनी रचनाओं के माध्यम से आपको अपने प्रश्नों के उत्तर भी मिल जाते हैं और कभी एक नया दृष्टिकोण भी मिल जाता है।
सुशी सक्सेना जी की यह रचनाएं आपको उम्मीदों का दमन थामना सिखाती हैं। तो कभी हौसलों की उड़ान पर ले जाती है कि, अपनी समस्याओं से बाहर निकलो तो सारा आसमान तुम्हारा ही है। जीवन में आनेवाली परिस्थितियां हर किसी को विचलित करती हैं पर फीनिक्स की तरह उनसे ऊपर उठकर स्वयं को एक नया रूप, एक नया रंग देना, यह हमें खुद ही करना होता है, यह सुंदर संदेश देती हैं सुशी सक्सेना जी की रचनाएं।
सुशी सक्सेना एक प्रतिभाशाली कवियत्री हैं, जिन्होंने अपनी कविताओं से पाठकों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी कविताएं भावपूर्ण और प्रेरणादायक हैं। "ऐ साहिब! दिल की गहराइयों से" पुस्तक का प्रकाशन एक महत्वपूर्ण घटना है, जो कविता प्रेमियों और प्रेरणा की तलाश करने वालों के लिए एक उपहार है।  कविताएं सरल और समझने योग्य भाषा में लिखी गई हैं। सुशी सक्सेना की यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों के दिलों को छू जाएगी और उन्हें प्रेरित करेगी।
चिकित्सा क्षेत्र में वैश्विक पहचान: डॉ. योगेन्द्र पुरोहित को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
दुबई  : भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने गौरव को स्थापित किया है। सुप्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. योगेन्द्र पुरोहित को दुबई में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में “ग्लोबल आइकॉनिक अचीवर अवॉर्ड 2025” से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा और डिटॉक्स के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान और समाज के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
यह समारोह दुबई के प्रतिष्ठित Atlantis The Palm होटल में आयोजित हुआ, जिसमें विश्व भर से आए कई देशों के विशिष्ट जनों, वैज्ञानिकों, चिकित्सा विशेषज्ञों और समाजसेवियों ने भाग लिया। इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका की इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर और अमेरिका की सिडरब्रुक यूनिवर्सिटी  के द्वारा किया गया, जो वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता के मानकों को पहचानता है।
डॉ. योगेन्द्र पुरोहित को यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से डिटॉक्स के क्षेत्र में की गई नई खोजों, जनमानस के लिए चलाई गई स्वास्थ्य जागरूकता मुहिमों और भारत, दुबई  में किए गए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मिला है। उन्हें मंच पर ‘मानद डॉक्टर ऑफ साइंस’ (Honorary Doctor of Science) की उपाधि से भी विभूषित किया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. पुरोहित ने कहा, “यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी रोगियों का है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मैं इस सम्मान को अपने देश, अपने परिवार, और अपनी चिकित्सा टीम को समर्पित करता हूँ।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनका उद्देश्य हर व्यक्ति तक सस्ती, सरल और प्रभावी चिकित्सा के क्षेत्र में डिटॉक्स सेवाएं पहुँचाना है, जिस से रोगी बिना ओषधि के स्वस्थ हो सके ।
इस अवसर पर भारत के कई गणमान्य अतिथियों ने डॉ. पुरोहित को बधाई संदेश भेजे और कहा कि यह सम्मान भारत के लिए गर्व का क्षण है। सोशल मीडिया पर भी उनके सम्मान में लाखों लोगों ने शुभकामनाएं भेजीं।
डॉ. योगेन्द्र पुरोहित का यह सम्मान युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है कि समर्पण, सेवा भावना और मेहनत से विश्व के किसी भी कोने में भारत का परचम लहराया जा सकता है।
नजारा टेक्नोलॉजीज का मुनाफा दूसरी तिमाही में 33 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली : घरेलू गोमिंग और सपोर्ट्स मीडिया कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के शुद्ध मुनाफे में जुलाई-सितंबर (वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही) अवधि में 33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 16.24 करोड़ रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24.18 करोड़ रुपये था।
कंपनी की ऑपरेटिंग आय सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 318.94 करोड़ रुपये हो गई है। यह पिछले वर्ष समान तिमाही में 297.24 करोड़ रुपये थी।
बीती तिमाही में गेमिंग कंपनी को बंद हो चुके ऑपरेशन से 1.86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि एक साल पहले की तिमाही में 1.68 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कंपनी द्वारा एक्सचेंज में फाइल किए गए वित्तीय विवरण के मुताबिक, जुलाई से सितंबर के बीच कुल खर्च 11 प्रतिशत बढ़कर 321.27 करोड़ रुपये रहा है।
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने निवेशकों के एक समूह से प्रीफ्रेंशियल इक्विटी इश्यू के माध्यम से 900 करोड़ रुपये जुटाए और प्रमुख कौशल-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म 'पोकरबाजी' में महत्वपूर्ण निवेश किया है। इसके अलावा एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स (स्पोर्ट्सकीडा) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
कंपनी ने यह भी घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने नजारा के साथ पेपरबोट ऐप्स के विलय को मंजूरी दे दी है।
नजारा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक नितीश मित्तरसैन ने कहा, "नजारा के साथ पेपरबोट ऐप्स का विलय गेमिफाइड अर्ली लर्निंग स्पेस का नेतृत्व करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि किडोपिया पहले ही दुनिया भर में इस क्षेत्र में काफी प्रभाव डाल चुका है।"
मित्तरसैन ने कहा, "यह कदम हमारे लिए मुख्य गेमिंग व्यवसाय को मूल इकाई में लाने के लिए है ताकि वैकल्पिक नकदी प्रवाह प्रदान किया जा सके, जिसे बाद में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक विकास के लिए लगाया जा सकता है।"
हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में उतरने से एलआईसी को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मिलेगी मदद
नई दिल्ली : लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के 2025 में एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस इकाई में हिस्सेदारी हासिल करके हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रवेश करने की उम्मीद है। इससे देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
ग्लोबलडेटा के मुताबिक, भारत का हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर, जीडब्ल्यूपी ( ग्रॉस रिटन प्रीमियम) में 12.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है, जो 2024 में 1.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2028 में 2.1 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।
लीडिंग डेटा और एनालिटिक्स कंपनी की ओर से बताया गया कि अपने मौजूदा ग्राहक आधार का लाभ उठाकर, हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एलआईसी का विस्तार इंश्योरेंस सेक्टर में इसकी बाजार हिस्सेदारी को काफी बढ़ा सकता है।
ग्लोबलडेटा के इंश्योरेंस एनालिस्ट, मनोग्ना वांगारी ने कहा, एक निजी, स्वतंत्र स्वास्थ्य बीमा फर्म में हिस्सेदारी हासिल करके, एलआईसी देश में तेजी से बढ़ती हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एक मजबूत पकड़ स्थापित करना चाहता है।
पिछले हफ्ते, एलआईसी के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा था कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर फैसला करेगी और इसका ग्राउंडवर्क पूरा हो चुका है।
रिपोर्ट में बताया गया कि हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एलआईसी के प्रवेश से इसकी इंश्योरेंस सेक्टर में बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ सकती है क्योंकि सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के पास मजबूत ब्रांड इमेज और इसकी व्यापक सेल्स फोर्स, जो 13 लाख एजेंटों से अधिक की है।
वर्तमान में, भारतीय हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट में सात स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां काम कर रही हैं।
एलआईसी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7,621 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 7,925 करोड़ रुपये के आंकड़े से 4 प्रतिशत कम है।
क्रिकेट मैच के संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, ऐसे में पाकिस्तान में बेचैनी होना स्वाभाविक : मणिशंकर अय्यर
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी रिश्तों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया पाकिस्तान दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दरअसल, जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान यह कहा था कि भारत-पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने के बारे में वापस देश जाकर विचार करेंगे। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में जारी कड़वाहट को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई थी, पाकिस्तान में लोगों को लगने लगा था कि शायद दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेलने के साथ रिश्ते सामान्य हो सकते हैं।
लेकिन, अब भारत ने इस प्रस्ताव से इंकार कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वहां नहीं जाएगी। इसको लेकर अब एक नई बहस पाकिस्तान के साथ भारत में भी शुरू हो गई है। जिसको लेकर आईएएनएस के साथ बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने भी अपने विचार रखे और कहा कि इस इनकार से पाकिस्तान में बेचैनी होना स्वभाविक है।
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि एस जयशंकर ने इस्लामाबाद में जाकर क्यों यह बयान दिया? अगर वह इस पर पहले ही पाकिस्तान में कुछ स्पष्टता दिखाते तो क्या यह बेहतर नहीं होता? उम्मीदों को बढ़ाने के बाद, जब भारत ने इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो पाकिस्तान के लोगों में बेचैनी होना स्वाभाविक है।
अय्यर ने आगे कहा कि यह स्पष्ट था कि ऐसा कोई निर्णय जल्दी नहीं होने वाला था। यदि जयशंकर पहले ही पाकिस्तान में यह बता देते कि हम इस मुद्दे पर विचार करेंगे और परिणाम वही होगा जो पहले था, तो शायद स्थिति बेहतर होती। लेकिन अब, जब यह फैसला लिया गया है कि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलेगा, तो इस तरह की उम्मीदें जगाना और फिर उन्हें निराश करना, क्या हमें फायदा पहुंचाता है?
मणिशंकर अय्यर ने यह भी सवाल उठाया कि क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में गलत संकेत दिया, जिससे दोनों देशों के लोगों में उम्मीदें जगी।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों का हमेशा एक संवेदनशील विषय रहा है। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के कारण क्रिकेट संबंध भी प्रभावित हुए हैं। राजनेताओं का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट तभी खेले जाएंगे जब दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे।
चौथा टी20 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हराकर 3-1 से सीरीज जीती
जोहान्सबर्ग : संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाबाद शतकों के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के शानदार तीन विकेटों के दम पर भारत ने शुक्रवार को यहां द वांडरर्स स्टेडियम में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की श्रृंखला भी 3-1 से अपने नाम कर ली। इस साल खेले गए 26 टी20 मैचों में भारत ने 24 में जीत हासिल की है।
अर्शदीप सिंह ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।
इससे पहले सैमसन के 56 गेंदों में नाबाद 109 रन और तिलक वर्मा के महज 47 गेंदों में नाबाद 120 रन के दम पर भारत ने 20 ओवरों में 283/1 रन का विशाल स्कोर बनाया था। तिलक वर्मा लगातार दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बने।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहले तीन ओवरों में ही 10 रन पर उसके चार विकेट गिर गए थे। अर्शदीप ने अपने पहले दो ओवरों में तीन विकेट लिए। तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर उन्होंने दो विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रेजा हेंड्रिक्स (0) को क्लीन बोल्ड किया और फिर अपने दूसरे ओवर में एडेन मार्कराम (8) और हेनरिक क्लासेन (0) को वापस भेजा। हालांकि डेविड मिलर ने हैट्रिक होने से बचा लिया।
हार्दिक पंड्या ने रयान रिकेलटन (1) को आउट कर भारत चौथी सफलता दिलाई।
पांचवें विकेट के लिए 86 रन की मजबूत साझेदारी हुई। ट्रिस्टियन स्टब्स ने 29 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए जबकि मिलर ने 27 गेंदों में 36 रन बनाकर मेजबान टीम को कुछ उम्मीद दी।
श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने मिलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
चक्रवर्ती ने 42 रन देकर दो विकेट और अक्षर पटेल ने छह रन देकर दो विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई।
सैमसन और तिलक वर्मा ने लगातार दो शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई। सैमसन टी-20 में तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
इससे पहले कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर संजू सैमसन और तिलक वर्मा की 210 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारत ने 283/1 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया जो वांडरर्स स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
यह किसी भी टीम के खिलाफ टी20 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है।
सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी चुनी। संजू सैमसन (109 नाबाद) ने अभिषेक शर्मा (36) के साथ पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 73 रन जोड़े। लुथो सिपाम्ला की गेंद पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने उन्हें कैच किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिली। शर्मा ने 18 गेंदों की अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए।
इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा (120 नाबाद) के साथ मिलकर सभी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सैमसन ने 56 गेंद में 109 नाबाद रनों में नौ छक्के और छह चौके लगाए। वर्मा ने 47 गेंदों में 10 को हवाई रास्ते से और नौ को जमीन के सहारे बाउंड्री के बाहर भेजा।
भारत की तरफ से कुल 23 छक्के और 17 चौके लगे। इस प्रकार 206 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बने। यह किसी भी टी20 मैच में भारत की तरफ से छक्कों की रिकॉर्ड है। इससे पहले इसी साल 12 अक्टूबर को हैदराबाद में भारत ने 297 रन का स्कोर बनाया था, जिसमें 22 छक्के और 25 चौके लगे थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 283 का स्कोर भारत का सबसे बड़ा और किसी भी टीम के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
दक्षिण अफ्रीका ने सैमसन-वर्मा की जोड़ी को तोड़ने के लिए सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
पावरप्ले के छह ओवरों में भारत ने 73/1 का स्कोर बनाया था। भारत के 100 रन 8.3 ओवर में और 200 रन 14.1 ओवर में बने।
झांसी अस्पताल हादसा : अधिकारियों ने दी जानकारी, कैसा है घटनास्थल का हाल
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल को दहला देने वाली घटना की खबर आ रही है। यहां झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, 47 के करीब नवजात को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।
झांसी के इस बाल चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में शुक्रवार की देर रात यह हादसा हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। बताया जा रहा है कि अब यहां अस्पताल में लगे आग पर काबू पा लिया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''
घटना का जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
ब्रजेश पाठक ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आज झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में अग्निकाण्ड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहा हूं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि पुण्यात्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
इस घटना को लेकर झांसी के जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि कॉलेज के एनआईसीयू (शिशु वार्ड) में अंदर की यूनिट में शुक्रवार रात 10.30 से 10.45 के बीच आग लगी थी। अंदर की यूनिट में ज्यादा गंभीर रूप से बीमार बच्चे थे, जबकि बाहर की यूनिट में कम गंभीर रूप से बीमार बच्चे थे।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 बच्चों की मौत हो गई है। उस समय वार्ड में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर की यूनिट के सभी बच्चों को बचा लिया गया है। अंदर की यूनिट के भी कुछ बच्चों को बचाया गया है।
झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने बताया कि घटना के समय वार्ड में 54-55 बच्चे भर्ती थे। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
झांसी मंडल के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंची। पुलिस की टीम मौजूद है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
‘पेटीकोट’ कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं, कैसे करें बचाव
नई दिल्ली : महिलाओं में यूं तो आपने ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बारे में सुना होगा। लेकिन, महिलाएं ‘पेटीकोट’ कैंसर की चपेट में भी आ रही हैं।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की केस स्टडी में यह खुलासा हुआ है। स्टडी में भारतीय दो महिलाओं में ‘पेटीकोट’ कैंसर पाया गया है। स्टडी में कहा गया है कि पेटीकोट कैंसर का खतरा उन महिलाओं में ज्यादा रहता है जो कमर पर पेटीकोट को कसकर बांधती हैं। इससे लंबे समय तक स्किन पर ज्यादा दबाव बना रहता है। इससे जलन पैदा होती है और अल्सर भी हो सकता है। ज्यादा तंग कपड़े पहनने से यह ठीक नहीं हो पाता है और आगे चलकर अल्सर घातक घाव के रूप में परिवर्तित हो जाता है। यह घाव आगे चलकर पेटीकोट कैंसर का रूप लेता है। चलिए जानते हैं कि पेटीकोट कैंसर कैसे होता है और इसके लक्षण क्या हैं।
जिन दो महिलाओं में पेटीकोट कैंसर की शिकायत आई हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार कमर पर टाइट रूप से पेटीकोट बांधने से लगातार घर्षण होता है। जिससे त्‍वचा में सूजन आ सकती है। कई बार ऐसे में छाले हो सकते हैं और कुछ मामलों में त्वचा कैंसर भी हो सकता है।
पेटीकोट कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानना बेहद जरूरी है क्योंकि, अगर इसके लक्षण पता चल जाएं तो इलाज शुरू किया जा सकता है। इस कैंसर के शुरुआती लक्षण के अनुसार, कमर पर काला निशान हो जाता है। कमर की सतह मोटी हो जाती है। काले-काले धब्बे हो जाते हैं। अगर इस तरह के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए।
पेटीकोट कैंसर से बचाव के लिए पेटीकोट को कमर पर टाइट से न बांधे। पेटीकोट का कपड़ा मुलायम रखें। अगर साड़ी पहनी है तो उसकी गांठ ज्यादा टाइट न रखें और रखी है उसे बदलते भी रहें। कमर की त्वचा पर ध्यान दें। वजन को मेनटेन करके रखें। संतुलित आहार और नियमित शारीरिक व्यायाम जरूर करें।
बता दें कि स्टडी के अनुसार स्किन कैंसर किसी को भी हो सकता है। हालांकि, पुरुषों की तुलना में स्किन कैंसर महिलाओं में ज्यादा होने की संभावना रहती है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल को दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, 47 के करीब नवजात को बचा लिया गया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए झांसी सीएमएस सचिन मेहर ने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वॉर्ड में 54 बच्चे भर्ती थे। अचानक से आग लग गई, जिसे बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन, ज्यादातर बच्चे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और आग तेजी से फैल गई। घटना शाम 5.30 बजे की है।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां अभी भी घटनास्थल पर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगे आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक 40 से ज्यादा बच्चों का रेस्क्यू किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''
इस घटना को लेकर एक्स पोस्ट में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, ''जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की दुर्घटना में कई शिशुओं के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है हादसे में घायल शिशुओं को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति:।''
घटना का जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ब्रजेश पाठक ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आज झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में अग्निकाण्ड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहा हूं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि पुण्यात्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने बताया कि घटना के समय वार्ड में 54-55 बच्चे भर्ती थे। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
झांसी मंडल के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
मुंबई : फिल्म 'ग्लेडिएटर 2' में ल्यूसिला की भूमिका में वापसी कर रहीं डेनिश अभिनेत्री कोनी नीलसन ने स्वीकार किया कि वह भारतीय संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में नीलसन ने खुलासा किया कि उनकी प्लेलिस्ट में कई क्लासिक भारतीय गाने भरे पड़े हैं और उन्होंने भारतीय सिनेमा और संगीत दोनों के लिए अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की।
कोनी ने स्वीकार किया कि उन्हें अक्सर नाम याद रखने में परेशानी होती है और खासकर साक्षात्कारों के दौरान। भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुनून निर्विवाद था।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई भारतीय फिल्म देखी है या किसी भारतीय अभिनेता या उनके काम से परिचित हैं तो कोनी ने कहा, "हां, मैंने बहुत सारी फिल्में देखी हैं। मुझे बस इतना कहना है कि मैं उन लोगों में से हूं जिन्हें नाम याद रखने में परेशानी होती है, खासकर इंटरव्यू के दौरान। मुझे हर चीज याद नहीं रहती। लेकिन, मैं सिर्फ भारतीय फिल्मों की ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की भी बहुत बड़ी प्रशंसक और इसकी दीवानी हूं। मेरी प्लेलिस्ट कई क्लासिक भारतीय गानों से भरी हुई है। मुझे आम तौर पर भारतीय फिल्में बहुत पसंद हैं और जाहिर है कि वे बेहतरीन होती हैं। इसके अलावा महिला निर्देशक बहुत प्रेरणादायक होती हैं और उनकी कहानी दिल को छू लेने वाली होती है। मैं कहना चाहूंगी कि मैं भारतीय संस्कृति की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और यह वाकई कमाल की है।"
'ग्लेडिएटर 2' में वापसी के बारे में बात करते हुए, 'वंडर वुमन' स्टार ने कहा, "माल्टा वापस आने और इस प्राचीन किले में घूमने पर मेरी भावनाएं बहुत ही अभिभूत करने वाली थी। मैं पहली बार उस समय को याद किए बिना नहीं रह सकी जब मैं उसी पहाड़ी पर प्राचीन चूना पत्थर के किले तक गई थी।"
नीलसन ने आगे बताया कि, "मुझे वह दिन याद है जब विथली मेरी ओर आ रहा था। सिगार पी रहा था, हमेशा की तरह थोड़ा सा मुस्कुरा रहा था, जैसा कि वह करता है। फिर उसने पूछा, 'तुम क्या सोचते हो?' इस बार जब मैं दोबारा आ रही थी, तो वैसा ही अनुभव होना लगभग अविश्वसनीय लग रहा था। जाहिर है यह बिल्कुल वैसा ही नहीं था। क्योंकि आप कभी भी एक ही नदी में दो बार कदम नहीं रख सकते। फिर भी उस अनुभव के एक नए संस्करण में कदम रखना अविश्वसनीय था और मैं गहराई से प्रभावित हुआ।"
59 वर्षीय अभिनेत्री ने 24 साल पहले मूल "ग्लेडिएटर" फिल्म में सम्राट मार्कस ऑरेलियस (रिचर्ड हैरिस) की बेटी लुसिला का किरदार निभाया था। चौंकाने वाले मोड़ में उनके किरदार को उनके ही भाई कॉमोडस (जोक्विन फीनिक्स) ने मार डाला।
"ग्लेडिएटर 2" में नीलसन ने ल्यूसिला की भूमिका में वापसी की है, जो अब पॉल मेस्कल के लुसियस की मां है।
यह फिल्म 15 नवंबर को यूके के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 22 नवंबर को यूएस के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी नारे 'बंटोगे तो कटोगे' और पीएम मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे का भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि उन्होंने क्या बुरा कहा है। जो लोग अनावश्यक बवाल मचा रहे हैं, उनसे मैं पूछना चाहता हूं कि यदि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एकजुट रहेंगे तो भारत को और ताकत मिलेगी, तो इसमें गलत क्या कहा है? पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आज सशक्त होकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम बिखरेंगे और एकजुट नहीं रहेंगे तो भारत की ताकत दूनिया के पटल पर कमजोर हो जाएगी। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कोई गलत बयान दिया है। उसी बात को यदि सीएम योगी ने आगे बढ़ाया है तो अच्छी बात है।
उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक क्षेत्र में आज हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और अब तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। यह छोटी बात नहीं है। यदि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी कहते हैं कि सब एकजुट रहो, एकजुटता में ही देश की प्रगति है, तो इसमें बुरा क्या है? मेरा मानना है कि बंटकर हम देश का भला नहीं कर सकते।
विपक्ष और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बांटने की ही नीति अपनाई है। आज तक कांग्रेस ने हमेशा बांटो और राज करो के तहत सत्ता हासिल किया है। देश में अब यह अब नीति नहीं चलेगी। मेरा मानना है कि देश एकजुट है, देश प्रगति कर रहा है, दुनिया के आकर्षण का केंद्र भारत बनकर उभर रहा है।
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर नकारात्मक बातें करने का आरोप लगाया है। जिसपर उन्होंने कहा कि उनको सब ये चीजें नकारात्मक ही लगेगी। असल में जो जैसी सोच का व्यक्ति होता है, वह वैसी ही बोलता है, वैसा सोचता है, वह वैसी ही करता है। उन्होंने सकारात्मक सोचा ही नहीं तो नकारात्मक ही बात करेंगे। वह हर सकारात्मक चीज को भी नकारात्मकता में लेंगे। ये उनकी गलती नहीं है, वह उन लोगों के परिवेश की गलती है।
निशंक ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यूसीसी की लंबे समय से मांग थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मैं इस बात की बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने बहुत गहन अध्ययन करवाकर इसको तैयार किया और आज उत्तराखंड देश में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना है। मुझे लगता है कि यह पूरे देश में लागू होना चाहिए। किसी को क्या परेशानी है? अच्छाई को ग्रहण करना चाहिए। मुझे लगता है देश में उसकी आवश्यकता है। यूसीसी कानून में सभी वर्ग के लोगों, हर जाति-धर्म को सम्मान से जीने का हक दिया गया है। विपक्ष जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वो सफल नहीं होंगे।
हरियाणा के बाद झारखंड और महाराष्ट्र में बनाएंगे भाजपा सरकार : किरण चौधरी
चंड़ीगढ़ : भाजपा से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने झारखंड, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा भवन सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की राज्यसभा सांसद ने कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार भाजपा ने जीत हासिल की है। हम झारखंड और महाराष्ट्र में जीत हासिल करेंगे। क्योंकि, भाजपा एक संगठित पार्टी है और सोच-समझकर यहां फैसले लिए जाते हैं। भाजपा देशहित के लिए काम कर रही है और जनता यह समझ चुकी है। महाराष्ट्र के अंदर छोटी-छोटी पार्टियां बंटी हुई हैं। कांग्रेस के बारे में क्या ही कहना। झारखंड में जनता भाजपा को सरकार बनाने का अवसर जरूर देगी।
चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी अधिकार है और कोई यह नहीं सोच सकता है कि यह सिर्फ हमारा है। परिसीमन होने वाला है इसके बाद पंजाब और हरियाणा की विधानसभा सीटें बढ़ेंगी। नई विधानसभा को लेकर केंद्र से हरी झंडी मिल गई है। 10 एकड़ में विधानसभा भवन बनना है। भाजपा ने यह करके दिखाया है। पंजाब सरकार बेवजह इसपर राजनीति कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि चंडीगढ़ में नई विधानसभा नहीं बनानी चाहिए थी बल्कि जिस जगह पर विधानसभा है वहीं पर बनानी चाहिए थी। इस पर भाजपा राज्यसभा सांसद ने कहा कि नई विधानसभा भवन के बनने से हरियाणा का मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय सत्तापक्ष और विपक्ष को साथ आना चाहिए। हुड्डा साहब का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें सत्ता पक्ष के साथ खड़ा रहना चाहिए था। हरियाणा के लोगों को उन्होंने दिखाया कि वह हरियाणा के नहीं हैं।
विधानसभा में डीएपी का मुद्दा गूंजा है। इस पर भाजपा की राज्यसभा सांसद ने कहा कि बहुत से लोगों को यह पता नहीं होगा कि डीएपी खाद बाहर से ली जाती है। इसके लिए ऑर्डर दिया जाता है। कई बार देरी हो जाती है लेकिन, हमारी सरकार तत्पर है। जिन कारणों की वजह से डीएमपी मिलने में देरी होती है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। डीएपी खाद की कमी नहीं है। हमारा एक ही मकसद है कि समय पर डीएपी खाद को उपलब्ध कराया जाए।
आप विधायक ने विकासपुरी की जनता के लिए कहे अपशब्द, लोगों ने खोला मोर्चा
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्यों का काम भी जोरों पर है। हालांकि, दिल्ली के विकासपुरी में चल रहे कामों को लेकर जनता ने नाराजगी जताई, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव ने स्थानीय लोगों के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि उनके इलाके में कई फीट ऊंची रोड और नाली बनाई जा रही है, जिससे उनके मकान सड़क से काफी नीचे हो गए हैं। उन्होंने जब अपनी आवाज उठाई तो विधायक ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
स्थानीय महिला संतोष ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों का काम चल रहा है, लेकिन सड़क की ऊंचाई काफी बढ़ा दी गई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पहले भी यहां सड़क का निर्माण हुआ है, मगर इतनी ऊंची सड़क कभी नहीं बनाई गई है।
स्थानीय निवासी विजय प्रधान ने आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि विधायक ने जिस तरह के शब्दों के लिए इस्तेमाल किया है, वह सही नहीं है। उन्होंने जनता का अपमान किया है और हम उनके खिलाफ एक अभियान चलाएंगे।
आप पार्षद रविंद्र सोलंकी ने बताया कि उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में पता चला। उनका कहना है कि जमीन से सड़क की ऊंचाई तीन से चार फुट बढ़ा दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी आ रही है। जब इस संबंध में अपनी आवाज उठाई तो स्थानीय विधायक की ओर से उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। यहां के लोगों में काफी गुस्सा है और मुझे लगता है कि विधायक को ऐसे बयान देने से पहले सोचना चाहिए। मैं उनके इस बयान का विरोध करता हूं।
आप कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी राकेश ने विधायक पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यहां की समस्या के बारे में अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने यहां के लोगों के लिए अपशब्द कहे। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। अब मैं उनके खिलाफ शिकायत करूंगा।
विधायक की बदतमीजी को लेकर भाजपा नेता की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हार के डर से लोगों को अपशब्द बोल रहे हैं। उनका बयान निंदनीय है। मैं उनके इस बयान का विरोध करता हूं।
गाइडेड पिनाका वेपन सिस्टम का उड़ान परीक्षण पूरा, बढ़ाएगा सेना की मारक क्षमता
नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रोविजनल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स (पीएसक्यूआर) वैलिडेशन ट्रायल के हिस्से के रूप में गाइडेड पिनाका हथियार प्रणाली (पिनाका वेपन सिस्टम) के उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। उड़ान परीक्षण अलग-अलग फील्ड फायरिंग रेंज में तीन चरणों में किए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इन परीक्षणों में रॉकेट्स की विस्तृत जांच की गई। व्यापक परीक्षण के माध्यम से पीएसक्यूआर मापदंडों जैसे रेंजिंग, सटीकता, स्थिरता और सैल्वो मोड में कई लक्ष्यों पर एक साथ हमला करने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। लॉन्चर उत्पादन एजेंसियों द्वारा अपग्रेड किए गए दो इन-सर्विस पिनाका लॉन्चरों से प्रत्येक उत्पादन एजेंसी के 12-12 रॉकेटों का परीक्षण किया गया है।
पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सटीक स्ट्राइक संस्करण एक पूरी तरह से स्वदेशी हथियार प्रणाली है। इसे आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने रिसर्च सेंटर इमारत, रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हाई एनर्जी मटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी और प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट के सहयोग से विकसित किया है। इसके लिए एम्युनिशन के उत्पादन में म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड सहायक एजेंसियां हैं, जबकि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड तथा लार्सन एंड टुब्रो ने पिनाका लॉन्चर और बैटरी कमांड पोस्ट का निर्माण किया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रणाली के सफल पीएसक्यूआर परीक्षणों के लिए डीआरडीओ तथा भारतीय सेना की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इस गाइडेड पिनाका हथियार प्रणाली के शामिल होने से सशस्त्र बलों की मारक क्षमता में और बढ़ोतरी होगी।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी इस परीक्षण में शामिल टीमों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि रॉकेट प्रणाली ने सभी आवश्यक उड़ान परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जो भारतीय सेना में शामिल होने से पहले आवश्यक थे।
सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर कार्रवाई पर फैसला ऐतिहासिक : हुसैन दलवई
नई दिल्ली : महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय दी, जिनमें सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर कार्रवाई पर फैसला, महाराष्ट्र की राजनीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' वाले बयान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' वाले नारे पर प्रतिक्रिया दी।
हुसैन दलवई ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें अदालत ने बिना कानूनी प्रक्रिया के बुलडोजर कार्रवाई को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया। यह गैर-कानूनी था। अगर कोई एक आदमी गलती करता है, तो उसका घर तोड़ना ठीक नहीं है। यह संविधान के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल अवैध थी, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को डराना और उनके अधिकारों का उल्लंघन करना था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की कार्रवाई विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की जा रही थी। मुसलमानों के खिलाफ यह बुलडोजर अभियान जानबूझकर चलाया गया था। यह कोई असंवैधानिक राजनीति का हिस्सा था, जिसे कुछ सत्ताधारी दलों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए बढ़ावा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल थे, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और जिनके घर गिराए गए, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।
हुसैन दलवई ने आरएसएस की विचारधारा पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संघ से जुड़े लोग संविधान का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि आरएसएस और उनके लोग संविधान को मानते नहीं। उन्होंने 1950 में ही कह दिया था कि वह संविधान को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी राजनीति संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। आरएसएस का मकसद भारत के संविधान को तोड़ने का है और उसकी जगह वह भगवा विचारधारा को थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक है कि आरएसएस और भाजपा अपने लोगों को इस विचारधारा से भर रहे हैं। उनका मकसद समाज में हिंसा फैलाना, नफरत पैदा करना और संविधान को कमजोर करना है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक हैं तो सेफ हैं" वाले बयान पर हुसैन दलवई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बयान देश को विभाजित करने की कोशिश है। इस प्रकार के बयान नफरत और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। क्या हिंदू-मुसलमान का मुद्दा अब राजनीति का हिस्सा बन गया है? हम ईद और दिवाली एक साथ मनाते हैं, क्या यह सही नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण का माहौल पैदा किया है। उन्होंने इस बयान को देश की सांप्रदायिक एकता के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम के बीच मतभेद पैदा करने से ही उनकी राजनीति चलती है, लेकिन हम इस देश के नागरिकों को एकजुट करना चाहते हैं, न कि उनका विभाजन करना।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "बंटोगे तो कटोगे" वाले बयान पर हुसैन दलवई ने कहा कि ये शब्द किसी भी सभ्य लोकतांत्रिक समाज में इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। यह घिनौनी बात है, जो एक उच्च पदस्थ व्यक्ति द्वारा कहे जाने की अपेक्षा नहीं की जा सकती। इस तरह के बयान से एक भयानक संदेश जाता है और यह पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान समाज में नफरत और हिंसा को बढ़ावा देता है। यह बयान भाजपा की विचारधारा का हिस्सा है, जो लोकतंत्र और संविधान का सम्मान नहीं करती। हमें ऐसे नेताओं को सत्ता में नहीं रहने देना चाहिए।
महाराष्ट्र में कांग्रेस के भविष्य के बारे में हुसैन दलवई ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही राज्य में सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के लिए काम करती आई है और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारी पार्टी ने हमेशा से जनहित में फैसले लिए हैं, और हम इस पर कायम हैं।
क्या कांग्रेस अब भी अनुच्छेद 370 और 35ए से प्यार करती है? : तरुण चुघ
जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी।
तरुण चुघ ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "खड़गे साहब भूल गए हैं कि अनुच्छेद 370 और 35ए को अब दोबारा बहाल नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को इस बारे में स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। क्या कांग्रेस अब भी अनुच्छेद 370 और 35ए से प्यार करती है, जो जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में बांधते थे और विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकारों से उन्हें वंचित करते थे?"
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को जम्मू-कश्मीर में लागू किया गया। उन्होंने यह याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक तानाशाह थीं, जिन्होंने आपातकाल के दौरान देश में अराजकता फैलाई, अखबारों को बंद कर दिया और देश को जेल में तब्दील कर दिया। देश कभी भी इंदिरा गांधी द्वारा दी गई उस पीड़ा को नहीं भुला सकता।"
फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चुघ ने कहा कि जो लोग देश के नागरिकों पर हमला करते हैं और निर्दोष नागरिकों की हत्या करते हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कठोर सजा मिलेगी। ऐसे लोगों को "या तो जेल में होना चाहिए, या फिर उनका स्थान कब्र में है"।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति देश की सुरक्षा और एकता को बनाए रखने के लिए जरूरी है और किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुघ ने इस बात को दोहराया कि जो लोग हथियार उठाकर देश के खिलाफ खड़े होते हैं, उन्हें उनके किए की सजा मिलेगी।
मुंबई : भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के आगामी संस्करण में 15 फिल्में गोल्डन पीकॉक के प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
इस सूची में 12 अंतर्राष्ट्रीय और तीन भारतीय फिल्में शामिल हैं। प्रत्येक को उनके अद्वितीय परिप्रेक्ष्य, आवाज और कलात्मकता के लिए चुना गया है।
वैश्विक और भारतीय सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत करते हुए इनमें से प्रत्येक फिल्म मानवीय मूल्यों, संस्कृति और कहानी कहने की कला पर एक अनूठा नजरिया प्रस्तुत करती है।
इन फिल्मों में ईरान से 'फियर एंड ट्रेम्बलिंग', तुर्की से 'गुलिजर', फ्रांस से 'होली काउ', स्पेन से 'आई एम नेवेंका', अमेरिका से 'पैनोप्टिकॉन', सिंगापुर से 'पियर्स', ट्यूनीशिया से 'रेड पाथ', कनाडा और फ्रांस से संयुक्त प्रोडक्शन 'शेफर्ड्स', रोमानिया से 'द न्यू ईयर दैट नेवर केम', लिथुआनिया से 'टॉक्सिक', चेक गणराज्य से 'वेव्स', ट्यूनीशिया और कनाडा से संयुक्त प्रोडक्शन 'हू डू आई बिलॉन्ग टू', भारत से 'द गोट लाइफ', भारत से 'आर्टिकल 370' और भारत से 'रावसाहेब' शामिल हैं।
इस साल के गोल्डन पीकॉक जूरी का नेतृत्व भारतीय फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं और इसमें सिंगापुर के निर्देशक एंथनी चेन, ब्रिटिश-अमेरिकी निर्माता एलिजाबेथ कार्लसन, स्पेनिश निर्माता फ्रान बोर्गिया और प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई फिल्म संपादक जिल बिलकॉक भी शामिल हैं।
जूरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) और विशेष जूरी पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का निर्धारण करेगी। विजेता फिल्म को महोत्सव के शीर्ष सम्मानों में से एक के साथ 40 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
इस वर्ष की फिल्मों की सूची में विभिन्न विषय और शैलियां शामिल हैं। इनमें ऐसी फिल्में हैं जो दर्शकों को अनछुई दुनिया में ले जाएंगी, स्थापित धारणाओं को चुनौती देंगी और नई आवाजों को सामने लाएंगी।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 55वां संस्करण 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को मतदान, तैयारी पूरी
भोपाल : मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में उप-चुनाव हो रहा है। यहां बुधवार को मतदान होने वाला है। मतदान की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विजयपुर व सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी और शाम छह बजे तक चलेगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विजयपुर में उप चुनाव के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें 2 लाख 54 हजार 714 सामान्य मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 हैं। 1 लाख 21 हजार 131 महिला मतदाताओं की संख्या है। 103 सेवा मतदाता हैं।
वहीं, बुधनी विधानसभा में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 197 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 401 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 195 है।
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए 2,760 अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुचारु मतदान के लिए लगभग 1,500 सशस्त्र बल, 1,500 जिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी से वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्वाचित हुए थे, जो अब विदिशा से सांसद हैं। वहीं, विजयपुर से कांग्रेस के विधायक रहे रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थामा है। दोनों ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिससे उप चुनाव हो रहा है। बुधनी में भाजपा के रमाकांत भार्गव का मुकाबला राजकुमार पटेल और विजयपुर में रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है।
जब अमित शाह पैदा भी नहीं हुए थे, कांग्रेस ने तभी दे दिया था आरक्षण : प्रमोद तिवारी
मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस को आरक्षण विरोधी पार्टी बताए जाने पर सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब अमित शाह पैदा नहीं हुए थे, कांग्रेस ने उस समय आरक्षण दिया था।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यहां एक जोड़ने वाली सरकार को हटाया गया और उसकी जगह एक विश्वासघाती सरकार आई, जिसने सबका विश्वास तोड़ा। महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता ने मन बना लिया है कि महायुति जाएगी और महाविकास अघाड़ी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। हमारा गठबंधन काफी मजबूत है और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा हुआ है।"
प्रमोद तिवारी ने अमित शाह के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, "जब अमित शाह पैदा भी नहीं हुए थे, तब कांग्रेस ने आरक्षण दिया था। उन्हें इतिहास और संविधान पढ़ लेना चाहिए। मैं आरोप लगाता हूं कि भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म कर मोदी-शाह का संविधान लाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के जीते जी यह पूरा नहीं होगा।"
कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "भाजपा की आदत है कि पहले उनका नेता लड़ता है और जब उसे मुंह की खानी पड़ती है तो इनके जुड़वा भाई ओवैसी को बुलाया जाता है, जब उनसे भी काम नहीं चलता है। इसके बाद वह सीबीआई को काम पर लगाया जाता है।"
उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के विचारों में अंग्रेजों का डीएनए है। डिवाइड एंड रूल अंग्रेजों का नारा था और भाजपा ने भी उसे अपना लिया है। इसी बात को प्रधानमंत्री बोल रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है इस देश की कुर्सी का, जिस पर नेहरू, इंदिरा, शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता बैठे हों, अब उस कुर्सी पर एक ऐसे प्रधानमंत्री बैठे हैं, जो जोड़ने के बजाय, तोड़ने की बात कर रहे हैं।"
प्रमोद तिवारी ने महायुति की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है, जो यह लोग देंगे, हम उससे ज्यादा देने जा रहे हैं। कांग्रेस विश्वसनीय है, इसलिए लोग हम पर विश्वास कर रहे हैं। तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। महाराष्ट्र में हम अपने एक-एक वादे को पूरा करेंगे।
मुंबई : 'भूल भुलैया 3' की सफलता का जश्न मना रही अभिनेत्री विद्या बालन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने करियर के मुश्किल दौर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेत्री बताती नजर आ रही हैं कि एक समय उन्हें कई दक्षिण भारतीय फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें यह झटका सुपरस्टार मोहनलाल के साथ एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के बंद होने के बाद लगा था।
विद्या बालन एक पुराने वीडियो में बताती नजर आ रही हैं कि कैसे उनकी पहली फिल्म बंद होने के बाद उन्हें 'अशुभ' करार दिया गया था। क्लिप में वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं, "दक्षिण में डेढ़ साल तक मैंने चाहे जो भी किया, वह कभी भी सफल नहीं हुआ। दो बड़ी मलयालम फ़िल्में साइन करने के बाद मुझे 'अशुभ' करार दिया गया, दोनों ही फ़िल्में बीच में ही रोक दी गईं, जबकि 50 प्रतिशत शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी थी।"
उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने पहली बार मोहनलाल के साथ मलयालम में अपनी फीचर फिल्म की तो मुझे अपने पहले शेड्यूल के बाद 7-8 फ़िल्मों के ऑफर मिले। समस्या यह थी कि पहले शेड्यूल के बाद फिल्म बंद हो गई। न केवल फिल्म बंद हो गई, बल्कि मुझे बाकी सभी फ़िल्मों से भी रिप्लेस कर दिया गया। उसके बाद मुझे 'अशुभ' करार दिया गया। जब मुझे उन सभी फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया तो मेरा आत्मविश्वास बहुत प्रभावित हुआ। उस समय मुझे एक बहुत बड़ी तमिल फिल्म से भी निकाल दिया गया था।"
विद्या ने 2003 में बंगाली फिल्म ‘भालो थेको’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2005 में ‘परिणीता’ से बॉलीवुड में कदम रखा। प्रदीप सरकार निर्देशित संगीतमय रोमांटिक कॉमेडी में काम के लिए उन्हें काफी सराहना मिली।
इसके बाद अभिनेत्री ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘भूल भुलैया’, ‘पा’, ‘इश्किया’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘कहानी’ और बायोपिक ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में दिखाई दीं। हाल ही में विद्या अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आईं।
2007 की मूल फिल्म 'भूल भुलैया' में अपने यादगार प्रदर्शन के बाद विद्या ने 'भूल भुलैया 3' में वापसी की। तीसरी किस्त में कार्तिक आर्यन ने 'रूह बाबा' की अपनी भूमिका को दोहराया। फिल्म में विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। हॉरर-कॉमेडी 1 नवंबर को रिलीज हुई।
पीएम मोदी का भाषण सुनने के बाद लोग बोल- महाराष्ट्र के हित में जरूरी है डबल इंजन की सरकार
सोलापुर : महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी है। इसी बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के बाद लोगों ने सरकार के काम की तारीफ की।
प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के बाद नागेश रामास्वामी सरगम ने कहा कि पीएम मोदी ने आज देशहित की बात की और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया है। कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जो देशहित के साथ ही महाराष्ट्र के हित में भी है। 2014 से 2024 के बीच 10 साल में जितना विकास देश में हुआ है, उसी के आधार पर सरकार आगे काम कर रही है। महाराष्ट्र के हित में डबल इंजन की सरकार जरूरी है।
स्थानीय निवासी रंगानाथ ने कहा, "पीएम मोदी का व्यक्तित्व काफी बड़ा है और उनका प्रभाव देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में दिखाई देता है। हम खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं कि आज हमें इतना बड़ा नेतृत्व मिला है। जो योजना केंद्र सरकार बनाती है, उसे राज्य में जरूर लागू किया जाना चाहिए।"
भाजपा समर्थक रोहिणी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ महाराष्ट्र तक पहुंच रहा है और राज्य में लाडकी बहिन योजना के तहत हर एक महिला को 1500 रुपये की धनराशि मिल रही है। अगर महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार बरकरार रहेगी तो इसका लाभा यहां के लोगों को मिलता रहेगा।"
स्थानीय निवासी उत्तम शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उनका भाषण काफी प्रभावशाली था और उन्होंने सभी समुदाय के लोगों के हित की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में वर्तमान सरकार क्यों जरूरी है। पीएम मोदी ने समाज और जनता के लिए काफी काम किया है। मैं यही कहूंगा कि महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है, क्योंकि इस सरकार की अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से जनता को फायदा पहुंचा है।
नई दिल्ली : भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई पहले भी यह बात कई बार कह चुका है और अब बताया जा रहा है कि उसने आईसीसी के सामने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना रुख साफ कर दिया है।
पूर्व क्रिकेटर और राजनेता कीर्ति आजाद ने भी भारत के रुख का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि खेल और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपने फैसले की जानकारी दी, जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक और खेल तनाव की गहमागहमी को और तेज हो गई है।
अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में भारत के सुरक्षा-प्रथम दृष्टिकोण की वकालत करने वाले प्रमुख व्यक्ति आजाद ने कहा कि खेलों में निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए।
रंगभेद युग के दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण देते हुए, उन्होंने याद दिलाया कि कैसे नस्लीय मतभेद के विरोध में दुनिया भर के देशों ने दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंध तोड़ दिए थे। यह सभी कदम दर्शाता है कि जो मानवता के विरुद्ध में है, उसके साथ संबंध नहीं रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, "खेल भी एक माध्यम होता है, दुनिया को बताने के लिए कि कहीं भी अगर कुछ गलत हो रहा हो जो मानवता के विरुद्ध है, तो उसके साथ कोई भी संबंध नहीं रखा जा सकता। भारत पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को लेकर बहुत गंभीर है।
"पाकिस्तान जो भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचता है पहले उसे खत्म करे। जब वह आतंकवाद को पनाह देना छोड़ देगा और दोनों मुल्कों में रिश्ते बेहतर होंगे, तब हम वहां खेलने जरूर जाएंगे। लेकिन अभी यह मुमकिन नहीं।"
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत समेत आठ टीमों को खेलना था। अन्य टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं। सभी टीमों चार-चार के दो ग्रुपों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।
पीसीबी ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक पूरे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान में करने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था को आसान बनाने के लिए भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जो भारतीय सीमा के पास का शहर है।
भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत पिछले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गया था और उसके मैच श्रीलंका में खेले गए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 खेलने के लिए भारत आई थी।
लखनऊ : सीसीएसआई एयरपोर्ट ने एक दिन में सबसे अधिक यात्री यातायात का बनाया रिकॉर्ड
लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए), जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधीकृत अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है, जिसने इस वर्ष एक दिन में सबसे अधिक यात्री यातायात का रिकॉर्ड बनाया।
10 नवंबर 2024 को सीसीएसआई एयरपोर्ट से कुल 22,686 यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 18,475 घरेलू और 4,211 अंतर्राष्ट्रीय यात्री शामिल रहे। 10 नवंबर को हवाई अड्डे पर 154 उड़ानों का रिकॉर्ड हवाई यातायात भी देखा गया।
त्योहारों के मौसम से उत्साहित, हवाई अड्डे ने नवंबर 2024 के पहले 10 दिनों में औसतन 19,500 यात्रियों की दैनिक आवाजाही दर्ज की।
1 नवंबर से 10 नवंबर तक 2.7 लाख से अधिक यात्रियों ने सीसीएसआई एयरपोर्ट के माध्यम से यात्रा की।
पिछले एक साल में, सीसीएसआई एयरपोर्ट ने इंडिगो, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, ओमान एयर, एयर एशिया मलेशिया और थाई एयर एशिया द्वारा अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, वाराणसी, दुबई, मस्कट, अबू धाबी, कुआलालम्पुर और बैंकॉक जैसे शहरों में अतिरिक्त सेवाएं जोड़ी हैं।
चक्रवर्ती के पंजे पर भारी पड़े स्टब्स के नाबाद 49, रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका तीन विकेट से जीता
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टी20 मैच में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि वरुण चक्रवर्ती के पांच विकेटों पर ट्रिस्टन स्टब्स के नाबाद 47 रनों की पारी भारी साबित हुई और मेहमान टीम ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
भारत के 124/6 के मामूली दिखने वाले स्कोर के बाद चक्रवर्ती ने चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट निकाले। यह टी20 में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाज करने आए स्टब्स के इरादे कुछ और थे। अपनी पारी में सात चौके जड़कर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक ओवर शेष रहते रोमांचक जीत दिलाई, जिससे मेजबान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
दक्षिण अफ्रीका ने 16वें ओवर में अपना सातवां विकेट गंवा दिया था। उस समय टीम का स्कोर 86 रन था और उसे जीत के लिए 26 गेंद में 39 रन और चाहिए थे। पुछल्ले बल्लेबाज गेराल्ड कोएत्जी (19 नाबाद) ने स्टब्स का भरपूर साथ दिया और टीम को 128/7 तक पहुंचाया। अपनी नौ गेंद की पारी में उन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए।
भारतीय तेज गेंदबाज खास तौर पर आखिरी तीन ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करने दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रयान रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स ने दो-दो चौके लगाए, लेकिन अर्शदीप सिंह की धीमी शॉर्ट गेंद पर रयान रिकेल्टन 13 रन पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर आउट हो गए। चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में एडेन मार्करम को गुगली पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में एक और गुगली पर हेंड्रिक्स को चकमा दिया।
चक्रवर्ती ने 11वें ओवर में मार्को जेनसन को चकमा देकर फिर से गुगली से सफलता हासिल की। ​​हेनरिक क्लासेन और चक्रवर्ती के बीच बड़ा मुकाबला लेग स्पिनर के पक्ष में रहा। क्लासेन लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे बैठे।
इसके बाद चक्रवर्ती ने डेविड मिलर को बोल्ड कर अपना पांचवां विकेट लिया।
रवि बिश्नोई ने एंडिले सिमेलाने को गुगली से आउट किया।
दूसरी छोर पर स्टब्स डटे रहे। आखिरकार उन्हें कोएत्जी के रूप में मैच जिताने वाला साझेदार मिला।
इससे पहले टॉस हारकर जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसकी शुरुआत काफी खराब रही। पहले मैच में धुआंधार शतक जमाने वाले संजू सैमसन मैच की तीसरी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। मार्को जेनसन की गुड लेंथ गेंद उनके लेग स्टंप पर लगी।
अगले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (4) गेराल्ड कोएत्जी का शिकार बने। जेनसन ने उनका कैच लपका। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एंडिले सिमलाने ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (4) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया। उस समय टीम का स्कोर महज 15 रन था।
टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या (39 नाबाद), अक्षर पटेल (27) और तिलक वर्मा (20) के कुछ रन जुटाने की वजह से भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच सका। इनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों में 14 अतिरिक्त रन दिए, जिनमें आठ वाइड के थे।
तिलक वर्मा ने अक्षर पटेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर वह कप्तान एडेन मार्करम की गेंद पर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे, जब टीम का स्कोर 45 रन था।
अक्षर पटेल हार्दिक पांड्या के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने नकाबायोमजी पीटर की गेंज को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला। उनका तेज तर्रार शॉट गेंदबाज के हाथ को छूता हुआ सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जाकर लगा। अक्षर क्रीज से बाहर थे।
हार्दिक पांड्या एक छोर थामे रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कुछ खास समर्थन नहीं मिला। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नौ और अर्शदीप सिंह ने छह गेंद पर सात नाबाद रन बनाए।
20 ओवरों की समाप्ति पर भारत का स्कोर छह विकेट पर 124 रन रहा।
दक्षिण अफ्रीका ने छह गेंदबाजों को मोर्चे पर लगाया, जिसमें केशव महाराज को छोड़कर सभी ने एक-एक विकेट लिए।
अमेरिका के अलबामा में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
ह्यूस्टन : अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा में टस्केगी विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मारा गया व्यक्ति विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था।
इसमें कहा गया, "टस्केगी विश्वविद्यालय में हुई इस गोलीबारी में यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों का ओपेलिका स्थित ईस्ट अलबामा मेडिकल सेंटर और मोंटगोमरी स्थित बैपटिस्ट साउथ अस्पताल में इलाज चल रहा है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैकॉन काउंटी के कोरोनर हैल बेंटले ने कहा कि "काफी लोग" घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने घायलों की सही संख्या नहीं बताई।
टस्केगी सिटी पुलिस प्रमुख मार्डिस ने बताया कि घायलों में एक छात्रा को पेट में गोली लगी है।
इस मामले में पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं मिली है। मार्डिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस कारण से हुई।
करणी सेना का ऐलान : अनमोल बिश्नोई पर एक करोड़, तो गोल्डी बरार को मारने पर 51 लाख रुपये
अहमदाबाद : राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर नकद पुरस्कार की घोषणा करने वाले करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस के खिलाफ घोषित की गई नकद पुरस्कार राशि देने के फैसले पर आज भी अडिग हैं।
राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है, "आतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा। आतंकी लॉरेंस की पुरस्कार राशि पर हम आज भी कायम है और आगे भी कायम रहेंगे। अब बारी गैंग की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण की। इन आतंकवादियों पर भी नकद पुरस्कार की घोषणा क्षत्रिय करणी सेना द्वारा की जाती है। जो कोई व्यक्ति इनको ठोकेगा उसे नियमानुसार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।"
उन्होंने इनामी राशि की घोषणा करते हुए बताया, "अनमोल बिश्नोई पर 1,00,00,000 रुपये- (एक करोड़), गोल्डी बरार पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), रोहित गोदारा पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), संपत नेहरा पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख) और वीरेंद्र चारण पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख)।"
राज शेखावत ने आगे कहा, "अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों, साजिशकर्ताओं को ठोका जाएगा। आओ योद्धाओं हम क्षत्रिय धर्म का निर्वहन करें और आतंकवाद तथा भय मुक्त भारतवर्ष हो यह सुनिश्चित करें। मां करणी का आशीर्वाद सदैव बना रहे।"
इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।
नांदेड़ में पीएम मोदी की रैली से आम लोगों में गजब का उत्साह
नांदेड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य के लोगों की खुशहाली और विकास के लिए भी कई वादे किए।
पीएम मोदी की इस रैली के बाद स्थानीय लोगों ने पीएम द्वारा कही गई बातों पर खुशी जताई। अमित खंडगांव के रहने वाले खलील खजमिया शेख ने कहा, “पीएम मोदी ने जो किसान के लिए 2,000 रुपये की सहायता दी है, वह एक योजना है जो खेती के लिए है। यह रकम किसानों के लिए बहुत अहम है। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए कई प्रयास किए हैं, ताकि उनके कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सके। यही कारण है कि "डबल इंजन सरकार" (केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी सरकार) की जरूरत है। "डबल इंजन सरकार" इसलिए जरूरी है क्योंकि जब केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार होती है, तो किसान और कृषि क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं को लागू करना और अधिक प्रभावी हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के कल्याण के लिए काम किया है, और हमारी सरकार यह सुनिश्चित करती है कि किसानों को हर तरह की सहायता मिलती रहे, चाहे वह बारिश के कारण होने वाले नुकसान के लिए हो या अन्य किसी संकट के लिए। महाराष्ट्र में भी हमारी सरकार किसानों को हर संभव आर्थिक सहायता दे रही है, और किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। "डबल इंजन सरकार" इस सबको और बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करती है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर भी समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से मिलते हैं।”
भगवत ने बताया, “पीएम मोदी के भाषण में बहुत सारी बातें अच्छी लगीं। सबसे ज़्यादा मुझे जिन बातों ने प्रभावित किया, वे थीं कश्मीर का मुद्दा और महिला सशक्तिकरण के बारे में उनकी बातें। कश्मीर के मुद्दे पर जो उनका दृष्टिकोण था, वह बहुत स्पष्ट और सशक्त था। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं के लिए जो योजनाएं और अवसर दिए, वह भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। महाराष्ट्र में डबल इंजन सरकार का होना भी बहुत ज़रूरी है। जब पिछले 50 साल में सही तरीके से काम नहीं हुआ, तो अब दस साल में काफी बदलाव और सुधार हो सकता है। यह बदलाव और भी ज़रूरी है, ताकि महाराष्ट्र में विकास की रफ्तार तेज हो सके।”
एक अन्य व्यक्ति राम पाटिल माने ने कहा, "पीएम मोदी की इस रैली से हमें बहुत ऊर्जा मिलती है। हमें इससे बहुत प्रेरणा मिली। राज्य में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत जरूरी है। अगर राज्य में अलग पार्टी की सरकार होगी और केंद्र में दूसरी सरकार तो राज्य का विकास उतनी गति से विकास नहीं हो पाएगा।"
मैनपुरी/कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका आचरण अपने पिता और सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की भावनाओं के विरुद्ध है।
मुख्यमंत्री शनिवार को मैनपुरी के करहल और सीसामऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव की सपा कांग्रेस की गोदी में खेल रही है। स्व. मुलायम सिंह यादव को भी कष्ट हो रहा होगा कि उनका सपूत सपा को कांग्रेस के पास गिरवी रखकर पार्टी का सत्यानाश करने पर उतारू है।"
इस दौरान उन्होंने सपा घेरा और कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी में नेताजी को बंद किया था। नेताजी हमेशा कांग्रेस का विरोध करते थे। वह कहते थे कि धोखे से भी इसके साथ नहीं रहना है। लेकिन सपा अब नेताजी के मूल्यों-आदर्शों से खुद को दूर कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है, जो जिंदगी भर उनके साथ जुड़ जाती है। "बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है", इसलिए कभी-कभी ऐसा काम कर देता है, जिससे मैनपुरी वालों के सामने भी संकट खड़ा हो जाता है।
सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह ने राम मनोहर लोहिया को आदर्श बनाया था। डॉ. लोहिया ने कहा था कि सच्चा समाजवादी वह है, जो संपत्ति व संतति का मोह न करे, फिर भी सपा में सारा पद एक ही परिवार को चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी "रामद्रोही" है। वे राम मंदिर का दर्शन करने नहीं गए, क्योंकि उन्हें लगता था कि वोट बैंक खिसक जाएगा। करहल वासी उनसे कहें कि आप कृष्ण-कन्हैया का सम्मान नहीं कर सकते तो हमारा वोट लेने क्यों आते हैं। हम आपसे बाय-बाय करते हैं। भाजपा ने कहा था कि 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे'। हमने करके दिखा दिया। श्रीकृष्ण-कन्हैया हम आएंगे, मथुरा में भी जनभावना का सम्मान कराएंगे, क्या सपा इस पर सहमत है? क्या समाजवादी पार्टी मथुरा-वृंदावन को लेकर सरकार की सोच का समर्थन करेगी?
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उन्हें वोट चाहिए, लेकिन कृष्ण-कन्हैया का सम्मान नहीं। वे इस पर मौन हैं। सरकार मथुरा, गोकुल, बरसाना, बलदेव, वृंदावन तीर्थों का विकास कर रही है। लगता है मथुरा-वृंदावन पांच हजार साल पहले के कालखंड में जा चुका है, जब कन्हैया स्वयं वहां निवास करते थे।"
सीएम योगी ने पूछा कि राजू पाल-उमेश पाल की हत्या होती है तो सपा क्यों मौन रहती है? उमेश पाल की सुरक्षा में लगे निषाद जवान का क्या दोष था। यह लोग अपनी प्रवृत्ति से बाज नहीं आने वाले हैं। यह माफिया और अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों और दंगाइयों को गले लगाकर प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने का प्रयास करते हैं। कानपुर का दंगाई जेल की सलाखों के पीछे है। दलितों और वाल्मीकि समुदाय की जमीन पर कब्जा करने वाला सपा सरकार का पूर्व मंत्री रामपुर जेल में है। सपा उसे निर्दोष मानती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रयागराज हो या गाजीपुर के माफिया, सपा निर्दोष नागरिकों पर संवेदना नहीं व्यक्त करती, लेकिन माफिया के यहां फातिहा पढ़ने चले जाते हैं। सन् 1984 में सिख बंधुओं के साथ जिस निर्ममता के साथ बर्बर अत्याचार किया था, यह कांग्रेस के चेहरे को दिखाता है। सपा-बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।"
उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो में 12 से 15 हजार यात्री यात्रा करते हैं। जनवरी में इसका दूसरा सेक्शन खुलेगा तो प्रतिदिन 50 हजार लोग इसमें यात्रा करेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है : शाइना एनसी
मुंबई : महाराष्ट्र में विधासभा चुनाव से पहले 7 नवंबर को उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी को समर्थन देने के लिए मुस्लिमों को 10 फीसदी आरक्षण, आरएसएस पर बैन जैसी 17 शर्तें रखी हैं। इस पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस पार्टी को घेरा है।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। हर बार यह देखा गया है कि कांग्रेस पार्टी किसी को तुष्टिकरण, किसी को वोट बैंक या फिर किसी को गलत तरीके से समर्थन और शरण देती है। यहां साफ़ नजर आता है कि कांग्रेस पार्टी उलेमाओं को वोट बैंक के रूप में देख रही है और लगातार उन्हें आश्वासन देती जा रही है। मैं यह पूछना चाहती हूं कि यूबीटी सेना का इस पर क्या रुख है? क्या वे भी तुष्टिकरण की राजनीति अपनाएंगे? पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने मुस्लिम और दलितों को सिर्फ दबाया है, जबकि हमारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक लक्ष्य रहा है, "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास", जिसमें हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है। कांग्रेस आज सिर्फ लॉलीपॉप देने की राजनीति कर रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “राज्य में किसी भी रैली से किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला। जब तक जनता खुद बदलाव की मांग नहीं करती, तब तक कोई रैली या प्रचार काम नहीं आता। मुंबई में 20 तारीख को महायुति, हमारी पार्टी को ही जनता का समर्थन मिलेगा, क्योंकि मुंबादेवी विधानसभा के लोग 15 साल से चली आ रही बुरी परिस्थितियों से तंग आ चुके हैं। जो अन्याय जनता के साथ हो रहा है, वह संवेदनशीलता के साथ समझा जा सकता है।”
उन्होंने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस ने जो स्थिति बनाई है, वह भी खासी चिंताजनक है। वहां कांग्रेस पार्टी के लिए हालात अब निराशाजनक हो गए हैं। मुख्यमंत्री के बारे में जो बयान दिए जा रहे हैं, वे इस बात का संकेत हैं कि कांग्रेस की नैतिक स्थिति खत्म हो चुकी है। यह बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस ने 15 साल में कुछ खास काम नहीं किया और लोग अब इस पार्टी से त्रस्त हो चुके हैं।”
सैमसन के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, भारत 61 रन से जीता
डरबन : सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के तूफानी शतक के बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने यहां किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया।
जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम शुरू से ही दबाव में दिखी और 17.5 ओवर में 141 के स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए चक्रवर्ती और बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। आवेश खान ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई जबकि अर्शदीप के खाते में एक विकेट आया।
यह भी पढ़े : संजू सैमसन का तूफानी शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रन का लक्ष्य
पहले ओवर में एडेन मार्करम ने अर्शदीप सिंह को दो चौके जड़कर आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन चौथी ही गेंद पर वह आउट हो गए। विकेट कीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे उनका आसान सा कैच लपका। भारतीय गेंदबाज लगातार अंतराल पर विकेट निकालते रहे और दक्षिण अफ्रीका का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर सका।
आवेश खान ने ट्रिस्टन स्टब्स (11) के रूप में चौथे ओवर में टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 रन था। छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रेयान रिकेल्टन (21) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। डेविड मिलर 18 और पैट्रिक क्रुगर एक रन पर आउट हुए।
एक समय 12.5 ओवर में 93 रन पर दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज आउट हो चुके थे। मार्कों जेनसन (12) और गेराल्ड कोएट्जी (11 गेंद पर 23 रन) ने टीम के संघर्ष को आगे बढ़ाया। जेनसन को बिश्नोई ने पांड्या के हाथों कैच कराया। कोएट्जी 17वें ओवर में रन आउट हो गए। वह केशव महराज के शॉट पर सिंगल लेने के लिए भागे थे। बीच में दोनों बल्लेबाजों के बीच कुछ गफलत हुई और सूर्य कुमार यादव ने स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स बिखेर दिए।
इसके बाद मैच में औपचारिकताएं रही गईं। पूरी टीम 19 गेंद शेष रहते 141 रन पर आउट हो गई।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की 107 रनों की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 202/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह सैमसन का लगातार दूसरा शतक है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मेजबान टीम के लिए महंगा साबित हुआ। सैमसन ने सभी गेंदबाजों की धुलाई करते हुए महज 50 गेंद में 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके लगाते हुए 88 रन बाउंड्री से जोड़े।
यह दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ किसी भी भारतीय का सबसे तेज टी20 शतक है।
उन्होंने भारत के लिए किसी अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर 2017 को इंदौर में 118 रन की अपनी पारी में 10 छक्के लगाए थे। उन्होंने महज 43 गेंदों की उस पारी में 12 चौके भी लगाए थे।
पारी के चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर अभिषेक शर्मा (7) के मिडऑफ पर कैच आउट होने के बाद संजू सैमसन ने कप्तान सूर्य कुमार यादव (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। यादव को पैट्रिक क्रुगर ने एंडिल सिमलेन के हाथों कैच कराया।
चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए तिलक वर्मा (33) ने भी 18 गेंदों की अपना पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए। वह 15वें ओवर में केशव महराज के शिकार हुए। उस समय भारत का स्कोर 167 रन था। अगले ओवर में 175 के स्कोर पर काबायोम्जी पीटर को अपना विकेट दे बैठें। वह मिडिल और लेग स्टंप की गेंद को स्वीप करने के चक्कर में डीप मिड विकेट पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा बैठे।
इसके बाद भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। रिंकू सिंह ने 11 और अक्षर पटेल ने सात रनों की पारी खेली। अर्शदीप सिंह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 203 रनों की जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कोएट्जी ने चार ओवर में 37 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मार्को जेनसन, केशव महराज, पीटर और क्रुगर के खाते में एक-एक विकेट आए।
सैन्य विरासत की शौर्य गाथा : एयर फोर्स, आर्मी और नेवी की उपलब्धियों की कहानी
नई दिल्ली : भारतीय सैन्य विरासत का महोत्सव शुक्रवार को नई दिल्ली में शुरू हुआ। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय द्वारा किए जा रहे इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक और भारतीय संस्थाओं का ध्यान सैन्य विरासत पर केंद्रित करना है। ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा भी इस आयोजन को समर्थन दिया जा रहा है। महोत्सव के अवसर पर ही परियोजना ‘शौर्य गाथा’ का शुभारंभ भी किया गया।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस आयोजन से युवा पीढ़ी को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी। यहां इंडियन एयर फोर्स, आर्मी और नेवी की जानकारी देने के लिए उनके सूचनात्मक स्टॉल लगाए गए हैं। इसके जरिए विभिन्न कार्यों में एयर फोर्स, आर्मी और नेवी की शानदार भूमिकाएं दर्शाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, ये स्टॉल इच्छुक युवाओं के लिए आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में उपलब्ध विभिन्न अवसरों को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
इस वर्ष के उत्सव को रक्षा मंत्रालय, सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए), भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, डीआरडीओ के अलावा पर्यटन विभाग लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय का भी समर्थन है। इस महत्वपूर्ण सैन्य विरासत महोत्सव में भारतीय थिंक टैंक, कंपनियों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उपक्रमों को शामिल किया गया है। इनके अलावा शिक्षाविदों और अनुसंधान से जुड़े विद्वानों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, सैन्य इतिहास और सैन्य विरासत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यहां शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारत के लंबे और समृद्ध सैन्य इतिहास और रणनीतिक संस्कृति के बावजूद, अधिकांश आम जनता देश की सैन्य विरासत और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अनजान है। भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव इस अंतर को पाटने का प्रयास करता है। इसका उद्देश्य भारत की सैन्य परंपराओं, समकालीन सुरक्षा और रणनीति के मुद्दों की समझ को बढ़ाना है। साथ ही आत्मनिर्भर भारत पहल के माध्यम से सैन्य क्षमता में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रयासों को बढ़ाना है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यहां इस कार्यक्रम में सैन्य 'शौर्य गाथा' के जरिए भारत की सैन्य विरासत के संरक्षण का प्रयास भी किया जा रहा है। भारतीय युवाओं, छात्रों को सैन्य विरासत और शौर्य गाथा से अवगत कराते हुए प्रेरणा देने के लिए शिक्षा जगत का सहयोग भी लिया जा रहा है। यह दो दिवसीय महोत्सव है जो दूसरी बार आयोजित किया गया है। ‘शौर्य गाथा’ परियोजना भारत के सैन्य मामलों के विभाग और यूएसआई ऑफ इंडिया की एक पहल है।
इसका उद्देश्य शिक्षा और पर्यटन के माध्यम से भारत की सैन्य विरासत का संरक्षण और संवर्धन करना है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) विक्रम सिंह की पुस्तक 'बिकॉज ऑफ दिस: ए हिस्ट्री ऑफ द इंडो-पाक एयर वॉर दिसंबर 1971 का विमोचन किया।
डीआरडीओ ने यहां आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने की अपनी यात्रा और उपलब्धियों वाली एक यादगार फोटो प्रदर्शनी लगाई है। इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों के एनसीसी कैडेट और छात्र भागीदारी कर रहे हैं।
मुंबई : 'किल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगे।
अनन्या और लक्ष्य ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आने वाली फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए। पोस्टर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक लव स्टोरी है।
दोनों ने फिल्‍म के पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है… विवेक सोनी द्वारा निर्देशित 'चांद मेरा दिल' 2025 में सिनेमाघरों में आ रहा है।"
विवेक सोनी ने 2021 में सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दासानी अभिनीत 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का भी निर्देशन किया था।
इस फिल्‍म का पोस्टर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने फिल्म को “भावुक प्रेम कहानी” बताया।
उन्होंने लिखा, "हमारे पास दो चांद हैं जो एक ऐसी गहरी और ऐसी भावुक प्रेम कहानी लेकर आने के लिए तैयार हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई। प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है… 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में हैं।''
फिल्म का शीर्षक 1977 की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के गाने "चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम" से प्रेरित लगता है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। फिल्म में ऋषि कपूर, तारिक, काजल किरण, अमजद खान और जीनत अमान ने विशेष भूमिका निभाई थीं।
अनन्या की बात करें तो उन्हें पिछली बार विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित स्क्रीनलाइफ थ्रिलर फिल्म 'सीटीआरएल' में देखा गया था। इसमें विहान समत भी हैं। यह फिल्म एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में थी। जब उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा देता है, तो वह अपने कंप्यूटर और सोशल मीडिया पर उसके डिजिटल अस्तित्व को मिटाने के लिए एक एआई ऐप का सहारा लेती है।
लक्ष्य ने निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित 'किल' में अपने अभिनय से प्रसिद्धि पाई। फिल्म के कलाकारों में तान्या मानिकतला और राघव जुयाल भी शामिल हैं।
'किल' में नई दिल्ली की ट्रेन यात्रा की कहानी दिखाई गई है। डाकुओं के ट्रेन में चढ़ने के बाद यह एक युद्ध का मैदान बन जाती है। ट्रेन में ही कमांडो की एक जोड़ी हमलावर डाकुओं का साहस के साथ सामना करती है।
मुशफिकुर रहीम उंगली के फ्रैक्चर के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
शारजाह : विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण शेष वनडे मैचों से बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में 92 रन से हार का सामना किया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा कि मुशफिकुर अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे और प्रबंधन उनकी निगरानी कर रहा है।
टीम के फिजियो दिलावर हुसैन ने बीसीबी के बयान में कहा, "अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पारी के अंत में, विकेटकीपिंग करते समय मुशफिकुर को बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई। "
"मैच के बाद एक्स-रे से डीआईपी जोड़ के पास बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। वह रूढ़िवादी प्रबंधन के तहत हैं और दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी स्थिति और अपेक्षित रिकवरी अवधि के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।''
मुशफिकुर की चोट के कारण उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी, क्योंकि 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने दो विकेट पर 120 रन से आठ विकेट खोकर मात्र 23 रन पर गंवा दिए थे। वह 1 रन पर स्टंप आउट हो गए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद गजनफर ने 6-26 के आंकड़े के साथ वापसी की और बांग्लादेश को 143 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
बांग्लादेश ने अभी तक मुशफिकुर के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है, क्योंकि वे तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे हैं। बुखार से उबर रहे लिटन दास की अनुपस्थिति में, जाकिर अली श्रृंखला के शेष मैचों के लिए विकेटकीपिंग कर सकते हैं।
जबकि बांग्लादेश इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के आगामी बहु-प्रारूप दौरे के लिए तैयार है, जिसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं, मुशफिकुर की उंगली की चोट ने टेस्ट और वनडे के लिए उनकी पूर्ण उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुशफिकुर ने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया है।
11 नवंबर को यूएई में अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद, बांग्लादेश 15 नवंबर से कूलिज में दौरे के लिए कैरेबियन रवाना होगा, जबकि पहला टेस्ट 22 नवंबर को नॉर्थ साउंड में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
ये होते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण, दिखते ही फौरन लें डॉक्टर से परामर्श
नई दिल्ली: कैंसर का नाम सुनते ही दिल दहल जाता है, लेकिन यदि समय पर इसके शुरुआती लक्षण पहचान लिए जाएं, तो इसका इलाज संभव है। पिछले कुछ दशकों में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। फोर्टिस अस्पताल के अतिरिक्त निदेशक एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी के प्रमुख डॉ. सुहैल क़ुरैशी का कहना है कि कैंसर का इलाज तभी प्रभावी होता है जब इसे शुरुआती चरण में पहचान लिया जाए।
कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानें
डॉ. सुहैल क़ुरैशी बताते हैं कि अलग-अलग प्रकार के कैंसर के लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अगर ब्रेस्ट में किसी प्रकार की गांठ दिखाई दे, निपल से किसी प्रकार का डिस्चार्ज हो, या निपल का रंग लाल हो जाए, तो ये ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।"
फूड पाइप कैंसर के लक्षणों में अक्सर खाना निगलने में कठिनाई, खून की उल्टी, वजन कम होना और भूख न लगना शामिल हैं। इसी प्रकार, पेट के कैंसर में उल्टी, पेट दर्द और सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
शरीर में किसी भी गांठ को न करें नजरअंदाज
डॉ. कुरैशी ने जोर देते हुए कहा कि "शरीर के किसी भी हिस्से में अचानक गांठ का बनना, बिना कारण वजन का घट जाना, या त्वचा पर घाव का लंबे समय तक न भरना, ये सभी कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। हालांकि, ये लक्षण दूसरी बीमारियों के भी हो सकते हैं, इसलिए बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।"
कैंसर के प्रकार और उपचार
कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जैसे ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर, ब्लड कैंसर आदि। कुछ कैंसर तेजी से फैलते हैं, जबकि कुछ धीमी गति से। डॉ. क़ुरैशी के अनुसार, "कुछ कैंसर का इलाज ऑरल टेबलेट्स से किया जा सकता है, जबकि कुछ के लिए कीमोथेरेपी और सर्जरी की जरूरत पड़ती है।"
जीवनशैली में बदलाव से कैंसर से बचाव
कैंसर से बचने के लिए डॉ. क़ुरैशी ने सलाह दी कि हमें धूम्रपान, अल्कोहल और पान मसाला जैसी आदतों से दूर रहना चाहिए। साथ ही, नियमित रूप से पोषणयुक्त आहार का सेवन और नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए।
कैंसर की दोबारा संभावना
क्या कैंसर के मरीज को ठीक होने के बाद दोबारा कैंसर हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा, "कुछ कैंसर बहुत ही आक्रामक होते हैं और दोबारा होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए, कैंसर से उबरने के बाद भी नियमित जांच कराते रहना जरूरी है।"
कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
श्रीनगर: कश्मीर के सोपोर इलाके में गुरुवार को छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, सोपोर के पानीपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया।
जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।
दो-तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, इलाके में 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है, ताकि आतंकवादी भाग न सकें।
हाल के दिनों में बढ़ी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। पिछले 48 घंटों में, दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक आतंकवादी को कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में और दूसरे को बांदीपोरा के केटसन के जंगलों में ढेर किया गया है।
पिछले हमलों का विवरण
गौरतलब है कि गत 20 अक्टूबर को गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकवादियों ने एक निर्माण कंपनी के श्रमिक शिविर पर हमला कर 7 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद 24 अक्टूबर को बारामूला जिले के गुलमर्ग के बूटा पाथरी इलाके में सेना के एक वाहन पर हमला कर 3 सैनिकों और 2 पोर्टरों की हत्या कर दी थी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कड़ा संदेश
इन हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सख्त बयान देते हुए कहा कि इन घटनाओं में शामिल आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, "नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।"
सोपोर: अलगाववाद का गढ़
सोपोर इलाका लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। 1990 के दशक से यहां कई आतंकवादी संगठन सक्रिय रहे हैं। हालांकि, हाल में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के दौरान सोपोर के लोगों ने बड़े पैमाने पर मतदान करके मुख्यधारा में लौटने का संकेत दिया है।
सोपोर की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका
नई दिल्ली : भारत और अमेरिका संयुक्त रणनीति के तहत क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे। साथ ही खतरों से निपटने और ट्रेनिंग के क्षेत्र में भी दोनों देशों की सेनाएं मिलकर काम करेगी। यह तथ्य नई दिल्ली में भारत व अमेरिका सैन्य सहयोग समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक से निकलकर सामने आए हैं।
बुधवार को हुई इस बैठक में दोनों देशों की सेनाओं ने क्षमता निर्माण व खतरों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान भारत व अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रही पहलों की समीक्षा की। यहां भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाया।
दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 21वीं बैठक 5 नवंबर से प्रारंभ हुई थी। बुधवार को भी यह बैठक नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित की गई।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक बैठक में क्षमता निर्माण, ट्रेनिंग एक्सचेंज, डिफेंस इंडस्ट्रियल सहयोग, पारंपरिक और हाइब्रिड खतरों से निपटने की तैयारियों को मजबूती देने वाले संयुक्त अभ्यासों सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई। भारत और अमेरिका के बीच हुई इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने की। वहीं, अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ एम रुड ने अमेरिका की ओर से इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर विभिन्न पहलों की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाया। दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। सक्रिय जुड़ाव और अंतर संचालनीयता के माध्यम से इस रणनीतिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।
उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र के सामने आने वाली गतिशील चुनौतियों की साझा समझ के साथ भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग के दायरे का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह ऐतिहासिक मंच है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। इसके अलावा यह मंच दोनों देशों के बीच रणनीतिक और परिचालन रक्षा सहयोग को बढ़ावा देता है।
21वीं भारत व अमेरिका सैन्य सहयोग समूह की बैठक क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा सुनिश्चित करने, उभरते खतरों का मुकाबला करने और पारस्परिक क्षमताओं का निर्माण करने के लिए थी। यह बैठक भारत और अमेरिका के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने का प्रतिनिधित्व करती है।
गाजियाबाद की सबा हैदर ने जीता अमेरिका में डूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव
नई दिल्ली : अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव की धूम है। रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं, डूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की पैटी गुस्टिन को 8,500 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। पिछली बार के चुनाव में वह केवल एक हजार वोट से हार गई थीं। अब उनकी जीत से गाजियाबाद में उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गाजियाबाद में रहने वाले सबा के पिता अली हैदर ने आईएएनएस से बात करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा, “आज मैं अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरी बेटी इंटेलिजेंट है। सबके आशीर्वाद और अपनी मेहनत से वह आज यह मुकाम हासिल कर पाई है। मेरी बेटी ने शहर से ही बीएससी में टॉप किया और एएमयू से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया। उसके बाद मैंने अपनी बेटी की शादी कर दी और वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गई। मेरा दामाद कंप्यूटर साइंस इंजीनियर है। राजनीति हमारे खून में है। उसको अमेरिका में मौका मिला तो उसने कर दिखाया। उसके दोस्तों ने उसे प्रेरित किया और उसने चुनाव जीत लिया।”
सबा की मां चांदनी भी अमेरिकी चुनावों में अपनी बेटी की जीत से खुश हैं। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। चुनाव के दौरान मैं अपनी बेटी को बराबर सपोर्ट करती रही। बराबर हिम्मत बढ़ाती रही। मैं अपने पूरे परिवार की हमेशा हिम्मत बढ़ाती हूं। मैं हमेशा अपने बच्चों को डरने नहीं देती, ताकि जीवन में वे बड़े मुकाम हासिल करें। मेरी बेटी अमेरिका में बहुत अकेला महसूस कर रही थी। उसने कई बार मुझे फोन करके बुलाया। मैं अपने आंख के ऑपरेशन की वजह से जा नहीं पाई। पिछले अमेरिकी चुनावों में मैं वहीं थी। इस बार मैं जा नहीं पाई। उसने मुझे फोन पर बताया कि चुनाव में उसने इतनी मेहनत की कि उसके पैर सुन्न पड़ गए।”
‘महा विनाश अघाड़ी’ तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते अपनी विचारधारा खो चुकी है : शाइना एनसी
मुंबई : महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी जोरों पर है। राज्य की मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने उन्हें टिकट देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार जताया है।
शाइना एनसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे ने एक अवसर प्रदान किया है, एक नई दिशा दी है, और हम सबको यह संकल्प दिलाया है कि हम मुंबई के विकास और प्रगति की राजनीति करेंगे। पिछले 15 साल में हमने देखा कि क्षेत्र में एक ऐसे नेता थे जिन्होंने प्रगति के लिए कुछ खास नहीं किया। लेकिन अब एक नई नेता को चुनने का मौका है। मैं 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम करूंगी।”
उन्होंने महा विकास अघाड़ी को "महा विनाश अघाड़ी" की संज्ञा देते हुए कहा कि उसके ऊपर विश्वास नहीं किया जा सकता। जब लाडली बहन योजना के तहत ढाई करोड़ महिलाओं को साढ़े सात हजार रुपये मिल रहे थे, तब उनका क्या रिएक्शन था? उन्होंने इसे रद्द करने की बात की थी, और सवाल उठाया था कि पैसे कहां से आ रहे हैं। अब जब उनका मौका आ रहा है, तो वह कह रहे हैं कि हम दोगुना देंगे। यहां एक बड़ा फर्क है, माननीय मुख्यमंत्री ने काम कर दिखाया है।
उन्होंने कहा, "जहां तक ‘महा विनाश अघाड़ी’ की बात है, तो वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, अपनी विचारधारा खो चुके हैं, और अब वह मुस्लिम और दलित वोट बैंक की राजनीति में उलझे हुए हैं। वहीं महायुति सिर्फ प्रगति की राजनीति करने में विश्वास रखती है, और मुंबई जैसे बड़े शहर में बहुत कुछ करना बाकी है।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता रहीं शाइना एनसी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवसेना में शामिल हो गईं थीं। शिवसेना ने उन्हें मुंबादेवी विधानसभा सीट से उतारा है।
चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड को उसके घरेलू मैदान पर एसी मिलान ने मात दी
मैड्रिड : रियल मैड्रिड की चैंपियंस लीग में नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा जब उन्हें घर में एसी मिलान से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के बाद, रियल मैड्रिड के चार मैचों में सिर्फ छह अंक हैं और उनका अगला मुकाबला लिवरपूल के खिलाफ एनफील्ड में होना है। इससे ज्यादा, कोच कार्लो एंसेलोटी अपने खिलाड़ियों के कमजोर प्रदर्शन को लेकर चिंतित होंगे।
मैच के सिर्फ 12 मिनट बाद ही मलिक थिआव ने कॉर्नर से गोल करते हुए मिलान को बढ़त दिला दी। रियल मैड्रिड ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और 23वें मिनट में विनीसियस ने पेनल्टी को आसानी से गोल में बदल दिया।
हालांकि आमतौर पर रियल मैड्रिड बराबरी के बाद हावी हो जाती है, लेकिन मिलान ने उन्हें मौका नहीं दिया। रियल मैड्रिड के कोच कार्लो अंसेलोटी ने हाफ टाइम में एडुआर्डो कामाविंगा और ब्राहिम डियाज़ को उतारा, लेकिन इससे उनकी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। लियो ने काउंटर-अटैक में गोल करने का मौका गंवा दिया।
मिलान के लिए अल्वारो मोराटा और टिजियानी रेन्डर्स ने क्रमशः 39 और 73वें मिनट में गोल किए।
इसके अलावा, जिरोना मंगलवार को मैदान में उतरी पहली स्पेनिश टीम थी, लेकिन पीएसवी इंडहोवेन के खिलाफ 4-0 से बुरी तरह हार गई। रयान फ्लेमिंगो और मलिक तिलमैन ने पीएसवी को आसान जीत दिलाई, और हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 हो गया।
जोहान बाकायोको ने 83वें मिनट में एक शानदार व्यक्तिगत गोल किया, और लादिस्लाव क्रेज्सी ने पांच मिनट बाद एक ऑटोगोल कर जिरोना की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे हाफ में अरनौ मार्टिनेज़ को दूसरे येलो कार्ड के कारण बाहर कर दिया गया, जिससे जिरोना 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई।
इंग्लैंड में 500 परिवार मिलकर मनाएंगे लोकपर्व छठ, छह हजार ठेकुआ पहुंचेगा आस्थावानों के द्वार
नई दिल्ली : छठ लोकल से ग्लोबल हो गया है। अपने संस्कार और संस्कृति पर गर्व करने वाले बिहार से सात समंदर पार पहुंचे लोग विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। इंग्लैंड में एक ग्रुप यही काम कर रहा है। बर्मिंघम में इस बार मिलकर चार दिनों के लोकपर्व का आयोजन किया गया है। शुरुआत नहाए खाए से हुई है तो समापन उषा अर्घ्य से होगा। इसके बाद भी जिम्मेदारी निभाई जाएगी। सवाल उठता है आखिर कैसे, तो आस्थावानों तक ठेकुआ प्रसाद पहुंचाकर।
किसी से कुछ चार्ज नहीं किया जायेगा बस एड्रेस तक पहुंचा दिया जाएगा। इस बार छह हजार ठेकुए का लक्ष्य है।
कुल 500 परिवार इंग्लैंड के औद्योगिक शहर बर्मिंघम में जुटेंगे। आयोजन वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में किया गया है। पिछले साल लीड्स में ऐसा ही आयोजन किया गया था जो काफी सफल रहा था। इस बार इसका आयोजन बिहारिज बियॉन्ड बाउंड्री समूह करा रहा है। विधिवत शुरुआत नहाए खाए संग हो चुकी है। महिलाओं ने अपने अंचल की रीतियों का पालन करते हुए चने और कद्दू की दाल बनाई, चावल बनाया और मिलजुलकर उसका बंधु बांधवों संग सेवन किया।
खरना से लेकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने को लेकर व्यवस्था पूरी की गई है। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल मूल के लोग शहर के जाने माने हिंदू मंदिर श्री वेंकटेश्वर बालाजी में मिल जुलकर पर्व मना रहे हैं।
बोकारो में जन्मे अजय कुमार जो इस कार्यक्रम के संयोजक भी हैं बताते हैं "गत वर्ष की अपेक्षा में करीब 100 अतिरिक्त परिवार हमारे साथ इस वर्ष जुड़े हैं, यह दर्शाता है की छठ पूजा में लोगो का अटूट विश्वास है और जैसे-जैसे लोगो ने इसके बारे में सुना, हमारे साथ जुड़ते चले गए।"इस बार कुल 13 महिलाएं व्रत रख रही हैं। और इनके लिए सारी व्यवस्था 2 महीनों पहले से शुरू कर दी गई थी। दउरा, डलिया, सूथनी जैसी सामग्री भारत के विभिन्न मार्केट्स से लाई गई। इसके अलावा समूह ने अगली पीढ़ी को छठी माई की महिमा ट्रांसफर करने का भी अद्भुत आयोजन किया है। | ऋषिकांत जो पटना के हैं के मुताबिक "इस वर्ष हमारी कोशिश यह रहेगी की हमारे बच्चे भी बढ़ चढ़ कर इस महा पर्व को मनाए और हमारी संस्कृति और प्रथाओं से जुड़ा हुआ महसूस करें इसलिए इस वर्ष बच्चों के लिए खास छठ पेंटिंग और छठ गीत प्रतियोगिता, एनीमेशन के माध्यम से छठ पूजा की कथा का आयोजन किया है।"
समूह के कार्यकर्ता निशांत नवीन बताते हैं कि छठ का ये ग्लोबल होता स्वरूप ही है कि इस बार पूजा में बर्मिंघम स्थित भारतीय उच्चायोग से अधिकारी एवं स्थानीय नगर पार्षद भी सम्मिलित होंगे।
छठ के प्रसाद की महिमा भी खूब होती है। तो इस बार भी पिछली बार की ही तरह 6000 ठेकुआ वितरण की योजना है। पैकेट से लेकर अड्रेस तक इकट्ठा कर लिया गया है। पारितोष कहते हैं सोच सिर्फ एक है कि जो पूजा में किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो पाएंगे उन तक प्रसाद पहुंच जाए और वो परदेस में भी देस में होने के एहसास से वंचित न रह जाएं।
राजद अध्यक्ष लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख
पटना : मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनकर बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि उनके निधन से लोक गायकी के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने छठ गीत के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई थी। लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन का समाचार सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय‌ नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।
राजद के नेताओं ने कहा कि निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नही। बिहार के लिए यह शोक का विषय है और राजद परिवार उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।
शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, "आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।"
महापर्व छठ के लिए पटना का एलसीटी घाट खतरनाक घोषित, सात घाट अनुपयुक्त
पटना : लोकआस्था के महापर्व छठ की मंगलवार को शुरुआत हो गई। चार दिनों के इस पर्व को लेकर प्रशासन से लेकर आम लोग तैयारी में जुटे हैं। पटना के गंगा तट पर जिला प्रशासन द्वारा व्रतियों के लिए लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने एलसीटी घाट को खतरनाक घोषित कर दिया है तथा सात छठ घाटों को अनुपयुक्त पाया गया है।
सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी छठ को लेकर सारी आवश्यक तैयारी कर ली है। पटना जिला प्रशासन ने गंगा नदी के घाटों एवं जलस्तर की वर्तमान स्थिति के अनुसार छठ महापर्व के अवसर पर पटना नगर निगम क्षेत्र के खतरनाक एवं अनुपयुक्त घाटों की सूची जारी की है। इस सूची में केवल एलसीटी घाट ख़तरनाक है जबकि सात अनुपयुक्त घाट हैं।
अनुपयुक्त घाटों में टीएन. बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट, अदालत घाट, गुलबी घाट, भरहरवा घाट और करनाल गंज घाट शामिल हैं। बताया गया कि इन घाटों को लाल रंग से घेर कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने भी तैयारी पूरी कर ली है। छठ की विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्व से उपलब्ध पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त पर्याप्त पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को भी विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, "अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 20 अधिकारियों को पटना जिला में, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के कुल चार अधिकारियों को औरंगाबाद जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया है। राज्य में 35 कंपनी बिहार सैन्य पुलिस बल एवं तीन कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।"
इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस अकादमी से 1,275 प्रशिक्षणरत पुलिस अवर निरीक्षकों को अपने पैतृक जिलों में प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि, 2,450 पीटीसी प्रशिक्षु सिपाहियों को भी पटना जिला सहित राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।
औरंगाबाद के देव सहित राज्य में स्थापित सभी सूर्य मंदिरों में भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अराजक तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए लगातार गश्ती तथा चेकिंग की जा रही है। होटल, धर्मशालाओं तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की निगरानी है।
कनाडा सरकार हिंदुओं और सिखों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कर रही कोशिश : गौरव वल्लभ
नई दिल्ली : कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव वल्लभ ने भी पीएम मोदी के इस बयान का समर्थन करते हुए कनाडा में हुए इस कृत्य की निंदा की है।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कनाडा सरकार हिंदुओं और सिखों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सांसदों को आज भारत सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्हें कनाडा सरकार पर भरोसा है। पंजाब से सांसद धर्मवीर गांधी को भारत सरकार पर भरोसा नहीं है। वह टीवी पर बोल रहे हैं। मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या है। कनाडा सरकार क्या साजिश रच रही है। हम इस देश में सालों से एक साथ रहते आए हैं और हम सब अनंत काल तक एक साथ रहेंगे। जो लोग राजनयिकों को डरा रहे हैं, जो लोग कनाडा में हमारे उच्चायुक्त के अधिकारियों को डरा रहे हैं, जो हमारे मंदिरों पर हमला करवा रहे हैं, उनसे ज्यादा कायर कोई नहीं हो सकता।”
इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा, “राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि वह सिर्फ अपनी बहन और अपनी मां की सलाह मानते हैं। मुझे नहीं पता कि वह किसी की सलाह मानते हैं या नहीं। उन्होंने खुद कहा है कि वह हर विषय पर अपनी बहन और मां से सलाह लेते हैं। जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब उन्होंने कहा कि वहां नाच-गाना हो रहा था, इसलिए उन्होंने सलाह-मशविरा किया होगा या उन्होंने अपने विवेक से कहा होगा। उन्होंने सलाह-मशविरा करने के बाद ही यह कहा होगा कि भारत में सिख पगड़ी भी नहीं पहन सकते। वह विदेशी धरती पर ऐसी देश विरोधी बातें कहते हैं, तो संभव है कि वह अपनी मां या बहन की सलाह मान रहे हों या वह अपने विवेक से ऐसा कर रहे हों। तीनों ही स्थितियों में राहुल गांधी का बयान देश के लिए नुकसानदेह है।
इसके बाद यूपी में उपचुनावों की तारीखों को बढ़ाए जाने पर अखिलेश यादव के तंज पर उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं जो संविधान की किताब लेकर घूमते रहते हैं, और भारत के निर्वाचन आयोग के बारे में ऐसी बातें करते हैं। संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्थान है। जब आप इस तरह की टिप्पणियां करते हैं, तो आप न सिर्फ अपने बड़े नेताओं का मजाक उड़ाते हैं, बल्कि आप संविधान का भी मजाक उड़ाते हैं, जो बाबा साहब अंबेडकर ने हमें दिया। अगर आप संविधान को इज्जत नहीं देंगे, तो इसका मतलब है कि आप देश के कानून और संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं। अखिलेश यादव, दो दिन और खुश रहिए, लेकिन हार तो आपको चुनाव में निश्चित रूप से होनी ही है, चाहे चुनाव कभी भी हों।”
साथ ही झारखंड में झामुमो के भाजपा पर आरोप पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें झामुमो ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के नाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका गया। इस पर हेमंत सोरेन पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी एसपीजी के अधीन होती है। क्या हेमंत सोरेन को यह भी नहीं मालूम। वह मुख्यमंत्री हैं। उन्हें यह तो मालूम होना चाहिए। एसपीजी अपना निर्णय लेता है। इसमें कोई आदमी रोक टोक नहीं लगा सकता। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बने पांच साल हो गए और उन्हें यह भी नहीं पता कि यह इस तरह की चीज़ें एक व्यवस्था का अनुरूप की जाती है। वह अपनी हार को सामने देखकर अब छुपने के बहाने ढूंढ रहे हैं। हेमंत सोरेन घुसपैठियों के साथ रहोगे तो हारना तो पड़ेगा।”
आगे उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हेमंत सोरेन घुसपैठियों के प्रवक्ता बन गए हैं। इसलिए वह यूसीसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हिमंता बिस्वा सरमा ने एक दम सही कहा है। हेमंत सोरेन आदिवासियों के लिए कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन घुसपैठियों के लिए खड़े हो जाएंगे। हेमंत सोरेन आपको वोट आदिवासियों ने दिए या घुसपैठियों ने दिए? आपको इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि आदिवासी समाज की जमीन इन घुसपैठियों के हाथों में कैसे पहुंच गई। आदिवासी समाज के प्रति आपके मन में कोई हमदर्दी नहीं है। हां, आप घुसपैठियों के प्रवक्ता हैं। आप घुसपैठियों के नेता हैं। आप उन घुसपैठियों के बारे में सोचिए, जिनका आपने लाल कालीन बिछाकर स्वागत किया, लेकिन मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि 23 तारीख के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जमीन पर एक भी घुसपैठिया पैर नहीं रख पाएगा। जो घुसे हैं, उन्हें एक-एक करके बाहर निकाला जाएगा। हमारे आदिवासी भाइयों, दोस्तों और बहनों की जमीन घुसपैठियों को नहीं सौंपी जा सकती। ये घुसपैठिए हमारे आदिवासी समाज की माताओं-बहनों से दूसरी या तीसरी बार शादी करते हैं। उन्हें बहला-फुसलाकर ऐसा नहीं होने दिया जा सकता। घुसपैठियों के अच्छे दिन अब खत्म हो गए हैं।”
साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक औरंगजेब ने देश को लूटा और दूसरे औरंगजेब ने प्रदेश को लूटा। इस पर उन्होंने कहा, “क्या यह सही नहीं है कि आलमगीर आलम के पीए के घर पर 30 करोड़ से ज्यादा नकद मिले? क्या यह सही नहीं है कि कांग्रेस पार्टी के एक सांसद के घर पर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये नकद मिले, और मशीनें तक गिनते-गिनते खराब हो गईं, लेकिन फिर भी उनका कैश खत्म नहीं हुआ। यह वही कांग्रेस सांसद हैं, जिनकी बीएमडब्लू गाड़ी हेमंत सोरेन के घर पर पाई गई थी। क्या यह कोई संयोग है कि हेमंत सोरेन के घर पर उनकी गाड़ी मिली और उनके नाम पर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये का कैश भी मिला?”
उन्होंने कहा, “अब सवाल यह उठता है कि हेमंत सोरेन और इस सांसद के बीच ऐसा क्या रिश्ता है? क्यों इन लोगों के नाम पर इतनी बड़ी रकम मिली? यह पैसा झारखंड के विकास में क्यों नहीं लगा? यह पैसा झारखंड के लोगों के बैंक खातों में क्यों नहीं गया। यह पैसा आखिरकार हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों और नेताओं के तिजोरियों में कैसे पहुंच गया?
आगे उन्होंने सीजेआई के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें पीएम मोदी द्वारा सीजेआई आवास के दौरे के बाद सीजेआई ने कहा था कि हर चीज को राजनीति के एंगल से नहीं देखना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा, “न्यायपालिका में जो सबसे उच्च पद है, वह है सीजेआई (मुख्य न्यायाधीश) और लोकतंत्र में जो चुनी हुई सरकार है, उसकी सर्वोच्च भूमिका प्रधानमंत्री की होती है। जब तक ये दोनों शीर्ष व्यक्ति, यानी प्रधानमंत्री और सीजेआई, एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे, तब तक यह कैसे संभव होगा कि देश में सुचारू रूप से न्याय की व्यवस्था बनी रहे और लोगों को न्याय मिल सके? क्या प्रधानमंत्री सीजेआई से नहीं मिल सकते? क्या भारत के राष्ट्रपति सीजेआई से नहीं मिल सकते? क्या भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एक-दूसरे से नहीं मिल सकते?”
उन्होंने कहा, “वास्तव में, विपक्षी दलों को सीजेआई और प्रधानमंत्री के मिलने से कोई समस्या नहीं थी। असली मुद्दा तो यह था कि गणपति पूजन जैसे आयोजनों में नेता कैसे शामिल हो गए। पहले तो परंपरा इफ्तार पार्टियों तक ही सीमित थी, लेकिन अब जब लोग एक-दूसरे के घर माता की चौकी, गणपति पूजा, काली पूजा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे आयोजनों में जाते हैं, तो विपक्षी दलों को इससे परेशानी होती है।”
सुनील और संजय राउत के बयानों में झलकती है उनकी मानसिकता : शाइना एनसी
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबा देवी विधानसभा सीट से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने मंगलवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव अभियान की जानकारी दी।
शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुंबादेवी विधानसभा सीट के सभी मतदाताओं को मुझ पर भरोसा है और मेरे साथ मां मुंबा देवी का आशीर्वाद है। विपक्ष कुछ भी कहे, लेकिन हम मुंबई के लिए काम करते रहेंगे।
शाइना एनसी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने लगातार एक ही नेता को मौका दिया, इसके बावजूद यहां कोई विकास नहीं हो पाया है। इस बार यहां के लोगों के पास पर‍िवर्तन के लिए मौका आया है, इसलिए मैं यही कहूंगी कि वह एक महिला को चुनें।
उन्होंने सुनील राउत के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुनील राउत हो या संजय राउत, हमें उनकी मानसिकता स्पष्ट दिखाई देती है। शिवसेना यूबीटी नेता के नेता मुझे 'माल' कहा था और अब उन्होंने एक महिला को 'बकरी' कहा है, इसलिए हम उनकी सोच देख सकते हैं। पीएम मोदी ने ना सिर्फ इस बयान का जिक्र किया, बल्कि उन्होंने सभी महिलाओं को प्रेरणा भी दी। मैं इतना ही कहूंगी कि वह टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन लोग हमारे साथ खड़े रहेंगे।
शाइना एनसी ने मुंबा देवी के मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक ने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया है। चाहे वह कमाठीपुरा हो या फिर उमरखाड़ी हो। वह 15 साल से यहां के विधायक हैं और उन्होंने एक भी प्रपोजल को नहीं रखा। आम महिलाओं के लिए स्वच्छता का बड़ा मुद्दा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
यरूशलम/बेरूत : इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान में दो "प्रमुख" हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मार गिराया है, जो उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार थे।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने "खियाम क्षेत्र के हिजबुल्लाह कमांडर फारूक अमीन अलासी और खियाम क्षेत्र में राडवान फोर्स कंपनी कमांडर यूसुफ अहमद नून पर हमला किया और उन्हें मार गिराया"।
आईडीएफ ने बताया कि अलासी "गैलील पैनहैंडल और विशेष रूप से मेटुला में इजरायली समुदायों पर कई एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट हमलों" के लिए जिम्मेदार था, और नून "गैलील क्षेत्र में इजरायली समुदायों और क्षेत्र में काम कर रहे आईडीएफ सैनिकों पर रॉकेट और एंटी-टैंक मिसाइल हमलों" के लिए जिम्मेदार थ।
लेबनानी रक्षा सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने लेबनान के दक्षिण-पूर्वी शहर खियाम में एक दो मंजिला इमारत पर हवा से जमीन पर मार करने वाली चार मिसाइलें दागीं, जिसमें हिजबुल्लाह के दो सैन्य अधिकारी मारे गए और घर नष्ट हो गया।
सूत्रों ने बताया कि यह हमला हिजबुल्लाह के मुख्य गढ़ खियाम में इजरायली सेना के बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा था। उन्होंने कहा, "खियाम में इजरायली सेना के प्रवेश के साथ, यह अपने जमीनी अभियान के सबसे गहरे बिंदु पर पहुंच गया है।"
हिजबुल्लाह ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने अपनी उत्तरी सीमा पार कर लेबनान में जमीनी अभियान शुरू किया था।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का विषय: रोहित
मुंबई : न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से वाइटवॉश में भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है, कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यह चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को जल्द से जल्द इससे उबरना होगा क्योंकि उनके पास "ऑस्ट्रेलिया में कुछ खास करने" का अच्छा मौका है।
भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में टीम के दूसरे स्थान पर खिसकने के बाद बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पिछले दो संस्करण जीते हैं और सीरीज जीत की हैट्रिक की उम्मीद कर रहा है।
लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी इकाई के पूरी तरह से आत्मसमर्पण और विशेष रूप से टीम के दो सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों - रोहित शर्मा और विराट कोहली - के रन बनाने में विफलता ने लोगों को भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभावनाओं पर संदेह पैदा कर दिया है।
"जाहिर है कि यह निस्संदेह चिंता का विषय है। अगर आपको पता है कि बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है। लेकिन जो हो गया सो हो गया।''
रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों भारत की 0-3 से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, "अब मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी, एक कप्तान और एक टीम के तौर पर हम सभी को आगे देखना होगा और देखना होगा कि हम यहां जो हासिल नहीं कर पाए, उसे कैसे सुधार सकते हैं।"
"हमारे पास ऑस्ट्रेलिया में जाकर कुछ खास करने का अच्छा मौका है। इसलिए हम इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हम कोशिश करेंगे और देखेंगे कि वहां क्या करने की जरूरत है। जैसा कि मैंने अभी कहा, ज्यादातर खिलाड़ी वहां गए हैं और कुछ नहीं गए हैं।
उन्होंने कहा, "इसलिए यह उन खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी चुनौती होगी जो वहां गए हैं और जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। तो हां, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम जानते हैं, हम सीरीज के महत्व को समझते हैं लेकिन अभी हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमने क्या सही नहीं किया।''
उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज में की गई गलतियों को सुधारना होगा।
भारतीय कप्तान ने कहा, "हमने (न्यूजीलैंड सीरीज में) बहुत सारी गलतियां कीं, इसलिए मुझे लगता है कि उन गलतियों को सुधारना होगा और हम इस बारे में बात करेंगे। और फिर जब आप ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, तो मुझे लगता है कि उस खास सीरीज, पहले टेस्ट मैच पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। आप जानते हैं, यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है। इसलिए उन टेस्ट मैचों को तोड़ना, एक टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करना और फिर वहीं से आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।''
यह कहते हुए कि कोचिंग स्टाफ उनके साथ बहुत अच्छा रहा है, प्रोत्साहित करता है और हाल ही में टीम के पक्ष में परिणाम नहीं आने के बावजूद उन्हें समझता है, रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे अपना काम और जीवन आसान बनाएं।
मुंबई के 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे अपना काम करें या अपना जीवन आसान बनाएं, क्योंकि किसी के लिए भी आकर वही करना आसान नहीं होता जो वे कर रहे हैं, क्योंकि यहां कई अलग-अलग व्यक्ति हैं और वे थोड़े अलग तरीके से काम करते हैं। इसलिए खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कोचिंग स्टाफ की विचार प्रक्रिया उन विचार प्रक्रियाओं के साथ संरेखित हो और इसे आगे ले जाए। जैसा कि मैंने कहा, अभी केवल चार या पांच महीने हुए हैं। कुछ भी आंकना जल्दबाजी होगी, लेकिन अब तक वे खिलाड़ियों के साथ वास्तव में बहुत अच्छे रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम को तैयार करना चुनौतीपूर्ण होगा। "यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने वाला है। आप जानते हैं, हम खेल और उस सब के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन फिर से हर व्यक्ति के साथ बैठना और उन्हें यह बताना कि क्या करने की ज़रूरत है या आपको अपनी मानसिकता को कैसे सही करने की ज़रूरत है, यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि वे अपने खेल के बारे में एक निश्चित मानसिकता, निश्चित सोच के साथ आते हैं, और इसने उन्हें अतीत में सफलता दिलाई है।
"हम सभी समझते हैं कि ऑस्ट्रेलिया एक अलग तरह का खेल होने जा रहा है। लेकिन उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए जो पहले वहां नहीं गए हैं, हमारे लिए, ऐसा माहौल बनाना महत्वपूर्ण होगा जहां वे सहज महसूस करें और इस बात से भयभीत न हों कि आप कहां खेल रहे हैं और आप किसके खिलाफ खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे "क्लासरूम सेटअप" में नहीं जा रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति को क्या करना है, इस पर बहुत अधिक जोर नहीं दे रहे हैं।
रोहित ने कहा, "लेकिन, पिछली दो बार जब हम वहां गए थे, तो एक समूह के रूप में हमने सीरीज जीती थी, इसलिए हम इससे बहुत आत्मविश्वास ले सकते हैं और फिर उसी के साथ आगे बढ़ सकते हैं। क्योंकि हम एक ऐसा क्लासरूम नहीं बनाना चाहते हैं, जहां हम सभी को बैठाकर उनसे बात करें कि क्या करने की जरूरत है। वे सभी समझते हैं, और वे सभी अपनी योजनाओं के बारे में काफी समझदार हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे ऑस्ट्रेलिया में वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''
पर्थ टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच न होने की संभावना के बारे में, रोहित ने कहा कि भारत ए के साथ होने वाला मैच सिमुलेशन एक बेहतर विकल्प होगा।"अभ्यास मैच के बजाय, हमने भारत ए के साथ मैच सिमुलेशन जैसी चीज की योजना बनाई है। मुझे लगता है कि कभी-कभी जब आप अभ्यास मैच खेलते हैं, तो हम 19 खिलाड़ियों की टीम के साथ यात्रा करते हैं।''
अरविंद केजरीवाल जनता के सवालों का जवाब दें : विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल उठाए।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से जनता के कई सवाल हैं, जिनका जवाब उन्हें देना चाहिए। गुप्ता ने सवाल किया कि यमुना में सीवर का पानी क्यों गिर रहा है, नलों में गंदा पानी क्यों आ रहा है और सीवर व्यवस्था क्यों चरमरा गई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखा जा रहा है। उनके स्वास्थ्य कार्ड क्यों नहीं बन रहे हैं? उन्होंने कहा कि इस मामले में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और झूठ बोलने की नीति पर चल रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि बस मार्शलों के साथ जिस प्रकार से इस सरकार ने धोखा किया है, हमारी मांग है कि उनकी तुरंत बहाली की जाए। गरीबों के साथ लगातार हो रहे धोखे की हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने इस मामले में पत्र भी लिखा है और बैठक भी हो चुकी है, लेकिन दिल्ली सरकार अभी तक बस मार्शलों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अपने वादों से मुकर रही है और जो अच्छे कर्मचारी हैं, उन्हें स्थायी करने की प्रक्रिया में ढिलाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को इस स्थिति को सुधारने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, "हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फारसी क्या? स्थिति स्वयं इस बात का प्रमाण है कि ये लोग जनता के दुश्मन बने हुए हैं और रोजगार छीनने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।"
गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता को जवाब देने का समय आ गया है और उन्हें अपने सवालों का जवाब चाहिए। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे इस सरकार के खिलाफ खड़े हों और अपने अधिकारों की रक्षा करें।
शिवसेना की धमकी : माफी मांगें प्रदीप रामचंदानी, वरना भाजपा उम्मीदवार के लिए नहीं करेंगे काम
उल्हासनगर : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंदानी के बयान को लेकर शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उसने कहा है कि जब तक भाजपा नेता माफी नहीं मांगते, शिवसेना यहां भाजपा उम्मीदवार के लिए काम नहीं करेगी।
युवा सेना के कल्याण जिला महासचिव विक्की भुल्लर ने रविवार को कहा कि रामचंदानी को कोई भी शब्द बोलने से पहले उसे समझना चाहिए। उन्होंने शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहा है, जो गलत है।
भुल्लर ने कहा, "उन्होंने (शिंदे ने) कोई गद्दारी नहीं की है। उन्होंने हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व को बचाने के लिए यह काम किया है।"
युवा सेना नेता ने कहा कि रामचंदानी ने आज जो बयान दिया है, उसका "हम खुला विरोध करते हैं"। जब तक वह माफी नहीं मांगते उल्हासनगर शिवसेना भाजपा उम्मीदवार कुमार आयलानी के लिए कोई काम नहीं करेगी। सत्तारूढ़ महायुति में सीट बंटवारे में यह सीट भाजपा के खाते में गई है।
इससे पहले आज सुबह प्रदीप रामचंदानी ने पार्टी लाइन से इतर कहा कि "जिन्हें गद्दार कहा जाता है वह मुख्यमंत्री बन जाते हैं और भाजपा में आकर सब खुद्दार हो जाते हैं"। बदलते समय के साथ राजनीति की परिभाषा बदल गई है।
इस बयान से शिवसेना कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।
हालांकि, रामचंदानी ने माहौल गर्म होते देख कहा है कि उनके बयान का "अलग मतलब निकाला गया है"।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव से पहले कुछ दिनों से शिवसेना और भाजपा के बीच दरारें देखने को मिल रही हैं।
बर्थडे स्पेशल : ईशा देओल ने हेमा मालिनी के साथ शेयर की खास तस्वीर
मुंबई : बॉलीवुड जगत के दो दिग्गज स्टार्स धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल शनिवार को अपना 43वां का जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर ईशा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में उनकी मां हेमा मालिनी भी अपनी बेटी के साथ पोज देती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "प्यार, प्यार और केवल प्यार। 'मेरा जन्मदिन', 'मेरा प्यार', 'हैप्पी बर्थडे', 'प्यार'।"
पिछले महीने उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों को नीले रंग के ड्रेस में देखा जा सकता है। ईशा ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी मां। लव यू"।
इससे पहले जुलाई में ईशा ने जोधपुर में इन्फ्लुएंसर मीट में भाग लिया था, जहां उन्होंने सिंधी और मारवाड़ी समुदायों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बारे में बात की थी और कहा था कि यह कार्यक्रम इस क्षेत्र की कई महिलाओं को प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने आगे बताया, "मुझे ऊंट दौड़ का अनुभव मिला और मैंने बहुत कुछ सीखा। जोधपुर में एक ऊंट है जिसका नाम सद्दाम है, अब वह मेरा ऊंट है।"
निजी जीवन की बात करें तो अभिनेत्री और उनके पति भरत तख्तानी ने हाल ही में 12 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की है।
उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, "हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों की भलाई और उनका अच्छा भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम चाहेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए।"
मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रोमांचक खेल में, जहां 15 विकेट गिरे, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खतरनाक डेरिल मिचेल का सनसनीखेज कैच लेकर सभी को चौंका दिया।
दूसरे दिन के खेल के अंतिम सत्र में, मिचेल ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर आगे आकर शॉट मारा। लेकिन गेंद आसमान में घूम गई और अश्विन ने उसे पकड़ लिया। अश्विन ने लॉन्ग-ऑन से 19 मीटर पीछे की ओर दौड़ लगाई और गेंद पर अपनी नज़र बनाए रखते हुए शानदार कैच पूरा किया। इस तरह भारत ने मिचेल का अहम विकेट हासिल किया।
दिन के खेल के अंत में ब्रॉडकास्टर से बातचीत में अश्विन ने कहा, "मैं बस खुद से कह रहा था कि गेंद वैसे भी मुझसे दूर जाने वाली है। मैं गेंद के जितना संभव हो सके उतना करीब जाना चाहता था और मेरे हाथ बहुत अच्छे हैं, इसलिए मैंने अपने हाथों पर भरोसा किया।"
शानदार कैच लेने के अलावा अश्विन ने तीन विकेट भी लिए, ये सभी कैरम बॉल से आए, जिसे पिच से काफी टर्न और परचेज मिला। "खेल खुद दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक पवेलियन छोर से और दूसरा, विकेट बहुत अलग तरीके से प्रतिक्रिया कर रहा है।
"यह ड्रेसिंग रूम की तरफ से गेंदबाजी करने वाले की तुलना में थोड़ा सपाट है, उछाल बहुत कम है, इसलिए मैंने सोचा कि मैं इसे दूसरे तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगा। बल्लेबाजों को भी पता है कि इस तरफ से मुझे चुनौती देना आसान है। इसलिए मैं कुछ अलग देना चाहता था।''
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल 171/9 पर समाप्त किया, अश्विन को लगा कि भारत तीसरे दिन इसे जल्दी से जल्दी समेट लेगा, उन्होंने कहा कि मेजबान टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना पूरी तरह से आसान नहीं होगा। "उम्मीद है कि बहुत अधिक नहीं, हमें यहां-वहां एक या दो रन बनाकर इसे समेट लेना चाहिए। इस पारी में बचाए गए कोई भी रन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे जब हम लक्ष्य का पीछा करेंगे।"
अश्विन ने निष्कर्ष निकाला, "यह आसान नहीं होने वाला है, हमें वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुझे इस मुंबई की पिच से बहुत अधिक उछाल और गति की उम्मीद थी, यह काफी धीमी रही है जो मेरे लिए आश्चर्य की बात है। यह एक आम बॉम्बे पिच नहीं है, लेकिन सामान्य से बहुत धीमी है। "
मुंबई : महाराष्ट्र की मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राउत ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक बयान दिए हैं और उनकी तरफ से 30 घंटे बाद माफी मांगी गई, जब नागपाड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
शाइना एनसी ने कहा कि मेरी तीन पीढ़ियों ने दक्षिण मुंबई के लिए काम किया है। संजय राउत को इस पर कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब वह महिलाओं का अपमान करते हैं तो माफी देने में इतना वक्त क्यों लगता है?
उन्होंने राउत पर सवाल उठाया कि क्या उनकी माफी का कोई मतलब है, जब वह एक महिला को निशाना बनाते हैं। अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में उन्होंने राउत के लिए अभियान चलाया था, तब वह 'लड़की-बहन' थीं, लेकिन अब उनकी छवि 'माल' में बदल गई है।
उन्होंने आगे कहा कि मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र की 15 हजार मुस्लिम महिलाएं 'लाडली-बहन योजना' से लाभान्वित हो चुकी हैं और वह अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं मुंबादेवी की बेटी हूं। मैं लड़ूंगी और जीतूंगी। मुझे आशीर्वाद मिला है।"
उन्होंने संजय राउत की मीडिया के सामने बयानबाजी पर भी टिप्पणी की, जिसमें वह जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन महिलाओं के मुद्दों पर उनका रुख अलग है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह अमीन पटेल के समुदाय से होतीं, तो क्या वह मुस्कुराते रहते? उन्होंने प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं की चुप्पी पर भी चिंता व्यक्त की और पूछा कि इस मुद्दे पर वे क्यों मौन हैं।
बता दें कि अरविंद सावंत ने अपने बयान में कहा था, "उनकी (शाइना एनसी) हालत देखिए। वह जिंदगीभर भाजपा में रहीं। लेकिन, आखिर में टिकट एकनाथ शिंदे की शिवसेना से ही मिला। यह इम्पोर्टेड माल नहीं चलेगा। हमारे यहां ओरिजनल माल चलता है। अमीन पटेल ही ओरिजिनल उम्मीदवार हैं।" इसके बाद शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के बयान पर नाराजगी जाहिर की।
राहुल-प्रियंका रविवार को वायनाड में करेंगे रैली
तिरुवनंतपुरम : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी बहन और कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के अनुसार, राहुल और प्रियंका गांधी सुबह 11.45 बजे वायनाड के मनंतावडी स्थित गांधी पार्क में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे।
वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी इसके बाद मलप्पुरम जिले के एरीकोड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी वायनाड में तीन अन्य नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी, जहां 13 नवंबर को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है।
अपने पहले चुनाव के लिए वायनाड में दो दौर के चुनाव प्रचार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को केरल के पहाड़ी जिले में वापस आएंगी।
जब 23 अक्टूबर को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब राहुल गांधी उनके साथ मौजूद थे, हालांकि वह दूसरे दौर के प्रचार के दौरान उनके साथ नहीं थे।
प्रियंका गांधी सोमवार को भी पांच सभाओं को संबोधित करेंगी। उनके आगे के कार्यक्रमों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
वायनाड सीट के लिए प्रियंका गांधी का मुकाबला सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ की माकपा उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और भाजपा की युवा कोझीकोड निगम पार्षद नव्या हरिदास के साथ है, जो एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
कुल मिलाकर, वायनाड में 16 उम्मीदवार हैं।
राहुल गांधी इस साल हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट पर भी जीते थे। उन्होंने रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला करते हुए वायनाड सीट की सांसदी से इस्तीफा दे दिया था।
राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 4.60 लाख वोटों के अंतर से वायनाड सीट जीती थी, लेकिन 2024 में यह घटकर 3.64 लाख रह गई।
वायनाड लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों में से चार कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के पास हैं, दो माकपा के पास हैं और एक पर वाम समर्थित निर्दलीय विधायक पी.वी. अनवर ने जीत हासिल की है, जिन्होंने अब सत्तारूढ़ वाम मोर्चा से अलग होकर अपनी पार्टी बना ली है।
बीएसएफ ने त्रिपुरा में पांच और बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया
अगरतला : बांग्लादेश में अशांति के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर त्रिपुरा और असम, में घुसपैठ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक दलाल समेत पड़ोसी देश के पांच और नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष सूचना पर सिपाहीजाला जिले के अंतर्गत बीओपी कमलासागर के सीमा सुरक्षा बलों ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे सीमा पर लगे बाड़ को पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
हिरासत में लिए गए चार लोगों में से तीन बांग्लादेश के गोपालगंज जिले के निवासी हैं, जबकि बांग्लादेशी दलाल, जिसे तीन घुसपैठियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, कस्बा का निवासी है, जो सिपाहीजाला जिले के सामने भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है।
प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेशी दलाल अक्सर अवैध घुसपैठियों की मदद करता था।
एक अन्य अभियान में, उनाकोटी जिले के अंतर्गत बीओपी समरूपारा के बीएसएफ जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था।
पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के नेत्रकोना जिले का निवासी है।
प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने विभिन्न अभियानों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा पार तस्करी के विभिन्न प्रयासों को विफल किया, 12 मवेशियों को बचाया तथा प्रतिबंधित सामग्रियां जब्त कीं।
बीएसएफ ने शुक्रवार को दक्षिणी त्रिपुरा के कारबुक क्षेत्र में एक बस स्टैंड से दो रोहिंग्याओं को पकड़ा।
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए दोनों रोहिंग्या अवैध प्रवासी दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पार अपराध और घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।
पिछले साढ़े तीन महीनों में सरकारी रेलवे पुलिस, बीएसएफ और त्रिपुरा पुलिस ने अगरतला रेलवे स्टेशन और त्रिपुरा के विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 445 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों और 60 से अधिक रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा, गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले दो महीनों में पुलिस ने 138 घुसपैठियों का पता लगाया है और उन्हें बांग्लादेश भेजा है।
भागलपुर में छठ से पहले प्रशासन अलर्ट, रेलवे स्टेशन के इंतजामों को लेकर यात्रियों ने जाहिर की खुशी
भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ को लेकर भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। देश के कई राज्यों से बिहार और पूर्वांचल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, रेलवे की ओर से स्टेशन पर साफ-सफाई और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
भारतीय रेलवे द्वारा किए गए इंतजामों को लेकर यात्रियों ने खुशी जाहिर की है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल यात्रियों ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि रेलवे ने अच्छे इंतजाम किए हैं।
एक यात्री ने बताया कि छठ पर्व के मद्देनजर इस बार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और सफाई की भी व्यवस्था अच्छी है। भारतीय रेलवे का काम काफी सराहनीय है।
एक अन्य यात्री ने कहा, "रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई अच्छी है। बैठने के लिए पूरे इंतजाम हैं और कई स्पेशल ट्रेनें भी चल रही हैं। भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।"
एक महिला यात्री ने बताया कि वह छठ पर्व के लिए मलेशिया से बिहार आई हैं। उनकी ट्रेन कोलकाता से भागलपुर के लिए थी और इस दौरान उन्हें ट्रेन में सफाई के अच्छे इंतजाम देखने को मिले।
आरपीएफ कमांडेंट असीम कुमार कुल्लू ने छठ पर्व को लेकर रेलवे की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "छठ के पर्व पर को लेकर काफी अधिक लोगों के यहां आने की संभावना है। रेलवे बोर्ड, डीआरएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा-निर्देश मिले हैं। इसके मद्देनजर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही जनरल कोच से सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी से बचाने की पूरी व्यवस्था है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारी यही कोशिश है कि यात्री सुरक्षित तरीके से यात्रा करें और उन्हें ट्रेन में बैठने के लिए आसानी से सीट मिल सके, इसे लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही छठ पर्व को लेकर जितनी भी स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा कोई भी दुर्घटना घटित न हो, इस संबंध में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।"
बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा 'छठ' के पर्व से पहले देश भर में 7,200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे की याददाश्त कमजोर हो गई है : आरपी सिंह
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब सियासत तेज हो गई है। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की "याददाश्त कमजोर हो गई है"।
भाजपा नेता ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे शायद अपनी बात कर रहे हैं। एक तो वह बहुत देर से जागे हैं, यह बात याद दिलाने के लिए कि हम जो वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। मुझे लगता है कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। उनके नेता राहुल गांधी राजस्थान गए थे और वहां कहा था कि 10 दिन के अंदर हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, लेकिन 20 हजार से अधिक किसानों के खिलाफ कुर्की के वारंट निकाले गए। जब उन्होंने इसके विरोध में प्रदर्शन किया तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस के नेता हिमाचल में बोलकर आए थे, जो बागवानी करते हैं और सेब उगाते हैं, वह अपनी फसल की खुद कीमत तय करें, लेकिन आज तक इनमें से कुछ हुआ नहीं।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में कई वादे किए थे, लेकिन अब वह उन वादों को वापस ले रहे हैं। जिन योजनाओं को उन्होंने राज्य में लागू किया, अब उन्हें भी वापस लिया जा रहा है। इन लोगों ने कर्नाटक में किए अपने वादों को इसलिए वापस ले लिया, क्योंकि इन्होंने जो वादे किए थे, उसको पूरा करते-करते राज्य में विकास के काम रुक गए हैं। पीएम मोदी ने जब-जब वादा किया, उसे पूरा किया है। चाहे लाडली बहन योजना हो या आयुष्मान योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि, सभी योजनाओं को लागू करने का काम किया गया। हमें लोगों की चिंता है, इसलिए हम अपने सभी वादों को पूरा करते हैं, मगर कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है।"
भाजपा प्रवक्ता ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ओवैसी साहब वक्फ बोर्ड और मंदिर ट्रस्ट में फर्क करना भूल गए हैं। वक्फ बोर्ड लैंड मैनेजमेंट का ट्रस्ट है, जबकि मंदिर आस्था के स्थल को मैनेज करती है। जब पूजा स्थल की बात होती तो इसमें हर धर्म के लोग होने चाहिए, जिनकी धर्म में आस्था हो, क्या वह ऐसी उम्मीद करते हैं कि किसी मस्जिद के अंदर जाकर कोई हिंदू व्यक्ति उसे मैनेज करे? यह तो मुमकिन नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "वक्फ बोर्ड में तो सीधे-सीधे जमीन का खेल है। क्या उनकी जमीन किसी गरीब, किसान के काम आ रही है, या फिर वक्फ की जमीन पर कोई स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी बन रही है। यह सब चिंता का विषय है। हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। औवेसी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।"
आर.पी. सिंह ने कहा, "पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। वह इस बात की चिंता में है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्वक कैसे हो गया और एक नई सरकार कैसे बन गई, इसलिए वह टारगेट कर रहे हैं। मगर हमारी सेनाएं सतर्क हैं और आतंकवादियों को सही तरीके से जवाब दे रही हैं। अगर जरूरत पड़ी तो इसका कड़ा का जवाब दिया जाएगा।"
डोनाल्ड ट्रंप का बयान चुनावी भाषण का हिस्सा : स्वर्ण सिंह
नई दिल्ली : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और चुनावी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली के अवसर पर बधाई दी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की। इस पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।
प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयानों के सामान है, जिसमें उन्होंने हिंदू समुदाय के हितों की बात की थी। डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के राष्ट्रहित को भारत से जोड़ते हुए नजर आते हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प का बयान यह दर्शाता है कि अमेरिका भारत के प्रति अपनी नीतियों को किस तरह से आकार दे रहा है। हालांकि, भारत को इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।
डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बारे में भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने हिंदुओं की अनदेखी की। इस पर स्वर्ण सिंह ने कहा कि यह उनका चुनावी भाषण है। चुनावी अभियान के दौरान, नेता अक्सर एक-दूसरे की कमियों को उजागर करते हैं। मैं इसे केवल चुनावी भाषा के रूप में देखना चाहूंगा।
उन्होंने कहा कि चुनावों के समय इस तरह का बयान सामने आना सामान्य बात है। यह एक रणनीति का हिस्सा होता है। चुनावी प्रचार में नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप लगाना आम बात है, इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की थी। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि सत्ता में आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेंगे।
ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मुझे उम्मीद है कि रोशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा! मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है।"
इस दौरान उन्होंने कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दुनिया भर में हिंदुओं की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करने का वादा किया। उन्होंने लिखा, "मेरे रहते ऐसा कभी नहीं होता। कमला और जो ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है।"
टी ब्रेक से पहले बल्लेबाजी सबसे मुश्किल थी : डेरिल मिचेल
मुंबई : स्पिन के लिए मददगार पिच पर न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा कि तीसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को टी ब्रेक से पहले एक समय ऐसा था जब बल्लेबाजी काफी मुश्किल थी।
न्यूजीलैंड को वानखेड़े स्टेडियम में मुश्किल हालात की उम्मीद थी और मिचेल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण दिन से बाहर निकलकर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में मदद करना उनके लिए गर्व की बात है।
मिचेल ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लंट के बाद मौसम काफी गर्म था जिसने मेरे और विल यंग के पसीने छुड़ा दिए। भारतीय खिलाड़ी भी कह रहे थे कि वे कितना संघर्ष कर रहे थे। टी ब्रेक से पहले के आधे घंटे में हम गेंदों के बीच में ब्रीदिंग पर ध्यान दे रहे थे और शरीर का तापमान कम रखना चाहते थे। संभवतः इसीलिए मुझे संघर्ष करना पड़ रहा था।
उन्होंने कहा, "टी ब्रेक का समय काफी राहत देने वाला था और मैंने अपने आप को पूरी तरह से चार्ज करने की भरपूर कोशिश की, जिससे मैं अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर सकूं। यह छोटा ब्रेक हमारे लिए काफी मददगार साबित हुआ। इसके बाद मैं निश्चित रूप से काफी बेहतर महसूस कर रहा था।"
न्यूजीलैंड ने 235 रन पर आउट होने के बाद स्टंप्स तक भारत को 86/4 पर रोक कर मैच में वापसी की। मिचेल 82 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। विल यंग ने 71 रन का अहम योगदान दिया।
दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी के बाद जल्दी-जल्दी तीन विकेट लेने के लिए मिचेल ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की।
कीवी कप्तान ने कहा कि उनकी टीम शनिवार की सुबह कुछ शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेगी और भारत पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा, "टेस्ट अभी बराबरी पर है और शनिवार को सुबह का सत्र अहम होगा।"
रोहित और कोहली फिर फेल, मुंबई टेस्ट में मुश्किल में भारत!
मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार से खेला जा रहा है। एक तरफ कीवी टीम की नजर भारत को क्लीन स्वीप करने पर है, तो वहीं रोहित ब्रिगेड हर हाल में यह मुकाबला जीतकर एक अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी। हालांकि, जो हाल पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का नजर आया, उसने भारत के लिए मैच में आगे की राह काफी चुनौतीपूर्ण बना दी है।
टीम इंडिया ने मुकाबले की शुरुआत काफी अच्छी की थी। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कीवी टीम को एक छोटे स्कोर पर समेट दिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई।
रोहित शर्मा का विकेट जल्द गिरने के बावजूद भारत ने मैच में अच्छी पकड़ बनाई। एक समय टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 78 रन था और वह अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन खेल के आखिरी 15 मिनट में ऐसा कुछ हुआ जिसके चलते भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई।
भारत ने आठ गेंदों के अंतराल में मात्र छह रन जोड़कर तीन विकेट गंवा दिए और उसकी स्थिति मैच में खराब हो गई। स्टंप्स के समय शुभमन गिल 31 और ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर थे और भारत अब भी पहली पारी में 149 रन पीछे है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। फैंस को सबसे ज्यादा निराश कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने किया है। दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद खराब रहा है। खराब फॉर्म से पहले ही जूझ रहे विराट कोहली मुंबई टेस्ट में एक रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए।
इस तरह उनके विकेट गंवाने से फैंस काफी नाराज दिखे। रोहित शर्मा का बल्ला भी काफी समय से खामोश है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। पिछली नौ टेस्ट पारियों में उन्होंने सिर्फ एक 50 प्लस स्कोर बनाया है। भारत को मुंबई टेस्ट में वापसी करनी होगी तो, शनिवार को शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बल्ले से बड़ी पारी खेलनी होगी, जबकि दूसरी पारी में विराट और रोहित को भी बल्ले से दमखम दिखाना होगा।
न्यूजीलैंड ने छह सप्ताह के एक चुनौतीपूर्ण दौरे का पूरा लुत्फ उठाया: लैथम
मुंबई : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी राहत देने वाली है। कीवी टीम के लिए उपमहाद्वीप के इस दौरे पर छह सप्ताह पहले उतार-चढ़ाव भरे दिन रहे। इससे पहले उनका अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद वे श्रीलंका गए और वहां वह 0-2 से हारकर लौटे, जो इस टीम के लिए सहन करना काफी मुश्किल था।
भारत में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर न्यूजीलैंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि टीम ने तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ छह टेस्ट मैचों के उतार-चढ़ाव भरे दौरे का पूरा लुत्फ उठाया।
उन्होंने कहा, "हमने इसे दुनिया के इन हिस्सों में छह टेस्ट मैचों के रूप में देखा, जो स्पष्ट रूप से हमें खुद को परखने के लिए एक बड़ी चुनौती देता है कि हम कहां हैं। मुझे लगता है कि हमारे दृष्टिकोण से, यह हमेशा से ही सुधार करने और जितना संभव हो उतना बेहतर करने के बारे में रहा है।
"मैंने पिछले सप्ताह उल्लेख किया था कि भले ही श्रीलंका में परिणाम वैसे नहीं रहे जैसा हम चाहते थे, लेकिन हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह सिर्फ क्रिकेट है जहां कभी-कभी आप परिणाम के मामले में गलत पक्ष में पड़ जाते हैं।"
न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में मेजबान टीम को पहली पारी में 46 रन पर आउट करके भारत को चौंका दिया, उनके तेज गेंदबाजों ने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लिया और पहली और दूसरी नई गेंद पर भी टीम को ढेर कर दिया।
पुणे में दूसरे टेस्ट में, उनके स्पिनरों, खासकर मिचेल सेंटनर ने (7-53) और (6-104) के शानदार स्पैल ने मेजबान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, जिससे उन्हें 2012 के बाद पहली बार सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
लैथम ने कहा कि उनके खिलाड़ी भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, बल्कि इसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक और टेस्ट जीतने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शाकिब अल हसन के खेलने पर सस्पेंस
ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष फारुक अहमद ने बताया कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे में खेलना असंभव है।
शाकिब पिछले महीने कानपुर में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से ही मैदान से बाहर हैं।
सुरक्षा कारणों से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी शामिल नहीं हो पाए। वह कैरेबियाई दौरे से पहले कुछ समय के लिए बांग्ला टाइगर्स के लिए अबू धाबी टी10 लीग में खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों के बाद, बांग्लादेश दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा। टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके शाकिब केवल कैरिबियन में होने वाली वनडे सीरीज और फरवरी 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे।
पिछले साल भारत में हुए विश्व कप के बाद यह उनका पहला असाइनमेंट होगा।
फारुक ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "शाकिब अपना फेयरवेल टेस्ट खेलने नहीं आ पाए, जिसके बाद उन्होंने ज्यादा अभ्यास नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें फिर से संगठित होने के लिए कुछ समय चाहिए। हमने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि वह अगली सीरीज (अफगानिस्तान के खिलाफ) खेलेंगे। उनके सीरीज से बाहर रहने की संभावना है। वह जल्द ही एक टी10 टूर्नामेंट खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि वह अभी भी 50 ओवर के प्रारूप में बांग्लादेश के लिए खेल सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच होने हैं।"
जब शूटिंग के दौरान बिग बी ने छुपा लिया था अपना जला हुआ हाथ
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को एक बार दीपावली समारोह के दौरान पटाखों से हुई दुर्घटना के कारण हाथ में जख्म हो गया था।
हालांकि, एक्टर ने कई फिल्मों की शूटिंग में अपने चोट को छुपाया। फिल्म ‘इंकलाब’ में उन्होंने अपना हाथ रुमाल में लपेटा था और ‘शराबी’ में उन्होंने अपना हाथ जेब में रख लिया था।
उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय का जिक्र अपने ब्लॉग में किया।
उन्होंने कहा, “काम जारी रहा। स्टाइल के लिए मैंने अपना हाथ रुमाल में लपेट लिया। लेकिन, इस बीच हमारा काम जारी रहा, जो कि जारी रहना चाहिए था। पहली 'मद्रास प्रोडक्शन' की फिल्म और दूसरी 'शराबी' थी। दोनों ही फिल्मों के लिए पर्दे के पीछे की कहानियां शानदार रहीं, लेकिन अब उनके बारे में बात करना सही नहीं रहेगा।"
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के बाद दिग्गज अभिनेता को लगभग दो महीने तक निराशा का सामना करना पड़ा। वह अपने अंगूठे और तर्जनी को हिलाने में बहुत परेशानी महसूस कर रहे थे।
दो साल के अंतराल के बाद बच्चन परिवार ने 2022 में एक बार फिर भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने जलसा में इस समारोह की सह-मेजबानी की। 2023 में परिवार ने दिवाली पार्टी नहीं करने का फैसला किया और ऐश्वर्या त्योहार से पहले मुंबई से बाहर चली गईं।
लालेंगमाविया बने मिजोरम के कार्यवाहक मुख्य सचिव
आइजोल : मिजोरम सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एच. लालेंगमाविया को राज्य का कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान मुख्य सचिव रेणु शर्मा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं।
वर्तमान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव लालेंगमाविया ने गुरुवार दोपहर कार्यवाहक मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला।
वह 2005 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
मिजोरम सरकार ने हाल ही में केंद्र से मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वुमलुनमंग वुअलनाम को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त करने का अनुरोध किया था। वुअलनाम वर्तमान में नागरिक उड्डयन सचिव हैं। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने पहले कहा था कि उन्होंने हाल ही में नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उनसे वुअलनाम को रेणु शर्मा की जगह नियुक्त करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से कहा कि यदि वुअलनाम को केंद्र सरकार से मुक्त नहीं किया जा सकता है, तो केंद्र एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ पात्र आईएएस अधिकारियों के नामों को सूचीबद्ध करे, ताकि राज्य सरकार शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए वैकल्पिक अधिकारी का चयन कर सके।
मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वुअलनम इससे पहले केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, जिनमें वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्रालय में उप सचिव के पद शामिल हैं। वुअलनम ने मणिपुर सरकार में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं और अगस्त 2023 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव नियुक्त होने से पहले वह विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार थे।
मुख्यमंत्री ने निवर्तमान मुख्य सचिव रेणु शर्मा के मिजोरम में प्रदर्शन की सराहना की। वह 1988 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईएएस अधिकारी थीं।
लालदुहोमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: "मिजोरम की मुख्य सचिव डॉ. रेणु शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई। उन्होंने 2 नवंबर, 2021 को सीएस की भूमिका संभाली। उनकी प्रतिबद्धता ने हमारे राज्य को बहुत प्रभावित किया है। जीवन के इस नए अध्याय में उनके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आपके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद!"
राजनाथ सिंह ने तेजपुर, वायु सेना प्रमुख ने जम्मू में जवानों संग मनाई दीपावली
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को असम के तेजपुर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने दीपावली की पूर्व संध्या पर जम्मू और कुछ अग्रिम मोर्चों का दौरा किया, जहां वायु योद्धा तैनात हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान इन स्थानों पर परिचालन संबंधी तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया और वहां तैनात वायु सेना कर्मियों और अग्निवीरों से बात की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 अक्टूबर को असम के तेजपुर में सैनिकों के साथ प्रकाश पर्व 'दीपावली' मनाई। उन्होंने कहा, ''भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ कुछ क्षेत्रों में अपने संघर्षों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य वार्ता कर रहे थे। हमारे निरंतर प्रयासों के बाद हम आम सहमति पर पहुंचे हैं। आपके अनुशासन और साहस के कारण ही हमें यह सफलता मिली है। हम आम सहमति के आधार पर शांति बहाली की इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे।"
इस अवसर पर आयोजित बड़ाखाना के दौरान सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कठिन परिस्थितियों में अग्रिम मोर्चे पर सेवा करने वाले सैनिकों की अटूट भावना, दृढ़ प्रतिबद्धता और उल्लेखनीय साहस की सराहना की और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का सच्चा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उन सैनिकों का ऋणी रहेगा जो अद्वितीय बहादुरी और समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा करते हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद का श्रेय काफी हद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सशस्त्र बलों की ताकत को जाता है। उन्होंने सैनिकों से लगातार विकसित हो रहे वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से उत्पन्न होने वाले खतरों से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहने का आग्रह किया।
वायु सेना प्रमुख ने जम्मू में वायु योद्धाओं से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय सतर्क और तैयार रहने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इन अग्रिम स्थानों पर समर्पण एवं निःस्वार्थ कर्तव्य के लिए वायु सेना कर्मियों की सराहना की।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि त्योहार के मौसम में वायु सेना प्रमुख का दौरा सीमा पर तैनात सैनिकों के कल्याण एवं प्रेरणा के प्रति उनकी वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है।
तीर्थ नगरी पुष्कर में चौदस पर विदेशी महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार
पुष्कर : दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी पर तीर्थ नगरी पुष्कर में विदेशी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया। छोटी दिवाली को नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान में इस दिन महिलाएं खूब सजती संवरती हैं।
तीर्थ नगरी पुष्कर में चौदस को विदेशी महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। विदेशी बालाओं ने भारतीय संस्कृति के अनुसार खुद को संवारा।
दिवाली पर्व से एक दिन पहले आने वाली चतुर्दशी को सुहागन महिलाएं अपने रूप को निखारने के जतन करती हैं।
ब्यूटीशियन से अपना मेकअप कराने आई डेनमार्क की पर्यटक टीना ने बताया, मैं 10 सालों से भारत की यात्रा पर आ रही हूं। खुशी है कि आज इस पर्व का हिस्सा बनने का अवसर मिला है।
आगे कहा कि वह दिवाली के मौके पर पहली बार भारत आई हूं और चतुर्दशी के मौके पर भारतीय परिधान पहनकर इतराती दिखीं। उन्‍होंने कहा कि यह अनुभव बेहद ही खास है। मैं इस पल को हमेशा याद रखूंगी।
वहीं मेकअप कराने आई एक अन्‍य विदेशी महिला ने बताया कि वह साल 2014 से हर साल नॉर्वे से भारत घूमने आती है। उन्‍होंने कहा कि मुझे भारतीय महिलाओं का परिधान बेहद आकर्षित करता है। इसी के चलते रूप चतुर्दशी पर उन्होंने भी भारत की परंपरा को धारण करने की ठानी ।
वहीं विदेशी महिलाओं का मेकअप करने वाली ब्यूटीशियन ने बताया कि वह पुष्कर में पिछले 20 साल से विदेशी महिलाओं को भारतीय संस्कृति से रूबरू करा रही हैं। भारत की संस्कृति और परिधान दुनियाभर में सबसे खास है। इसके बारे में हम यहां आने वाले सभी विदेशियों को इसकी जानकारी देते है। आज रूप चतुर्दशी के अवसर पर भी हमने विदेशी महिलाओं को त्योहार की जानकारी दी ।
बता दें कि धार्मिक ग्रंथों में कहा जाता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन अत्याचारी नरकासुर राक्षस का वध कर उसके चंगुल से हजारों रानियों को भगवान कृष्ण ने मुक्त कराया था। तब इन रानियों ने चंगुल से मुक्त होने के बाद सम्मान का अनुभव किया और जड़ी बूटियों से स्नान कर श्रृंगार किया था।
महा विकास अघाड़ी में जब तक मतभेद खत्म होगा, तब तक चुनाव निपट जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। महा विकास अघाड़ी में सीटों के खींचतान को लेकर मची तकरार पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि उनके बीच जितने छेद हैं, उतने ही मतभेद भी हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "महा विकास अघाड़ी में जितने छेद हैं, उससे ज्यादा उनके सहयोगियों में मतभेद हैं। अब अघाड़ी में छेद और उनके खिलाड़ियों में मतभेद हैं तो पहले उन्हें छेद को रफू करना चाहिए और फिर उन्हें मतभेद को रफूचक्कर करना चाहिए। छेद को रफू करने और मतभेद को खत्म करने में चुनाव भी निपट जाएगा और अघाड़ी भी निपट जाएगी। यह बात हम अच्छी तरह से जानते हैं।"
उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस की हार के बाद भी जारी मतभेदों को लेकर उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की स्थिति यह है कि उनकी धरती बंजर है, लेकिन अभी भी उनके हाथ में धूर्तता का खंजर है, अगर धरती बंजर हो और धूर्तता का खंजर लेकर कोई चतुराई करेगा तो वह अपने ही चक्रव्यूह में फंस जाएगा। कांग्रेस को इस बात की समझ होनी चाहिए कि बिना जनाधार के जागीरदारी और बिना जमीन के जमींदारी नहीं होती है, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि जो उनकी सामंती सोच है, जब जनादेश जनता नहीं देगी तो आप या तो ईवीएम की बुराई करना शुरू कर देंगे या फिर चुनाव आयोग पर हमले शुरू कर देंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस यह बताने की कोशिश करेगी कि जनता ने हमें नहीं हराया बल्कि चुनाव आयोग ने या ईवीएम ने उन्हें हराया है। इस तरह की बेवकूफियों ने ही उनका बंटाधार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग
नोएडा : नोएडा जैसे हाईटेक शहर में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। नोएडा पुलिस की साइबर सेल इस पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है।
अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं और उनसे निपटने के लिए पुलिस को पूरी तरीके से तैयार करने की कवायद अब शुरू हो चुकी है।
इसी कड़ी में बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस कर्मियों के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव के नेतृत्व में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व साइबर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण जांच करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट सभागार में साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व संबंधि‍त अपराधों की शिकायतों को लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के लिए 29 अक्टूबर को साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से निपटने के दृष्टिगत अधिक सक्षम और दक्ष बनाने, साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत सहायता प्रदान करने व साइबर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के बारे में जानकारी देना था।
डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव और साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे द्वारा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग किस्म के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे निपटने के लिए सहायक टूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और नोएडा में लोगों को डिजिटल अरेस्ट के साथ-साथ अन्य माध्यमों से साइबर ठग उनके साथ लाखों करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिन्हें पुलिस ने सुलझाया है और कई साइबर ठगों को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन साइबर ठग नए-नए पैंतरे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते रहते हैं।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने जेल में बंद अभिनेता दर्शन की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित
बेंगलुरु : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
न्यायमूर्ति एम. नागाप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ बुधवार को जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी।
जेल में बंद अभिनेता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सी.वी. नागेश ने कहा कि दर्शन पीठ में गंभीर दर्द से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैर सुन्न हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो दर्शन को और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नागेश ने बताया कि डिस्क में एक समस्या है, जो रक्त प्रवाह में बाधा डाल रही है, इससे दर्शन के लिए सर्जरी जरूरी हो गई है, क्योंकि इसका इलाज अन्य तरीकों से नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जब प्रारंभिक जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी, तब स्वास्थ्य मुद्दे का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती चली गई, इसके कारण उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत मांगनी पड़ी।
उन्होंने तर्क दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य का अधिकार है और इन परिस्थितियों में आरोपों की परवाह किए बिना जमानत दी जानी चाहिए।
नागेश ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का भी हवाला दिया जो इस अधिकार का समर्थन करते हैं।
विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) प्रसन्ना कुमार ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि दर्शन की जांच करने वाले डॉक्टरों ने केवल भविष्य में संभावित जटिलताओं का संकेत दिया था।
पिछली रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कहा था कि फिलहाल कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है।
कुमार ने बताया कि दर्शन के कूल्हे में समस्या थी, लेकिन अब वह स्थिर हो गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट में सर्जरी, उपचार की अवधि और सर्जरी के स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।
वकील नागेश ने स्पष्ट किया कि दर्शन मैसूर के मूल निवासी हैं और पहले भी वहां अपोलो अस्पताल में इलाज करा चुके हैं, जहां उनका दोबारा इलाज कराने का इरादा है।
उन्होंने कहा कि मामले का कोई भी गवाह मैसूर का नहीं है।
बेंच ने कहा कि विचाराधीन कैदियों को भी स्वास्थ्य का अधिकार है और स्वास्थ्य रिपोर्ट पर विचार करने के बारे में एसपीपी से सवाल किया।
दर्शन को दिवाली से पहले जमानत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कर्नाटक उच्च न्यायालय बुधवार को उनकी अपील याचिका पर सुनवाई करेगा।
विशेषज्ञों ने भी संकेत दिया कि जेल में बंद अभिनेता को स्वास्थ्य आधार पर जमानत मिलने की पूरी संभावना है।
दर्शन की पत्नी, बेटा और परिवार तथा प्रशंसक उनकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह चार महीनों से जेल में बंद हैं।
दर्शन, उनकी दोस्‍त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य को चित्रदुर्ग से रेणुकास्वामी का अपहरण और हत्या के आरोप में 11 जून को गिरफ्तार किया गया था।
दर्शन का प्रशंसक रेणुकास्वामी पवित्रा गौड़ा के साथ उनके रिश्ते को लेकर नाराज था।
पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिक वापस लौटे, अपने-अपने सीमा क्षेत्रों में कर सकेंगे गश्त
श्रीनगर : पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इस प्रक्रिया के बाद दोनों देशों के सेनाओं ने एक-दूसरे की स्थिति का सत्यापन और बुनियादी ढांचे को खत्म करना शुरू कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि देपसांग मैदानों और डेमचोक में अस्थायी ढांचों को हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और दोनों पक्षों की ओर से कुछ हद तक सत्यापन भी हो चुका है। सत्यापन प्रक्रिया भौतिक रूप से और मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) का उपयोग करके की जा रही है।
इस समझौते के बाद दोनों देशों के सैनिक अपनी पिछली तैनाती वाली जगहों से पीछे हटकर तैनात हो गए हैं। अप्रैल 2020 से अब तक विवाद वाली जगहों पर 10 से 15 सैनिकों की छोटी टुकड़ियां गश्त करेंगी।
बता दें कि साढ़े चार साल पहले चीनी घुसपैठ के बाद से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है।
इस मुद्दे पर भारत ने पिछले हफ्ते चीन के साथ डेपसांग प्लेन्स और डेमचोक में सैनिकों की गश्त को लेकर समझौता किया था। उसके चार दिन बाद दोनों देशों ने विवादित जगहों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। बीजिंग ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस समझौते के बाद चीनी और भारतीय सैनिकों ने अपने-अपने काम सुचारू रूप से शुरू कर दिए हैं।
सेना के सूत्रों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समझौते के अनुसार अगले दो दिनों में गश्त शुरू हो जाएगी। दोनों पक्षों को पहले से सूचित कर दिया जाएगा ताकि आपसी विवाद की स्थिति दोबारा पैदा न हो।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सैनिक अब डेपसांग के मैदानों में विवादित स्थानों पर गश्त कर सकेंगे। समझौते से पहले चीनी सैनिक भारतीय सीमा बल को गश्त करने के लिए उन क्षेत्रों में पहुंचने से रोक रहे थे। भारतीय सैनिक अब डेमचोक में ट्रैक जंक्शन और चारडिंग नाला पर गश्त कर सकेंगे।
हालांकि, साल 2020 में आपसी विवाद के बाद बड़ी संख्या में भारतीय सैनिक लद्दाख पहुंच गए थे। अब भारतीय सैनिक तब तक वहीं रहेंगे जब तक चीन के साथ सीमा पर गश्त को लेकर व्यापक सहमति नहीं बन जाती।
रक्षा सूत्रों ने कहा, "जब तक आपसी विश्वास और सत्यापन का माहौल स्थापित नहीं हो जाता, तब तक निकट भविष्य में लद्दाख से किसी भी सैनिक के पीछे हटने की कोई योजना नहीं है।"
सूत्रों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है, जहां यांग्त्से, असाफिला और सुबनसिरी घाटियों में दोनों देशों के सैनिकों के बीच विवाद पैदा हो गया था।
महाराष्ट्र चुनाव : शिवसेना ने जारी की तीसरी सूची, दो पूर्व भाजपा नेताओं के भी नाम
मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की।
इन 15 सीटों में से पार्टी ने हातकणंगले को जन सुराज्य पक्ष और शिरोल को राजश्री शाहुविका अघाड़ी के लिए छोड़ दिया है।
शिवसेना ने तीनों सूची मिलाकर अब तक 78 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है और दो अपने सहयोगियों के लिए जारी की है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है और वह अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर सकती है।
शिवसेना ने कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से संजना जाधव को मैदान में उतारा है, जो एक वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं। जाधव रविवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं। इस मौके पर उनके पिता भी मौजूद थे।
शिवसेना ने मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व भाजपा नेता और प्रवक्ता शाइना एनसी को कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा है। पटेल ने 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार जीत हासिल की है। शाइना एनसी का नाम वर्ली सीट के लिए चर्चा में था, लेकिन सीट बंटवारे के समझौते के दौरान भाजपा को यह सीट अपने कोटे में नहीं मिली। वर्ली सीट जीतने वाली शिवसेना ने राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ मैदान में उतारा है।
पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में शशिकांत खेडेकर (सिंदखेडराजा), हिकमत उधन (घनसांगवी), राजेश मोरे (कल्याण ग्रामीण), अशोक पाटिल (भांडुप पश्चिम), अमोल खटाल (संगमनेर), भाऊसाहेब कांबले (श्रीरामपुर), विट्ठलराव लांघे-पाटिल (नेवासा), अजीत पिंगले (धाराशिव), दिग्विजय बगल (कर्मला), राजेंद्र राउत (बार्शी) और राजेश बेंदल (गुहागर) शामिल हैं। राजेंद्र राउत 2019 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में चुने गए थे और रविवार को ही पार्टी में शामिल हुए थे।
शिवसेना की सहयोगी जनसुराज्य पक्ष ने हातकणंगले से अशोकराव माने को तथा दूसरे सहयोगी राजश्री शाहू विकास अघाड़ी ने राजेंद्र येद्रावकर को मैदान में उतारा है, जो 2019 के विधानसभा चुनाव (शिरोल) में निर्दलीय के रूप में निर्वाचित हुए थे।
शिंदे गुट ने मुख्यमंत्री सहित अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों (40) को फिर से उम्मीदवार बनाया है तथा भाजपा और राकांपा के साथ सीट बंटवारे की वार्ता के दौरान अपने कोटे में मिली अन्य सीटों पर नए चेहरे दिए हैं।
अब तक भाजपा ने 146 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि उसने अपने कोटे से चार सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं, जबकि राकांपा ने 49 सीटों की सूची जारी की है।
इस बीच, सोमवार तक 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,259 उम्मीदवारों के लगभग 4,426 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
हम रोशनी जायसवाल के साथ और पूरे समाज को भी उनका साथ देना चाहिए : विनेश फोगाट
नई दिल्ली : कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान रोशनी जायसवाल के बारे में प्रतिक्रिया दी।
विनेश फोगाट ने आईएएनएस से कहा, अगर कोई महिला पर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में टिप्पणी करता है, तो यह गलत है। रोशनी जायसवाल ने हिम्मत दिखाई है अन्याय के खिलाफ खड़े होने की। हम उनके साथ हैं और पूरे समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने आईएएनएस से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से एक बेटी आती है, जिसका नाम रोशन जायसवाल है। इस संसदीय सीट से भाजपा नेता हैं शैफरन राजेश सिंह, जो चार साल से रोशनी जायसवाल का पीछा करता है उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाता है, उनका चरित्र हनन करने के साथ ही बलात्कार की धमकी देता है और विडंबना यह है कि कार्रवाई आरोपी पर नहीं, बल्कि रोशनी जायसवाल पर हो जाती है। रोशनी के परिवार के चार से पांच सदस्‍यों को 40 दिन से पुलिस हिरासत में रखा गया है। इनका पूरा परिवार चिंतित है। परिवार का कहना है कि पुलिस न्याय नहीं कर रही है। नौ साल के बच्चे के साथ रोशनी जायसवाल न्याय मांग रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
बता दें कि अलका लांबा ने रोशनी जायसवाल मामले में सोमवार को मीडिया से कहा, हम आपको 'बेटी बचाओ' का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बेटी रोशनी जायसवाल की आपबीती बता रहे हैं। राजेश सिंह नाम का एक शख्स चार साल से रोशनी का पीछा कर रहा है और बलात्कार की धमकियां दे रहा है। आज राजेश सिंह आजाद घूम रहा है, लेकिन रोशनी का परिवार जेल में है। रोशनी अपने नौ साल के बच्चे और बूढ़े मां-बाप के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही हैं और न्याय की गुहार लगा रही हैं।
जगन को कमजोर करने के लिए चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर काम कर रही शर्मिला: विजयसाई रेड्डी
हैदराबाद : वाईएसआरसीपी के महासचिव वी. विजयसाई रेड्डी ने रविवार को आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला पर पार्टी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व को कमजोर करने के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया।
विजयसाई रेड्डी ने कहा कि शर्मिला की कोशिश संपत्ति विवाद से कहीं आगे जाकर जगन मोहन रेड्डी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए का विरोध करती है फिर भी आंध्र प्रदेश में पीसीसी अध्यक्ष शर्मिला एनडीए के हितों का समर्थन करती नजर आती हैं।
हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयसाई रेड्डी ने सवाल किया कि क्या शर्मिला ने जनता की मदद के लिए जगन के प्रयासों को नजरअंदाज किया है, जैसे कि 1.5 करोड़ से अधिक परिवारों को सहायता प्रदान करना, 80 लाख महिलाओं को वित्तीय सहायता देना और 40 लाख से अधिक माताओं को सहायता प्रदान करना।
उन्होंने कहा कि नायडू शर्मिला का इस्तेमाल महिलाओं को जगन के खिलाफ भड़काने के लिए कर रहे हैं, लेकिन जनता गुमराह नहीं होगी।
उन्होंने शर्मिला से अपने कार्यों पर विचार करने का आग्रह किया और नायडू के साथ उनकी साझेदारी की निंदा की, जिसे उन्होंने एक बार अपने पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
उन्होंने सवाल किया कि क्या वह सचमुच इन पुरानी बातों को भूल चुकी हैं या अपने फायदे के लिए उन्हें नजरअंदाज कर रही हैं।
उन्होंने शर्मिला को यह समझने का सुझाव दिया कि अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असमर्थ चंद्रबाबू नायडू जनता का ध्यान भटकाने और महिलाओं के बीच जगन के खिलाफ नकारात्मकता पैदा करने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने जगन पर लगातार हमलों के लिए टीडीपी और मीडिया की आलोचना की। साथ ही शर्मिला की भूमिका को निराशाजनक बताया।
विजयसाई रेड्डी ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू के प्रभाव में आकर शर्मिला ने गुप्त रूप से जगन द्वारा दिए गए शेयरों को हस्तांतरित कर दिया, जिसका उद्देश्य जगन की जमानत रद्द करवाना था।
उन्होंने दावा किया कि यह कदम जगन को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए नायडू की योजना को दिखाता है।
इस बीच शर्मिला ने विजयसाई रेड्डी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।
उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि वाईएसआरसीपी नेता जगन मोहन रेड्डी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं।
नई दिल्ली : कड़ी मेहनत के बाद टेस्ट क्रिकेट में वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वह अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमान टीम पर कहर बनकर टूटे।
वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रवींद्र को आउट कर टेस्ट में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद तो उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी। तीन साल से भी ज्यादा के अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेल रहे वाशिंगटन सुंदर ने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट लिए। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल कर दिखाया। इससे पहले सुंदर का बेस्ट 3/89 था।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया के लिए पहले बांग्लादेश और अब न्यूजीलैंड के साथ सीरीज अहम हैं। बताया जा रहा है कि जल्द टीम चयनकर्ता ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं। सुंदर को पुणे टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया गया था और उनका यह शानदार प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में जरूर आया होगा। ऐसे में उनको इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 259 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड के इस स्कोर के जवाब में भारत ने अपने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन था।
बेंगलुरु टेस्ट हारने के बाद वापसी करने के लिए बेकरार टीम इंडिया ने पुणे टेस्ट के पहले दिन ही दमदार प्रदर्शन किया। भारतीय टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब टीम के दोनों ऑफ स्पिनर ने सभी 10 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड ने सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लंच तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में मेहमान टीम ने तीन विकेट गंवाए और उसका स्कोर 201 पहुंचा लेकिन तीसरे सत्र में उसकी पारी सिमट गई। स्टंप्स के समय यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद थे। भारत अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 243 रन पीछे है।
पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास, हॉकी इंडिया ने जर्सी नंबर 28 नंबर की रिटायर
नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही उनके 16 साल के शानदार करियर का अंत हो गया। हॉकी इंडिया ने भारत बनाम जर्मनी द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद आयोजित एक समारोह में उनकी प्रतिष्ठित '28' नंबर की जर्सी को रिटायर करके टीम में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया।
महज 15 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली रानी भारतीय हॉकी में नई उम्मीदों की किरण बन गईं थीं। उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में राष्ट्रीय टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया।
वह इस साल के अंत में होने वाली महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से पहले पंजाब एवं हरियाणा के सूरमा हॉकी क्लब के साथ मेंटर और कोच के रूप में काम करेंगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड द्विपक्षीय हॉकी श्रृंखला के समापन के बाद अपने विदाई भाषण में रानी रामपाल ने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। मेरा मानना ​​है कि यह एक अध्याय का अंत है लेकिन दूसरे की शुरुआत है। मैं महिला एचआईएल में मेंटॉर रहूंगी, इसलिए मैं अपने अगले अध्याय में भी उतनी ही मेहनत करूंगी ताकि मैं उन सभी महिलाओं की मदद कर सकूं जो देश के लिए प्रतिस्पर्धा करना चाहती हैं।"
भारतीय हॉकी पर रानी का प्रभाव असाधारण रहा है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने भारत के लिए 250 से ज्यादा मैच खेले और 100 से ज्यादा गोल किए, जिससे टीम को कई ऐतिहासिक जीतें मिलीं।
वह 2017 महिला एशियाई कप और 2018 एशियाई खेलों में भारत के रजत पदकों के पीछे एक प्रेरक शक्ति थीं, जहां उन्हें समापन समारोह के दौरान भारत का ध्वजवाहक बनने का सम्मान भी मिला।
रानी को लाइमलाइट तब मिली जब उन्होंने 2008 में 15 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया और उस समय भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।
बाद में, वह 2010 के विश्व कप के दौरान प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरीं। उन्होंने सात गोल किए और भारत को 1978 के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करने में मदद की।
उन्होंने फॉरवर्ड और मिडफील्डर दोनों के रूप में खेला और वर्षों तक अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
अपने करियर के दौरान रानी ने कई पुरस्कार जीते। उन्हें 2016 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उसके बाद 2020 में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया। उसी वर्ष उन्हें भारत के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म श्री से भी नवाजा गया।
उन्हें 2010 महिला हॉकी विश्व कप में "टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी" और 2013 जूनियर विश्व कप में "टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी" के रूप में सम्मानित किया गया, जहां भारत ने अपना पहला कांस्य पदक जीता।
रानी अब सब-जूनियर महिला हॉकी टीम की कोच होंगी।
देश के सभी पंचायतों को मौसम विभाग से जोड़ने पर बोले ललन सिंह, इससे किसानों को होगा फायदा
नई दिल्ली : पंचायती राज मंत्रालय ने देश के सभी पंचायतों को मौसम पूर्वानुमान से जोड़ा है। इससे हमारे किसान भाइयों को मौसम के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाएगी कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा। ऐसे में यह कदम किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। इसी संबंध में जनता दल यूनाइटेड के नेता और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा, “आज पंचायती राज मंत्रालय और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश की सभी पंचायतों को मौसम पूर्वानुमान की सूचना से जोड़ने का कार्य किया है। यह पहल हमारे देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत प्रभावशाली साबित होगी।”
उन्होंने आगे कहा, “भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकांश जनसंख्या गांवों में निवास करती है और अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर करती है। इस संदर्भ में अगर किसानों को समय पर जानकारी मिल जाए कि कब बारिश होगी, कब बाढ़ आ सकती है, या कब चक्रवात के आसार हैं, तो यह उनकी खेती और संसाधनों की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।”
बता दें कि इस प्रणाली को जमीन पर उतारे जाने से किसानों को मौसम की सूचना 10 दिन पहले ही मिल जाएगी। इतना समय आपदा प्रबंधन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। जब किसानों को सही समय पर जानकारी मिलेगी, तो वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठा सकेंगे। इससे न केवल उनकी फसलें सुरक्षित रहेंगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी वे सशक्त बनेंगे। पंचायतें अब सीधे मौसम पूर्वानुमान की सूचना प्राप्त कर सकेंगी, जिससे वे अपने क्षेत्र के किसानों को तत्काल और सटीक जानकारी प्रदान कर सकेंगी। यह प्रणाली प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को सचेत करने का एक सशक्त साधन बन जाएगी।
इससे हमारी कृषि प्रणाली में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होगा। यह कदम किसानों के हित में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता और जीवनस्तर में सुधार होगा।
कुरुक्षेत्र में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग का सख्त आदेश
कुरुक्षेत्र : हरियाणा का कुरुक्षेत्र पराली प्रबंधन में फिसड्डी साबित हो रहा है। पराली जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कृषि विभाग के आला अधिकारियों ने कहा कि वो लगातार पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “धान के अवशेषों के प्रबंधन को लेकर हालिया अपडेट काफी महत्वपूर्ण हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों द्वारा अवशेष जलाने की घटनाओं में लगभग 49 फीसद की कमी आई है, जो व्यापक कार्य योजना का परिणाम है। विभिन्न जिलों में पराली प्रबंधन पर जो काम किया गया है, उसका असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “अब तक 93 स्थानों से रिपोर्ट मिली हैं, जिनमें से 62 स्थानों पर कार्रवाई की गई है। ये सभी मामले अलग-अलग किसान और स्थानीय निवासियों द्वारा रिपोर्ट किए गए थे। इसके अलावा, कुछ मामलों में मैन्युअल सूचना भी प्राप्त हुई थी। कुल 62 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है, और इनमें से कितने गिरफ्तार हुए हैं, इसकी जानकारी पुलिस विभाग से मिल सकेगी।”
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी पांच नई लोकेशन की रिपोर्ट आई थी, जिनमें से दो स्थानों पर धान के अवशेष जलाए जाने का मामला सामने आया। इन मामलों में तत्काल कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन के तहत सरकार ने प्रति एकड़ 1,000 रुपये की सहायता भी दी है, जिससे किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे अवशेष न जलाएं। ऐसा करने से पर्यावरण में सुधार होगा और आम जनमानस को भी स्वस्थ वातावरण मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है और कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा, “हरियाणा के 12-13 जिलों में अवशेष जलाने की घटनाएं अधिक होती हैं, और इस संबंध में 24 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा, इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न ब्लॉकों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।”
उन्होंने कहा, “हाल ही में कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएं भी हुई हैं और अधिकारियों ने उन पर त्वरित कार्रवाई की है। जब भी बड़ी आग लगने की घटनाएं होती हैं, तो उन्हें तुरंत ट्रेस किया जाता है और रिपोर्ट किया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियों के प्रबंधन के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की संख्या को और कम किया जा सके। इस तरह के ठोस कदम उठाने से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कृषि और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा हो सके।”
भारत में विलय एवं अधिग्रहण सौदों की वैल्यू 2024 के पहले नौ महीने में 66 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली : भारत में होने वाली विलय एवं अधिग्रहण (एम एंड ए) सौदों की वैल्यू इस साल के पहले नौ महीने (जनवरी से सितंबर) के बीच 66 प्रतिशत बढ़ी है। इसमें वैश्विक आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 5 प्रतिशत की गिरावट हुई है। बुधवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एम एंड ए गतिविधि 2024 में मजबूत रही है।
बीसीजी में प्रबंध निदेशक और भागीदार ध्रुव शाह ने कहा, “यह भारतीय बाजार की अद्वितीय मजबूती और अपील को उजागर करता है। टेक्नोलॉजी, मीडिया, इंडस्ट्रियल और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र में बड़े सौदे हुए हैं।"
समीक्षाधीन अवधि में भारत में डील की मात्रा में 3 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन यह उतनी तेजी से नहीं जितनी वैश्विक स्तर 13 प्रतिशत और पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 13 प्रतिशत की गिरावट आई।
इस वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान टेक्नोलॉजी, मीडिया या दूरसंचार पर केंद्रित सौदे कुल मूल्य का 40 प्रतिशत थे।
रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर उठापटक के बाद भी औद्योगिक कंपनियां 2024 में भारतीय डील मेकिंग में अग्रणी बनी हुई हैं।
लंबी अवधि में भारत में डीलमेकिंग मजबूत रहेगी क्योंकि मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियां आकर्षक मूल्यांकन वाली संपत्ति की तलाश में हैं।
शाह ने आगे कहा कि मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियां अकार्बनिक रूप से बढ़ने के अवसरों की तलाश जारी रखेंगी और निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेशक रिकॉर्ड-हाई ड्राई पाउडर को तैनात करने की कोशिश करेंगे क्योंकि भारत पसंदीदा निवेश गंतव्य बना हुआ है।
भारत में डील बढ़ने की वजह अर्थव्यवस्था का तेज गति से बढ़ना है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
कश्मीर में आतंकी घटनाएं भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य बनाने की उम्मीदों को करती हैं कम : पूर्व उच्चायुक्त बिसारिया
नई दिल्ली : पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया का मानना ​​है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की ओर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले जारी रखना भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सामान्य स्थिति की किसी भी उम्मीद को कम करती हैं।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादियों ने रविवार को सात निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस्लामाबाद की यात्रा के कुछ दिन बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला हुआ है। वह एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद गए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार से म‍िले थे।
बिसारिया ने मंगलवार को नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भारत-पाकिस्तान संबंधों में आतंकवाद एक बड़ी बाधा है, जो शांति और स्थिरता की संभावना को कम कर देता है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का इतिहास रहा है।"
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा में कुछ सकारात्मकता थी, भले ही पिछले हफ्ते उनके 24 घंटे के इस्लामाबाद प्रवास में कोई औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई।
भारत ने संबंधों को स्थिर करने के लिए मजबूत संकेत दिए। कोई औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई, लेकिन कम से कम ऐसा कुछ भी नहीं था जो बहुत नकारात्मक था। इसलिए उम्मीद थी कि कुछ आगे सकारात्मक होगा। लेकिन श्रीनगर में आतंकी हमले हमेशा इस संबंध के लिए बड़ा खतरा पैदा करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक गंभीर संकट से गुजर रहा है, विशेष रूप से अपनी पश्चिमी सीमा पर एक बड़ी सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है।
अजय बिसारिया ने कहा, "पाकिस्तान एक बड़ी आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है। पाकिस्तान 24वें आईएमएफ कार्यक्रम में शामिल हो चुका है, और दीर्घकालिक मुद्दे अभी तक हल नहीं हुए हैं। राजनीतिक हलचल भी चल रही है, क्योंकि नागरिक-मिलिट्री संबंध भी अच्छे नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं। इस समय पाकिस्तान खुद एक अस्थिर स्थिति में है।"
2017 में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, बिसारिया को अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद इस्लामाबाद द्वारा देश छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद मार्च 2020 से जून 2022 तक वे कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे।
अजय कुमार ने उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार, जीत का किया दावा
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी कर दी।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर उनका अभिनंंदन किया।
जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने डॉ. अजय कुमार को शाल ओढ़कार एवं गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया साथ ही उनके जीत का दावा किया।
अजय कुमार ने कहा क‍ि कांग्रेस पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है, उस पर मैं खरा उतरने का काम करूंगा। भाजपा ने जिस प्रकार से प्रत्याशियों को मैदान मे उतारा है, उसमें परिवारवाद की झलक साफ तौर पर देखने को मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि जनता हमें काम करने का मौका देगी।
कांग्रेस पार्टी मौजूदा विधायकों में जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहु, बेरमो से कुमार जयमंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता, खिजरी से राजेश कच्छप, मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा से नमन विक्सल कोंगाड़ी और मनिका से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को पांच साल के ल‍िए बढ़ाया
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को राजनयिक माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया।
करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से भारत से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर, नरोवाल, पाकिस्तान तक तीर्थयात्रियों की यात्रा की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर, 2019 को हस्ताक्षरित यह समझौता पांच साल की अवधि के लिए वैध था।
विदेश मंत्रालय ने कहा, "इस समझौते की वैधता का विस्तार भारत के तीर्थयात्रियों द्वारा पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारा जाने के लिए गलियारे के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करेगा।"
प्रति तीर्थयात्री पाकिस्तान द्वारा लगाए गए 20 अमेरिकी डॉलर सेवा शुल्क को हटाने के संबंध में तीर्थयात्रियों के निरंतर अनुरोधों को देखते हुए नई दिल्ली ने एक बार फिर इस्लामाबाद से तीर्थयात्रियों पर कोई शुल्क नहीं लगाने का आग्रह किया।
इस समझौते में अन्य बातों के साथ-साथ भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ-साथ ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड धारकों को पूरे वर्ष दैनिक आधार पर भारत से पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब करतारपुर तक वीजा-मुक्त यात्रा का प्रावधान है।
तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए डेरा बाबा नानक शहर से जीरो पॉइंट तक एक राजमार्ग और भारतीय पक्ष में एक एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) सहित एक आधुनिक बुनियादी ढांचा बनाया गया है।
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के सीईओ की नियुक्ति पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा की जाती है।
नवंबर 2019 में इसके उद्घाटन के बाद से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उपयोग लगभग 2,50,000 तीर्थयात्रियों द्वारा गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन के लिए किया गया है।
हटाए गए संविदा कर्मचारियों को क‍िया जाए बहाल : कैलाश गहलोत
नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग ने सभी संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे मंजूरी भी दे दी है। इस पर अब दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा, “ हाल ही में जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से कई संविदा कर्मचारियों को हटा द‍िया गया है, वास्तव में यह दुखद और चिंताजनक स्थिति है। विशेष रूप से, जब यह आदेश दीपावली जैसे त्योहार के समय में आया है, तो इसका सामाजिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव और भी गंभीर हो जाता है।”
उन्होंने कहा, “इस आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह एलजी की मंजूरी और आदेश पर आधारित है, जो इस बात का संकेत है कि यह निर्णय उच्च स्तर पर लिया गया है। यह निश्चित रूप से संविदा कर्मचारियों के लिए अन्यायपूर्ण है, जो लंबे समय से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारी, जैसे कि यौन उत्पीड़न पीड़ितों के लिए काम करने वाले वकील और काउंसलर, न केवल अपनी सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि समाज के एक महत्वपूर्ण हिस्से को सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार के तहत ऐसे संविदा कर्मचारियों को हटाने का यह एक गंभीर मामला है। उदाहरण के लिए, पहले भी बस मार्शलों को हटा दिया गया था, जो सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाते थे, खासकर महिलाओं के लिए। ऐसे निर्णयों से यह स्पष्ट होता है कि संविदा कर्मचारियों को उनकी मेहनत और सेवाओं के लिए उचित मान्यता नहीं मिल रही है।”
उन्होंने कहा, “मैं एलजी साहब से अपील करना चाहूंगा कि त्योहार के इस समय में दयालुता दिखाते हुए इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाए। संविदा कर्मचारी न केवल अपने कार्यों में निपुण हैं, बल्कि वे दिल्ली सरकार के कामों का एक अभिन्न हिस्सा हैं। हमें यह समझना होगा कि ऐसे कर्मचारी, जो वर्षों से ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें अचानक हटाना न केवल अनुचित है, बल्कि उनके भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।”
उन्होंने कहा, “मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार हमेशा अपने संविदा कर्मचारियों के साथ खड़ी है। हम उनकी चिंताओं का संज्ञान लेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसलिए, मैं फिर से अनुरोध करता हूं कि इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाए और संविदा कर्मचारियों को उनके कार्यों में निरंतरता प्रदान की जाए।”
सपा ने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष रखा है पक्ष, जल्द तय होगा सीट शेयरिंग फार्मूला : उदयवीर सिंह
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग का कोई फार्मूला सामने निकल कर नहीं आया है। ऐसे में सियासत तेज हो चली है।
तमाम तरह के सियासी कयासों के बीच सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी तरफ से सीटों की मांग की थी। हमने कांग्रेस नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रख दिया है। हमारे तरफ से जो अंतिम प्रस्ताव था, वो कांग्रेस पार्टी के नेताओं के पास चला गया है। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि निर्णय उनका केंद्रीय नेतृत्व करेगा। ऐसे में जल्द तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें फिलहाल खाली हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नौ सीटों पर ही उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें थीं।
प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।
चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की गई। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी। मतदान 13 नवंबर को तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर सोच समझकर उतारा गया प्रत्याशी : दीपक बैज
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह फैसला बहुत ही सोच समझकर लिया है। वैसे तो प्रत्याशी की सूची में कई नाम शामिल थे, लेकिन सोच समझकर आकाश शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है।
उन्होंने कहा, “रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आकाश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह निर्णय पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आकाश शर्मा एक युवा और सक्रिय नेता हैं, जो पहले से ही यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। उनके अनुभव और संगठन में उनकी पहचान उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।”
उन्होंने कहा, “पार्टी के भीतर अन्य कई योग्य दावेदारों की मौजूदगी के बावजूद, आकाश शर्मा का चयन इस बात का संकेत है कि पार्टी ने सही और विचारशील निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि आकाश शर्मा अपनी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और मतदाताओं के बीच एक सकारात्मक छवि स्थापित करेंगे।”
उन्होंने कहा, “दक्षिण विधानसभा के मतदाता इस समय बदलाव की इच्छा रखते हैं और एक नए चेहरे की तलाश में हैं। आकाश शर्मा की युवा ऊर्जा और सक्रियता इस चुनाव में एक बड़ी ताकत बन सकती है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी का चेहरा इस क्षेत्र में निष्क्रियता के लिए जाना जाता है, इससे आकाश शर्मा के लिए अवसर बढ़ जाता है।”
उन्होंने कहा, “दक्षिण विधानसभा में चुनावी मुकाबला बहुत दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने आकाश शर्मा को मैदान में उतारकर यह संकेत दिया है कि वे मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी का मानना है कि आकाश शर्मा के नेतृत्व में वे चुनावी जीत हासिल कर सकते हैं। इस बार मतदाता एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की ओर रुख कर सकते हैं, और यही कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है।”
उन्होंने कहा, “आकाश शर्मा के प्रत्याशी बनने के साथ ही पार्टी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, और अब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी अभियान को सफल बनाने के लिए जुटेंगे। पार्टी की यह धारणा है कि आकाश शर्मा की उम्मीदवारी से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जनता उनके समर्थन में खड़ी होगी।”
जेपीसी की बैठक में जोरदार हंगामा, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने फोड़ी बोतल
नई दिल्ली : 'वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024' पर जेपीसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने हंगामे के माहौल के बीच कांच की बोतल फोड़ दी।
सूत्रों के मुताबिक, जेपीसी की बैठक के दौरान जब जस्टिस इन रियल्टी, कटक और पंचसखा बानी प्रचार मंडली, कटक के प्रतिनिधि अपनी बात रख रहे थे, उस समय बैठक में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया।
दरअसल, बिना बारी के ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कई बार अपनी बात रख चुके थे। लेकिन, जब उन्होंने एक बार फिर से बोलने का प्रयास किया तो भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उस पर विरोध जताया।
इसे लेकर दोनों के बीच तीखी और जोरदार बहस हुई।
सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान ही कल्याण बनर्जी ने टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल को टेबल पर पटक कर फोड़ दिया। इससे कल्याण बनर्जी को चोट भी लग गई। इसके बाद उन्होंने बोतल के टूटे हुए हिस्सों को चेयरमैन की तरफ उछाल दिया।
इस घटना के बाद तुरंत ही जेपीसी की बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद दोनों ही एक-दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं।
थोड़ी देर बाद जेपीसी की बैठक फिर से शुरू हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, इस तरह के व्यवहार के लिए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
अखिलेश यादव माफिया और दंगाइयों पर कार्रवाई से विचलित होते हैं : केशव प्रसाद मौर्य
हरदोई : यूपी के हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। बहराइच में हाल ही में हुए दंगों के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश जी को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। जिनके शासन काल में उत्तर प्रदेश एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा, उन्हें यह शोभा नहीं देता।
केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब गुंडे, माफिया और दंगाईयों पर कार्रवाई होती है, तब अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं। जिस दिन माफिया और दंगाई सपा का हाथ छोड़ देंगे, उस दिन सपा समाप्त हो जाएगी। अखिलेश जी गुंडे, अपराधी और माफियाओं के सरगना हैं। जब वह भाजपा के बारे में बोलते हैं, तो उन्हें अपने शासनकाल का इतिहास याद नहीं आता।
उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अपराध होता है, वहां किसी न किसी सपा नेता का हाथ होता है। वहीं, रायबरेली में हुई हत्या पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए कहें, हम रायबरेली को संभाल लेंगे।
सपा नेता रामगोपाल यादव के दावों पर उन्होंने कहा कि 2014 से उनके सभी दावे असफल हो चुके हैं। 2017 में उन्होंने सत्ता में आने का दावा किया, लेकिन विफल रहे। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन भी फेल हो गया। 2022 में उन्होंने 400 सीटें जीतने का दावा किया, लेकिन फिर से चित हो गए। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में जनता को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आरक्षण को खतरा नहीं है। गरीब, पिछड़े और दलितों को कोई खतरा नहीं है। सबका सम्मान और अधिकार मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में कमल खिलने के बाद इन लोगों के झूठ की पोल खुल गई है।
बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
पटना : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।
भाजपा की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी जगह दी गई है। इसके अलावा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। सभी स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।
स्टार प्रचारकों की सूची में विनोद तावड़े, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, दीपक प्रकाश, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडे, ऋतुराज सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, राज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज़ हुसैन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन नबीन, तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, नीरज कुमार बब्लू, संतोष सिंह, हरि साहनी, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, शिवेश राम, राजेश वर्मा का भी नाम शामिल है।
बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी हम की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को भाजपा ने अपना समर्थन दिया है।
उल्लेखनीय है कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पंजाब : पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ : पंजाब के मोगा जिले में पुलिस की सीआइए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह पिस्टल और बारह राउंड कारतूस बरामद हुए।
आरोपियों में से एक का संबंध पटियाला गैंग से है, जबकि अन्य तीन लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। इन गैंग्स ने मोगा जिले में कई लोगों से फिरौती भी मांगी है और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। पुलिस अब इस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों को भी दबोचा जा सके।
मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि सीआइए स्टाफ को एक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मोगा जिले के निवासी हैं। इनमें से एक, अर्शदीप सिंह है और इसका संबंध लक्की पटियाला गैंग से है। इस पर पहले से छह अलग-अलग धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य तीन आरोपी, गुरप्रीत सिंह, गोबिंद सिंह और रामजोत सिंह, झंडेआना, फतेहगढ़ कोरोटाना और बीड राउके के निवासी हैं। इन तीनों पर भी पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वो इन सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी।
पुलिस इस मामले में और भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है ताकि इनके संगठनों के बारे में और तथ्य सामने आ सकें।
पुलिस के मुताबिक, इनके कई और साथी भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस इन आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
चोट के बाद एक समय लगा था करियर खत्म न हो जाए : जैक लीच
नई दिल्ली : इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने स्वीकार किया कि जब उन्हें इस साल गर्मियों में घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रखा गया था तो वह डर गए थे कि यह उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत न हो।
हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण जैक लीच जनवरी से ही मैदान से बाहर थे। लेकिन 33 वर्षीय इस खिलाड़ी को पाकिस्तान के मौजूदा दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने मुल्तान में दो मैचों में 14 विकेट लिए।
जैक लीच ने कहा, "चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, मुझे लगा कि शायद मेरा करियर यहीं खत्म हो सकता है, हालांकि मुझे पता था कि यह दौरा गर्मियों के बाद होने वाला था।"
लीच ने रावलपिंडी में श्रृंखला के निर्णायक मैच से पहले बीबीसी स्पोर्ट से कहा, "उस समय मेरी प्राथमिकता अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने, अपने खेल का लुत्फ उठाने और काफी समय तक चोट से मुक्त रहने की थी।"
उनकी अनुपस्थिति में ऑफ स्पिनर शोएब बशीर इंग्लैंड टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी बन गए।
लीच ने कहा, "अगर आप फिट नहीं रहते तो अन्य खिलाड़ियों को मौका मिलता है। शोएब बशीर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।"
घरेलू क्रिकेट में समरसेट के साथी खिलाड़ी बशीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए जैक लीच ने कहा, "हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। बशीर ने शानदार शुरुआत की है और वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी क्षमता बहुत अधिक है और वह उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह इंग्लिश क्रिकेट के लिए रोमांचक है।"
38 टेस्ट मैचों में 140 विकेट लेने वाले लीच ने कहा कि इंग्लैंड को अभी रावलपिंडी की पिच पर संभलकर खेलना होगा।
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या अपेक्षा कर सकते हैं। मैंने कुछ भी नहीं देखा है। हम कल अभ्यास के लिए जाएंगे और पिच को समझने की कोशिश करेंगे।"
भविष्य में मयंक यादव संभालेंगे भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान : शमी
गुरुग्राम (हरियाणा) : भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने युवा गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय तेज गेंदबाजी का भविष्य बताया है।
भारतीय टीम की नई खोज मयंक यादव को स्पीडमास्टर के नाम से जाना जाता है। इस साल आईपीएल में उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे या उससे भी तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अंततः उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला।
शमी ने खुद को 100 फीसदी फिट और गेंदबाजी के लिए तैयार बताया है। उनका मानना ​​है कि युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव और हर्षित राणा भविष्य में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं।
वनडे विश्व कप 2023 में चोट के बावजूद पूरा टूर्नामेंट खेलने वाले 34 वर्षीय शमी ने 10.70 की शानदार औसत से 24 विकेट लेकर भारत को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शमी अब अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। फरवरी में लंदन में सर्जरी के बाद वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं।
शमी ने गुरुग्राम में यूजेनिक्स हेयर साइंसेज के एक कार्यक्रम में कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी तेज गेंदबाजी की ताकत वास्तव में बढ़ गई है। पहले, हमारे पास केवल कुछ ही गेंदबाज थे जो 140-145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे, लेकिन अब बेंच पर बैठे गेंदबाज भी 145 से ऊपर की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। तेज गेंदबाजी में जिस नाम ने मुझे वास्तव में प्रभावित किया है, वह है मयंक यादव। वह वास्तव में प्रभावशाली है, वह ऐसा खिलाड़ी है जो भविष्य में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभालेगा।"
शमी का मानना है कि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और हर्षित राणा बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे।
चोट से वापसी की चुनौतियों पर शमी ने कहा, "चोटिल होने और ब्रेक के बाद वापस अपने ट्रैक पर लौटना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए धैर्य सबसे बड़ी चीज है। चोटें आपको धैर्य सिखाती हैं और आपके कौशल को और निखारती हैं।"
झारखंड में बंटी-बबली की भूमिका में जनता को ठग रहे हैं पति-पत्नी : बाबूलाल मरांडी
रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवारवाद उन पार्टियों में हैं, जिनकी पहचान ही खास परिवार से होती है। ऐसी पार्टियों का संचालन परिवार के हाथ में होता है।
मरांडी ने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहचान और संचालन की शक्ति गांधी परिवार के पास है। झारखंड में झामुमो का संचालन शिबू सोरेन के परिवार से होता है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की पहचान लालू प्रसाद यादव हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पहचान और संचालन की शक्ति मुलायम सिंह यादव के परिवार में केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि कोई चुनाव लड़ता है तो कहीं ना कहीं किसी का कोई बेटा होता है, कोई बहू होती है, कोई पत्नी होती है, कोई भाई होता है। यह हो सकता है, लेकिन हमारी पार्टी का संचालन कार्यकर्ता करते हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक सिस्टम है। इसे परिवारवाद कहना गलत है।
एक सवाल के जवाब में मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं को यह पता है कि चुनाव बुरी तरीके से हार रहे हैं। इसलिए अभी से उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं। आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि बीजेपी चुनाव आयोग से मिली हुई है। कोई सबूत तो दे दे।
मरांडी ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का नाम लिए बगैर उन्हें बंटी-बबली बताया। उन्होंने कहा कि पांच साल इन लोगों ने झारखंड के लोगों को ठगा है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि लोगों को एक साल में 72 हजार रुपए देंगे। पांच साल हो गए, किसी गरीब को ये रुपए नहीं दिए। मां-बहनों को चूल्हा खर्च हर महीने दो हजार रुपए देने की बात कही थी। उन्होंने बेटियों से कहा था कि शादी होने पर सोने का सिक्का देंगे। एक भी वादा पूरा नहीं किया। नौजवानों को 5 लाख नौकरी देने की बात कही थी। अपने पिताजी की कसम खाई थी। कहा था कि पांच लाख नौकरी नहीं देने पर राजनीति से संन्यास ले लेंगे। जो व्यक्ति पिताजी की कसम खाकर पूरा नहीं करता है, उन पर कौन भरोसा करेगा।
हरियाणा में पराली जलाने के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम कर रहा कृषि विभाग
कुरुक्षेत्र (हरियाणा) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ धान कटाई के समय पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी प्रदूषण की समस्या देखने को मिलती है। किसान अक्सर धान कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (पराली) को खेतों में आग लगा देते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा सरकार का कृषि विभाग युद्ध स्तर पर पराली प्रबंधन का काम कर रहा है।
कुरुक्षेत्र जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक करमचंद ने बताया कि इस साल जिले में करीब तीन लाख 20 हजार एकड़ में धान की फसल थी। लेकिन, मात्र 23 एकड़ में अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा लगभग 44 फीसदी कम है। पिछले साल 154 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल सेटेलाइट से 89 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 57 मामले आग लगने के थे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए धान के अवशेष जलाने वाले किसानों से जुर्माना भी वसूला गया है। कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा कृषि पोर्टल में उन किसानों को रेड एंट्री में भी डाला जा रहा है ताकि उनका रिकॉर्ड कृषि विभाग के पास रहे।
करमचंद ने यह भी बताया कि सरकार पर्यावरण को लेकर इतनी सख्त है कि किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की जा रही है। पराली प्रबंधन को लेकर जिले में करीब सात हजार मशीनें उपलब्ध हैं, जो दो तरीकों से पराली का प्रबंधन करती हैं। पहला, खेत के अंदर पराली को खाद के तौर पर इस्तेमाल करना और दूसरा, पराली को खेत से बाहर निकालने का तरीका, जिसमें पराली के बड़े-बड़े बंडल बनाकर प्रबंधन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। यदि किसान मशीनों के द्वारा पराली का प्रबंधन कराते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ एक हजार रुपये दिए जाते हैं। करमचंद ने कहा कि सेटेलाइट के माध्यम से उनकी टीम दिन भर में रिकॉर्ड इकट्ठा करती है और फिर खेतों में जाकर इसकी पुष्टि करती है। कृषि विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि पिछले साल की तुलना में आग लगाने के मामलों में भारी गिरावट आई है। किसान अब पराली का प्रबंधन कर रहे हैं। विभाग ने किसानों को यह संदेश भी दिया है कि वे पराली को खुशहाली के तौर पर देखें, जिससे पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी।
सुप्रीम कोर्ट के रोक से इनकार के बाद तेलंगाना ग्रुप-1 की परीक्षाएं शुरू
हैदराबाद : तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीजीएसपीएससी) द्वारा आयोजित ग्रुप-1 की मुख्य परीक्षा सोमवार को शुरू हो गईं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इनके आयोजन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
सर्वोच्च न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली कुछ उम्मीदवारों की याचिकाओं को खारिज करते हुए परीक्षा पर रोक लगाने के इनकार कर दिया। इसके बाद दोपहर में 46 केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू हुईं।
अभ्यर्थियों का एक वर्ग पिछले कुछ दिनों से परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। उनकी मांग है कि जब तक उच्च न्यायालय सरकारी आदेश (जीओ) 29 को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना देता परीक्षा का आयोजन टाल दिया जाए। सरकार ने उस आदेश के जरिये आरक्षण नियमों में बदलाव किया था।
विपक्षी दलों, बीआरएस और भाजपा ने उनकी मांग का समर्थन किया है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार करने के बाद, टीजीएसपीएससी ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-1 के 563 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की।
दोपहर दो बजे निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके अभ्यर्थी बेसब्री से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे थे।
जब यह स्पष्ट हो गया कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज कर दिया है तो अधिकारियों ने हैदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल मलकाजगिरी जिलों के सभी 46 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की।
कुल 31,383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जो 27 अक्टूबर तक चलेगी।
ये अभ्यर्थी जून में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए लगभग 3.02 लाख अभ्यर्थियों में से ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।
पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
अधिकारी उम्मीदवारों को निर्धारित केंद्रों में प्रवेश देने से पहले उनके हॉल टिकट की जांच कर रहे थे।
पहले दिन परीक्षार्थियों ने सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा शाम पांच बजे तक चलेगी।
परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही अधिकारियों ने गेट बंद कर दिए थे। देर से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया।
इस बीच मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ग्रुप-1 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने उम्मीदवारों को बिना किसी चिंता के पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा लिखने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उम्मीदवार परीक्षा पास करके तेलंगाना के पुनर्निर्माण में भागीदार बनेंगे।
तेलंगाना के गठन के बाद पहली बार ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। पिछली बार यह परीक्षा 2011 में आयोजित की गई थी।
ग्रुप-1 की प्रारंभिक परीक्षा 2022 और 2023 में पेपर लीक और नियमों का पालन न करने और अनियमितताओं के कारण कानूनी लड़ाई के विवादों से घिरी रही है।
इसे देखते हुए टीजीएसपीएससी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य सचिव शांति कुमारी ने सभी अधिकारियों से कहा है कि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न छोड़ें।
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने ‘करवा चौथ’ पर शेयर की दिलकश फोटो
मुंबई : टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने करवा चौथ के अवसर पर कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वे इन तस्वीरें में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
रोमांटिक ड्रामा शो 'गुम है किसी के प्यार में' में पत्रलेखा 'पाखी' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने करवा चौथ के अवसर पर लाल रंग की साड़ी पहनी। उन्होंने ज्वेलरी भी पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं।
उन्होंने एक कैप्शन में कुछ इमोजी का यूज करते हुए लिखा, "हैप्पी करवा चौथ।"
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने एक्टर नील भट्ट के साथ साल 2021 में शादी की है। उनकी मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी।
नील भट्ट ने भी ‘करवा चौथ’ के अवसर पर पत्नी के लिए व्रत रखा। उन्होंने हाल ही में इस त्योहार के बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी।
उन्होंने कहा था, "मेरे और ऐश्वर्या के लिए ‘करवा चौथ’ एक रस्म से बढ़कर है। यह हमारे प्यार का उत्सव है और हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं, यह भी बताता है।"
उन्होंने कहा, "हर साल जब हम दोनों व्रत रखते हैं तो हमें एक-दूसरे से मिलने वाली ताकत का अहसास होता है। ‘मेघा बरसेंगे’ के सेट पर हम अपने प्यार से जुड़े एक त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हम शूटिंग के साथ अपनी भक्ति, हंसी और करवा चौथ के रिश्तों में आने वाले जादू को दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं इस दिन का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं देता हूं।"
ऐश्वर्या ने साल 2015 में कलर्स टीवी के ‘कोड रेड’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में जामवंती की किरदार में नजर आई थीं। साल 2020 में वे नील भट्ट के साथ 'गुम है किसी के प्यार में' दिखीं।
इसके अलावा ऐश्वर्या 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साथ ही वे अपने पति नील भट्ट के साथ 'बिग बॉस 17' में भी नजर आई थीं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर नेताओं ने जताया भाजपा आलाकमान का आभार
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
पहली लिस्ट में पार्टी ने 99 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनावी मैदान में उतारा है।
दहिसर विधानसभा से बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी को टिकट मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। मनीषा चौधरी ने आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अलग तरह का दल है। सियासत में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। ऐसे में मुझे तीसरी बार विधायक का टिकट देना बड़ी बात है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का दिल से आभार व्यक्त करनी चाहती हूं। उन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि दहिसर विधानसभा के सभी मतदाताओं को भी धन्यवाद देती हूं। उन्होंने हमारा हर समय समर्थन किया है। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। विधानसभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं से हमारा एक अलग प्रकार का नाता है। कार्यकर्ताओं से मुझे मां, बहन और बेटी जैसा प्यार मिला। हमें उम्मीद है कि हम बड़े अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।
वहीं बेलापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक मंदा विजय म्हात्रे ने कहा कि मुझे अधूरे काम को पूरा करने का मौका देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी, जे.पी.नड्डा, अमित शाह और हमारे महाराष्ट्र के नेताओं, देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के नेताओं का बहुत आभारी हूं। तीसरी बार इस अवसर के लिए भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं वास्तव में पार्टी आलाकमान की दिल से आभारी हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे।"
चारकोप विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद बीजेपी विधायक योगेश सागर ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के नेताओं, मुख्यमंत्री सहित सभी पार्टी नेताओं को धन्यवाद देता हूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची में मुझे चारकोप की सेवा और प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया है, जो हमारे क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। हम विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर एक बार फिर से सरकार बनाएंगे।"
बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने हैं। जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
हांगकांग में एशियाई क्रॉस कंट्री में भारत ने 7 स्वर्ण पदक जीते
हांगकांग : रविवार को एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने हांगकांग गोल्फ क्लब के कोर्स पर अपना दबदबा बनाते हुए सात गोल्ड मेडल जीते, जिनमें से तीन व्यक्तिगत श्रेणियों में थे।
शीर्ष भारतीय एथलीटों ने अपने सत्र की पहली महाद्वीपीय क्रॉस कंट्री में व्यक्तिगत वर्ग में तीन रजत और एक कांस्य सहित 11 पदक जीते।
भारत ने सभी चार टीम श्रेणियों- पुरुष, महिला, पुरुष अंडर 20 और महिला अंडर 20 में स्वर्ण पदक जीते।
पुरुषों की व्यक्तिगत 10 किलोमीटर स्पर्धा में जहां क्लीन स्वीप हुआ, वहीं भारतीय महिला एथलीटों ने व्यक्तिगत 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक जीता लेकिन कांस्य पदक से चूक गईं।
एशियाई खेलों के पदक विजेता और 5,000 मीटर, 10,000 मीटर ट्रैक स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में शीर्ष पर रहे।
उनका स्वर्ण पदक जीतने का समय 32:43 था। अभिषेक पाल 32:49 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अरुण राठौड़ 32:51 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कार्तिक कुमार चौथे स्थान पर रहे।
भारत की सीमा ने 37:20 का समय लेकर हमवतन संजीवनी जाधव को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। संजीवनी ने भी 37:20 का ही समय लिया और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
परिणाम:
महिला (10 किलोमीटर): सीमा 37:20, संजीवनी जाधव 37:20, ही वुगा (चीन) 38:02।
महिला (अंडर 20) 6 किलोमीटर: ली युआन (चीन) 22:59, शिल्पाबेन वेलजीभाई दिहोरा (भारत) 23:04, फैंग युजिया (चीन) 23:05।
पुरुष (10 किलोमीटर): गुलवीर सिंह (भारत) 32:43, अभिषेक पाल (भारत) 32:49, अरुण राठौड़ (भारत) 32:51।
पुरुष (अंडर 20) 8 किलोमीटर: विनोद सिंह (भारत) 26:30, फू किगुआंग (चीन) 26:33, यू शुइकिंग (चीन) 26:44।
राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता से संबंधित मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए याचिका दाखिल की है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश सरकार के सामने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था, जो भारतीय संविधान और नागरिकता अधिनियम का उल्लंघन है। इस मुद्दे पर 26 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में अदालत ने गृह मंत्रालय से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी चल रही सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी इस मामले से जुड़ी याचिका लंबित है, जिसके कारण दिल्ली हाईकोर्ट इस पर सुनवाई नहीं कर सकता। कोर्ट ने गृह मंत्रालय से पूछा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई की क्या स्थिति है। साथ ही, अदालत ने मंत्रालय से इस याचिका की पूरी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा था।
गृह मंत्रालय से स्पष्टीकरण की मांग
इससे पहले 25 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भी गृह मंत्रालय से राहुल गांधी की नागरिकता पर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, मंत्रालय की तरफ से अब तक कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले को पहले दर्ज कराया था, इसीलिए दिल्ली हाईकोर्ट को इस पर सुनवाई करने का अधिकार है।
स्वामी की याचिका और आरोप
सुब्रमण्यम स्वामी ने 6 अगस्त 2019 को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को रद्द करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक व्यवसायिक कंपनी की स्थापना के दौरान खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था, जो भारतीय नागरिकता कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है।
इस याचिका पर होने वाली सुनवाई से राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला आने की उम्मीद की जा रही है, जो उनके राजनीतिक करियर पर भी प्रभाव डाल सकता है।
बेसहारा गोवंशों के लिए शुरू हुआ विशेष कैटल कैचिंग अभियान, प्रमुख सचिव ने जारी किए निर्देश
लखनऊ : प्रदेश के नगरीय निकायों में 8 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष कैटल कैचिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सभी निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को संवेदनशीलता से पकड़कर कान्हा गौशाला या गौ-आश्रय स्थलों में रखते हुए उनके भरण-पोषण एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि अभियान के पश्चात् यदि किसी भी निकाय में निराश्रित पशु विचरण करते नजर आए तो संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत), स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के समस्त मंडल कार्यक्रम प्रबंधक व जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देश जारी क‍िए। उन्होंने कहा कि शासन व निदेशालय के संज्ञान में आया है कि अभी भी बहुत से निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशु विचरण करते हुए देखे जा रहे हैं। साफ-सफाई, सड़क सुरक्षा व यातायात आदि के दृष्टिगत सभी निकायों में 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों या सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को संवेदनशीलता से पकड़कर कान्हा गौशाला या गौ-आश्रय स्थलों में रखते हुए उनके भरण-पोषण एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि साथ ही निकायों द्वारा प्रतिदिन अनिवार्य रूप से विशेष अभियान के दौरान संरक्षित निराश्रित पशु की संख्या का विवरण सूचना निदेशालय द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराई जाए।
प्रमुख सचिव ने निकाय क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के मद्देनजर समस्त पंडालों व कार्यक्रम स्थलों या क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल आदि के दृष्टिगत स्वयं निरीक्षण कर समस्त अपेक्षित कार्रवाई समय से पूर्ण करने, विशेष अभियान के दौरान निराश्रित पशुओं को पकड़वाने विषयक सूचना को प्रोफार्मा एवं गूगल लिंक पर प्रत्येक घंटे अपडेट करने व निरंतर मॉनिटरिंग करने भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान के पश्चात् अगर किसी निकाय में निराश्रित व बेसहारा पशु विचरण करते पाए गए तो विभाग द्वारा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा में भाजपा की जीत पर पार्टी नेताओं ने जताई खुशी, जनता का क‍िया धन्‍यवाद
नई दिल्ली : हरियाणा व‍िधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई और इसे जनता की जीत बताते हुए उनका आभार जताया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने चुनाव के नतीजों को बेहद उत्साहजनक और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत से जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हम हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी की विकास की राजनीति पर मुहर लगाकर विभाजनकारी ताकतों को खारिज कर दिया है। हम जनता का आभार जताते हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर धर्म की जीत हुई है और अधर्म की हार हुई है। हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना सम्मान दिखाया है और भाजपा की विकासात्मक नीतियों में विश्वास जताया है। यह विकास और सुशासन की जीत है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सच्चाई स्वीकार करने को तैयार नहीं थी, उसका ध्यान केवल युवाओं, पहलवानों और किसानों को बांटने पर था, लेकिन जनता ने वोट की चोट के जरिए इनको सबक सिखा दिया है।
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने जीत हासिल की है, उसके लिए मैं हरियाणा के मतदाताओं को बधाई देता हूं। इस उपलब्धि के लिए सभी बीजेपी कार्यकर्ता को बधाई और शुभकामना के हकदार है। मैं उनको भी इस जीत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
वहीं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली। लेकिन, इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।
जोधपुर आवास कॉन्क्लेव 2024: सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम
राजस्थान का नीला शहर, जोधपुर, अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हर गली, हर महल एक कहानी बयां करते हैं। अब, इस शहर का एक और नया अध्याय लिखा जाने वाला है। भारत अपडेट न्यूज़ चैनल ने जोधपुर आवास कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन करने की घोषणा की है। यह आयोजन न केवल शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, बल्कि यहां के लोगों के सपनों को भी नया आयाम देगा।
आयोजन की अनूठी विशेषताएं
जोधपुर आवास कॉन्क्लेव 2024 एक ऐसा मंच होगा जहां राज्य के प्रमुख बिल्डर्स, उद्यमी और नवाचारी लोग एकत्रित होंगे। वे अपनी योजनाओं और विज़न को साझा करेंगे, जिससे जोधपुर और राजस्थान का हर व्यक्ति अपने सपनों का घर साकार कर सके। इस मंच पर न केवल विकास की बात होगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास स्थायी और समावेशी हो।
विशेषज्ञों की भागीदारी
इस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। बिल्डर्स अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स और योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। सरकार के प्रतिनिधि भी इस मंच पर उपस्थित होंगे और वे नीतिगत निर्णयों और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जोधपुर और राजस्थान का विकास एक समेकित दृष्टिकोण से हो।
पुरस्कार और सम्मान
इस आयोजन के अंतर्गत, उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। यह न केवल उनकी मेहनत को सराहेगा, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। माननीय मंत्रियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य जोधपुर और राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर को नए स्तर पर ले जाना है। यह मंच सभी प्रतिभागियों को अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, यह आम जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे अपने सपनों का घर साकार करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।
“एक कदम सपने की ओर”
जोधपुर आवास कॉन्क्लेव 2024 का मुख्य संदेश है, “एक कदम सपने की ओर”। यह संदेश हमें प्रेरित करता है कि हम सभी मिलकर एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
भारत अपडेट न्यूज़ चैनल के इस आयोजन का मकसद है राजस्थान की धरा पर विकास की एक नई कहानी लिखना। आइए, और जानिए कैसे यह मंच राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह आयोजन आपके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद करेगा। आइए, इस यात्रा में हमारे साथ चलें और जोधपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
ओबीसी समुदाय को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया धोखा : हिमंता बिस्वा सरमा
रांची : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का 100 दिनों का कार्यकाल ओबीसी समुदाय के साथ एक धोखा है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के क्रम में राहुल गांधी ने बार-बार आबादी के हिसाब से हर समुदाय की हिस्सेदारी की वकालत की थी। इस हिसाब से माना जा रहा था कि वे किसी ओबीसी सांसद को नेता प्रतिपक्ष बनाएंगे, लेकिन खुद बन गए।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आबादी के हिसाब से गांधी परिवार का कितना हक बनता है? गांधी परिवार के तीन-तीन सदस्य कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं, जो खुद राहुल गांधी की संकल्पना के खिलाफ है।
उन्होंने राहुल गांधी से इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सरमा ने असमिया और बांग्ला को शास्त्रीय भाषा घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि अक्सर इस विषय पर विवाद होता था कि असमिया एक मौलिक भाषा है या इसका जन्म बांग्ला से हुआ है। असमिया की मौलिकता को लेकर दशकों तक कई आंदोलन भी चले। लेकिन, गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में असमिया और बांग्ला दोनों भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस विवाद का पटाक्षेप कर दिया।
उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनके लिए अत्यधिक आनंद का विषय है तथा संपूर्ण असम प्रदेश इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का सदैव आभारी रहेगा। वर्षों तक असमिया भाषा की मौलिकता को लेकर कई विवाद और आंदोलन चले। लेकिन, पीएम मोदी ने असमिया और बंगाली को शास्त्रीय भाषा घोषित कर इस विवाद को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। इसके लिए असम की जनता हमेशा पीएम मोदी की आभारी रहेगी।
हेमंत सोरेन ने रांची में फ्लाईओवर और रोड कनेक्टिविटी की 3,264 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण
रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कांटा टोली-बहु बाजार के बीच नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली 3,264 करोड़ की 31 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। इनमें रांची में बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन रोड प्रमुख हैं।
सीएम ने जिस कांटा टोली-बहु बाजार के बीच 2.24 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, उसका इंतजार रांची के लोग लंबे समय से कर रहे थे।
इसकी योजना 2016 में ही बनी थी, लेकिन वर्ष 2022 में इस पर काम शुरू हुआ। 224.94 करोड़ की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद सीएम सोरेन ने इस पर खुद गाड़ी ड्राइव की और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रांची शहर में विकास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण कठिन कार्य है। जब तक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा, यह काम पूरा नहीं हो सकता है। राजधानी बनने के साथ यहां यातायात की समस्या बढ़ी है। बहुत सारे कार्य पहले ही शुरू हो जाने चाहिए थे, मगर अब देर से सही दिशा में काम शुरू हुए हैं। हमारी सरकार लंबी सोच के तहत काम कर रही है।
सीएम सोरेन ने कहा विकास की प्रक्रिया में सभी की सहभागिता से ही हम चीजों को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने रांची में बदलते पर्यावरण पर चिंता जताते हुए कहा कि एक समय रांची में रात को एसी और पंखा चलाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। आज स्थिति बिल्कुल अलग है। पेड़ों की कटाई कर शहर में बड़े-बड़े भवन बन रहे हैं। पेड़ लगाने के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। लोग गेंदा और गुलाब के पौधे लगा रहे हैं, लेकिन इतने से पर्यावरण नहीं सुधरेगा। पर्यावरण को बचाना है तो पीपल और नीम के पेड़ लगाने होंगे।
इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद डॉ. महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, कल्पना सोरेन सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायल और ईरान के बीच तनाव
मिडिल ईस्ट इस वक्त एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई लड़ाई अब एक आक्रामक रूप ले चुकी है। इजरायल कई मोर्चों पर अपने दुश्मनों से जूझ रहा है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इजरायली सेना के अनुसार, लेबनान से उत्तरी इजरायल पर 240 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं।
इजरायल के पूर्व राजदूत का बयान
भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने कहा, "इजरायल सात मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है- हुति, इराक, वेस्ट बैंक, सीरिया, हमास, हिजबुल्लाह और ईरान। यह एक कठिन स्थिति है, लेकिन हम अपनी क्षमताओं के कारण जीत रहे हैं। हमारे पास एक मजबूत सेना, डिफेंस सिस्टम, और पार्टनर हैं। अमेरिका जैसे देशों ने हमारी मदद की है।"
उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई केवल एक संघर्ष नहीं है, बल्कि यह एक अवसर है कि उदारवादी देश "बुराइयों की धुरी" का मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर "शांति की धुरी" बना सकते हैं।
Also Read : ईरान के मिसाइल हमले के बाद बाइडन और जी7 नेताओं ने की चर्चा, नए प्रतिबंधों की घोषणा
ईरान को किन देशों से मिल रही है मदद?
पूर्व राजदूत कार्मोन ने यह भी बताया कि ईरान किन देशों से समर्थन प्राप्त कर रहा है। उनके अनुसार, तुर्किए, रूस, चीन, लेबनान, और यमन जैसे देश ईरान की 'बुराइयों की धुरी' का हिस्सा हैं। इसमें हमास और हिजबुल्लाह जैसे संगठन भी शामिल हैं, जो इस संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
IDF के शहीदों पर नेतन्याहू ने जताया शोक
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में आईडीएफ के शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हम ईरान की बुराई की धुरी के खिलाफ एक कठिन युद्ध लड़ रहे हैं। यह धुरी हमें नष्ट करना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। हम एकजुट रहेंगे और ईश्वर की मदद से इस युद्ध में जीत हासिल करेंगे।"
Also Read : ईरान इजरायल संघर्ष कहां तक जाएगा? जानें विशेषज्ञ की राय
मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है, और इस क्षेत्र में शांति स्थापित करना अब एक बड़ी चुनौती बन गई है।